Home Healthy Lifestyle अगर आप पीरियड्स में पेन किलर लेती हैं तो ये 3 बातें...

अगर आप पीरियड्स में पेन किलर लेती हैं तो ये 3 बातें जरूर जानें

56
Updated On

पीरियड्स के दौरान दर्द होना एक सामान्य बात है, महिलाएं हर महीने होने वाले पीरियड्स के दर्द से परेशान रहती हैं। कई महिलाएं दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर का सहारा लेती हैं। पेनकिलर लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो समस्या और भी ज़्यादा बढ़ सकती है। पीरियड्स के दौरान पेनकिलर लेते समय महिलाओं को इन 3 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. माइल्ड डोज़ है फायदेमंद periods_pain2_1499751

पीरियड्स के दौरान पेनकिलर गोलियां खाने से महिलाओं की हेल्थ को नुकसान भी पहुंच सकता है। सच यह है कि, अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत तेज़ दर्द हो रहा हो या पीरियड्स के समय बहुत अधिक ऐंठन हो रही हो, तो माइल्ड डोज़ (हल्के दर्द निवारक) लेने से आराम मिलता है। यह दवाओं की मदद से पीरियड्स में होने वाली ऐंठन का इलाज करने का भी एक सुरक्षित तरीका है। डॉक्टर के अनुसार यदि किशोर लड़कियों और युवा महिलाओं को गंभीर पीरियड्स क्रैम्प्स महसूस हो रहें हों, तो ऐसे मामलों में पीरियड्स के पहले 2 दिनों के दौरान एक दिन में भी 2 पेनकिलर लेना सुरक्षित होता है। इसके आलावा यदि आपको अपने पीरियड्स के प्रत्येक दिन में 2 से अधिक पेनकिलर लेने की जरूरत पड़ती है, तो आपको अपने डॉक्टर से एक बार सलाह अवश्य लेना चाहिए।

2. बढ़ती उम्र में पेनकिलर जरुरी नहीं  periods_pain3_1499751

भले ही पेनकिलर का लंबे समय तक सेवन करने से दुष्प्रभाव होते हैं, लेकिन पीरियड्स के समय होने वाले नियमित दर्द हमेशा के लिए नहीं रहते हैं। तेज़ पेट दर्द की ज़्यादातर शिकायत टीन एज में होती है। एक बार जब कोई भी लड़की अपनी किशोरावस्था को पार कर लेती है, तो यह दर्द कम होने लगता है। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ पेनकिलर अवॉइड करना ही बेहतर है।

3. 2 से ज़्यादा पेनकिलर न लें  periods_pain4_149975

यदि आपको मासिक धर्म में दर्द से आराम पाने के लिए 2 से अधिक पेनकिलर की जरूरत पड़ती है, तो आपको अपने डॉक्टर (गायनकोलॉजिस्ट) से जांच करानी चाहिए, क्योंकि 2 से ज़्यादा पेनकिलर्स लेने की वज़ह से बॉडी पर इसका साइड इफेक्ट्स भी हो सकता है और इसकी वज़ह से आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है। पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन या क्रैम्प्स ओवेरीयन सिस्ट, पॉलीप, फाइब्रॉएड, पीसीओडी, एंडोमेट्रियोसिस या अन्य रोग संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है। अल्ट्रासाउंड स्कैन करने से आपको समस्या के मूल कारण का पता लगाने में आसानी होगी और समय पर इसका इलाज करने में मदद हो सकेगी।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: महिलाओं में इस एक वजह से घट सकती है फर्टिलिटी, जानें कैसे बचें

periods_pain12_14997

1. तुलसी की चाय  periods_8_tulsi_1488_1499

तुलसी एक बेहतरीन नैचुरल पेन किलर और एंटीबॉयोटिक है। अगर आपको भी पीरियड के दौरान तेज़ दर्द होता है, तो आप बेझिझक इसका उपयोग कर सकती हैं। इसमें मौजूद कैफीक एसिड दर्द में आराम पहुंचाता है। ऐसे में दर्द के समय तुलसी के पत्ते की चाय पीने से बहुत आराम मिलता है। अधिक परेशानी हो तो आधा कप पानी में तुलसी के 7-8 पत्ते डालकर उबालें और छानकर उसका सेवन करें।

2. केला  periods_pain-4_1488008514

केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉलिक एसिड पाया जाता है। पीरियड्स के दौरान केले का सेवन करने से आपको दर्द में राहत मिलेगी। केला पीरियड्स के दौरान होने वाले चिड़चिड़ेपन को कम करने में मददगार साबित होता है।

3. पाइन एप्पल periods_pain-5_1488008515

पाइन एप्पल में ब्रोमेलेन, विटामिन सी और कैल्शियम होता है। इसे खाने से पेल्विक एरिया की मसल्स रिलैक्स रहती है और दर्द में राहत मिलती है।

4. एलोवेरा जूस  periods_pain-9_1488008516

पीरियड्स के दौरान एलोवेरा जूस बहुत लाभदायक होता है। एलोवेरा जूस में आयरन, फाइबर और पॉलीसैकेराइड्स पाए जाते हैं। अगर पीरियड्स में ज्यादा दर्द रहता है, तो एलोवेरा जूस में 1 चम्मच शहद और पानी मिलाकर पीएं। इसे पिने से दर्द, कमजोरी और अधिक ब्लीडिंग से काफी हद तक राहत मिलती है।

5. खसखस वाला दूध periods_pain-10_148800851

पीरियड्स के दौरान महिलाओं की बॉडी में कैल्शियम की कमी आ जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए खासतौर पर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सुबह के समय गर्म दूध एक गिलास पीना चाहिए। खसखस में फॉस्फोरस, पोटैशियम और अल्केलाइड्स जैसे तत्व पाए जाते है। अगर गर्म दूध में खसखस मिलाकर पीया जाए तो कमजोरी की समस्या दूर रहती है और शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।

6. अदरक

पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने में अदरक का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक थकान को कम करती है और साथ ही पेट के दर्द को कम करने में भी बहुत मदद करती है। इसके इस्तेमाल के लिए अदरक के टुकड़ों को काटकर पानी में उबाल लें और फिर पानी को छानकर उसमें शहद और नींबू का रस मिलकर पी लें। दिन में 2-3 बार यह चाय पीने से पीरियड्स का दर्द तेजी से कम करने में मदद मिलती है।periods_pain-_7_gib_2_149

इन 4 से 5 दिनों में कोशिश करें की खाना हल्का फुल्का ही खाएं। हर बार खाने के बाद अदरक के पानी का सेवन जरुर करें। 1 गिलास पानी में कुछ टुकड़े अदरक के डालें, पानी को कुछ देर उबलने दें। जब पानी आधा रह जाए तो इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। गर्मी के मौसम में अदरक का सेवन सोच समझ कर करें।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: पेट के इन 9 हिस्सों के दर्द को हल्के में न लें, हो सकती हैं ये सीरियस प्रॉब्लम