होम Women's Health अगर आपकी पत्नी प्रेग्नेंट नहीं हो पा रहीं, तो हो सकते हैं...

अगर आपकी पत्नी प्रेग्नेंट नहीं हो पा रहीं, तो हो सकते हैं ये 10 कारण

Author

Date

Category

Updated On मां बनना हर महिला का सपना होता है। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे हर महिला महसूस करना चाहती है। वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के बाद हर महिला गर्भाधारण की प्रक्रिया से गुजरना चाहती है। इनमें से कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो लगातार गर्भधारण करने की कोशिश करती हैं, लेकिन कई बार कुछ शारीरिक और अन्य कारणों के कारण महिला मातृ सुख का अहसास नहीं कर पाती है। यह समस्या इन 10 कारणों से भी हो सकती है।

1. स्ट्रेस और डिप्रेशन  
wife_pregment-2_149096770

तनाव गर्भधारण की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। मानसिक दबाव आपकी शारीरिक गतिविधि को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते है। यदि कोई महिला या पुरुष तनाव की स्थिति में संभोग करते हैं, तो वह स्वाभाविक रूप से इस प्रक्रिया में शामिल नहीं पाते हैं। जिसके कारण गर्भधारण नहीं होने की समस्या से जूझना पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार, गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित महिलाओं में गर्भधारण की संभावना कम हो सकती है।

2. उम्र wife_pregment-4_149096770

अधिक उम्र भी गर्भधारण न कर पाने का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। दरअसल यह माना जाता है, कि एक महिला 20 से 35 वर्ष की आयु में गर्भधारण करने में सक्षम होती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आपकी प्रजनन क्षमता स्वाभाविक रूप से कम होती जाती है। ऐसी स्थिति में यदि आपकी उम्र 40 से अधिक है, तो गर्भधारण करने में ज्यादा समस्या हो सकती है।

3. हॉर्मोनल प्रॉब्लम wife_pregment-5_149096770

गर्भधारण करने के लिए हार्मोन में संतुलन होना बहुत आवश्यक है। यदि किसी भी हार्मोन में असंतुलन होता है, तो गर्भधारण करने में कठिनाई होती है। गर्भधारण के लिए मासिक धर्म की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन हार्मोन एस्ट्रोजन के असंतुलन के कारण मासिक धर्म अनियमित हो जाता है और गर्भवती होने में समस्याएं होती हैं। इसके अलावा, अन्य हार्मोन जैसे कि फोलिकल उत्‍तेजक हार्मोन (FSH), ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) और प्रोजेस्टेरोन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इन सबके बीच संतुलन होना बहुत जरूरी होता है।

इसे भी पढ़े: अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं करती हैं ये 6 गलतियां, हो सकता है नुकसान 

4. मोटापा  wife_pregment-6_149096770

मोटापा प्रजनन क्षमता पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। यह एक हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है, जिससे मासिक धर्म और ओव्यूलेशन से संबंधित समस्याएं होती हैं। मोटापे से ग्रस्त महिलाओं को गर्भावस्था में अन्य महिलाओं की तुलना में अधिक समय लगता है। नतीजतन, उन्हें गर्भवती होने में मुश्किल होती है और गर्भधारण की संभावना काफी कम हो जाती है।

5. दवाओं का साइड इफेक्ट  wife_pregment-7_149096770

कई लोग गर्भधारण के लिए विभिन्न प्रकार की दवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसा मानना जाता है, कि ये दवाए गर्भधारण में मदद करती हैं, लेकिन कई बार इन दवाओं के साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इन दवाओं को लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श कर लें।

6. डायबिटीज़  wife_pregment-8_149096771

अगर आप डायबिटिक हैं, तो प्रेग्नेंसी प्लानिंग की जरूरत है। आपको मेटिकुलोस प्लानिंग करनी चाहिए। हाई ब्लड शुगर लेवल के कारण गर्भाधारण के समय समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण प्रेगनेंसी में समस्याएं होती हैं। यदि महिला डायबिटिक हैं, तो कन्सेप्शन से पहले स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिये डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

7. लाइफस्टाइल  wife_pregment-9_149096771

धूम्रपान, शराब का सेवन और नशीली दवाओं के सेवन की आदतें गर्भधारण न होने के मुख्य कारण हो सकते हैं। जबकि महिलाओं में यह आदत उनके प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है, पुरुषों में यह आदत उनके शुक्राणुओं की गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित करती है। इस कारण से, यह कहा जा सकता है कि नशा पुरुषों और महिलाओं में बांझपन या नपुंसकता के लिए जोखिम कारकों को बढ़ाने के लिए काम करता है।

8. प्रोफेशन  wife_pregment-10_14909677

टाइट अंडर गारमेंट के उपयोग से गर्भाधारण की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। जबकि पुरुषों में यह आदत शुक्राणुओं की गुणवत्ता और मात्रा को प्रभावित करती है, वहीं महिलाओं में इस आदत के कारण योनि में संक्रमण का खतरा होता है। दोनों परिस्थितियों में, गर्भाधान प्रक्रिया प्रभावित होती है।

9. अधिक व्यायाम

कई महिलाएं अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम करना पसंद करती हैं। बेशक, यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, लेकिन ऐसा कहा हैं, कि किसी भी चीज की अति हमेशा बुरी होती है यह बात व्यायाम पर भी लागू होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, जो महिलाएं अधिक व्यायाम करती हैं, उनमें प्रजनन प्रक्रिया दूसरी महिलाओं की अपेक्षा कम हो सकती है।

10. स्मार्टफोन

आजकल स्‍मार्टफोन और सेलफोन लोगों के जीवन का अहम हिस्‍सा बन गए हैं, लेकिन वे आपके स्‍पर्म काउंट को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सेलफोन से रेडिएशन निकलता रहता है, जो शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचाता है। ऐसी में अगर आपके पति भी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं, तो शायद यह वजह भी हो सकती है, आपके गर्भधारण न कर पाने की।

इस पोस्ट को भी पढ़े: ये 9 फल फायदेमंद हैं, गर्भावस्‍था के दौरान 

 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...