होम Women's Health अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं करती हैं ये 6 गलतियां, हो सकता है नुकसान

अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं करती हैं ये 6 गलतियां, हो सकता है नुकसान

Author

Date

Category

Updated On गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है, लेकिन फिर भी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं से अंजाने में ही कुछ गलतियां हो जाती है। जिसका बुरा असर मां और बच्चे दोनों पर ही पड़ सकता है। हम आपको ऐसी ही 6 गलतियों के बारे में बता रहें हैं, जो अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं करती हैं।

1. ज्यादा खाना

pregnent_women_mistakes2_1

गर्भवती महिलाओं को दिन में केवल 1800 से 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसके लिए उन्हें केवल 300 कैलोरी लेने की जरूरत है, न कि कैलोरी को दोगुना करने की। अन्यथा, आपका वजन बहुत अधिक बढ़ जाएगा और बच्चे को जन्म देने के बाद वजन को कम करने में बहुत मुश्किल होगी। जिसकी वजह से आपको डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। आप दिनभर में 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। भोजन के तीनों हिस्सों में शोरबा,फल, नट्स और हरी सब्जियां रखें।

2. खुद से दवा लेना

pregnent_women_mistakes3_1

गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की सलाह लिए बिना दवाई खाना आपको काफी भारी पड़ सकता है। एंटासिड्स, पेरासिटामोल जैसी दवाएं और हार्श ब्यूटी ट्रीटमेंट गर्भ को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर द्वारा प्रेस्क्रिप्शन में दी गई दवाओं का ही सेवन करें।

3. नींद न लेना

pregnent_women_mistakes4_1

यदि आप घर और ऑफिस के काम में बैलेंस बनाने के लिए नींद कम ले रही हैं, तो इसका असर आपकी प्रेग्नेंसी पर पड़ सकता है। इस अवस्था के दौरान आपके शरीर में कई सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं। जब आप कम सोती हैं, तो आपको थकान महसूस कर सकते हैं। आप कोशिश करें एक घंटे पहले सोने की और एक घंटा देर से उठें। साथ ही मेड रखें या परिवार के सदस्यों की मदद लें और काम पूरे करें। यदि आप ऑफिस में हैं, तो बॉस से बात करके थोड़ा सा आराम का समय लें।

इसे भी पढ़े: ये 9 फल फायदेमंद हैं, गर्भावस्‍था के दौरान

4. पसंदीदा खाना छोड़ देना

pregnent_women_mistakes5_1

गर्भावस्था का मतलब यह नहीं है, कि आप एक बीमार व्यक्ति की तरह परहेज करें। थोड़ा बहुत अपने पसंद का भोजन किया जाना चाहिए। अपनी पसंद की हर चीज़ से दूरी बनाकर रखने से तनाव बढ़ सकता है, जो आपके बच्चे के लिए अच्छा नहीं है। पसंदीदा सारी चीजों का सेवन करें, चाहे वे मीठे या मसालेदार हों, लेकिन मात्रा का ख्याल अवश्य रखें।

5. एक्सरसाइज न करना

pregnent_women_mistakes6_1

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से ही व्यायाम(एक्सरसाइज) करें। व्यायाम से तनाव कम होता है, रक्त संचार (ब्लड सर्कुलेशन) बढ़ता है और शरीर प्रसव के लिए तैयार होता है। लेकिन ऐसी स्थिति में व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। व्यायाम के अलावा आप योग भी कर सकते हैं।

6. सीट बेल्ट न बांधना  

pregnent_women_mistakes7_1

अधिकतर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगती हैं। उन्हें यह डर रहता है, कि सीट बेल्ट लगाने से पेट पर दबाव अधिक पड़ सकता है, इसलिए महिलाएं कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगती हैं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

नया पोस्ट भी पढ़े: ये 7 अजीब तरीके एलर्जी दूर कर सकते हैं

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...