होम Healthy Lifestyle गर्मियों में सोने से पहले जरूर नहाएं, होंगे ये 9 फायदे

गर्मियों में सोने से पहले जरूर नहाएं, होंगे ये 9 फायदे

Author

Date

Category

Updated On गर्मियों के मौसम में सूरज की गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ जाती है। लोगों का धूप की वजह से हाल बेहाल हो जाता है। लोग सुबह नहा के घर से निकलते हैं, लेकिन गर्मी व धूप के कारण शरीर में डस्ट व प्रदूषण जमा होने लगती है और पसीने की वजह से शरीर से दुर्गन्ध भी आने लगती है। इस कारण ज़्यादातर लोग रात घर पहुंचते ही नहाने के लिए चले जाते हैं, लेकिन कई लोग बीमार होने के डर से रात को स्नान नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि गर्मियों के दिनों में रोज रात में नहाने से कौन-कौन से 9 फायदे होते हैं?

1. अच्छी नींद health_benefit_of_showeri42

अच्छी नींद के लिए रात में स्नान अवश्य करना चाहिए। रात में सोने से पहले स्नान करने का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि नींद बहुत अच्छी तरह से आती है। सारा दिन काम करने के बाद रात को बहुत थकान महसूस होती हैं, इसलिए रात में घर पहुंचते ही स्नान कर लेना चाहिए। रात में स्नान कर लेने से पुरे दिनभर की थकान दूर हो जाती है और इससे मसल्स रिलैक्स होती है और अच्छी नींद लाने में मदद मिलती है।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल करें  health_benefit_of_showeri43

रात को गुनगुने पानी से नहाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। साथ ही डायबिटीज़ का खतरा भी कम होता है। जो लोग डायबिटीज़ के मरीज हैं अगर वो लोग चाहे तो आधे घंटे तक गुनगुने पानी के टब में बैठ जाएँ तो मधुमेह के मरीज के ब्लड शुगर लेवल को 13% तक कम किया जा सकता है|

3. माइग्रेन दूर करें

health_benefit_of_showeri44

माइग्रेन सिरदर्द की एक बीमारी है। माइग्रेन में सिर के आधे भाग में दर्द होता है, लेकिन कई बार पूरे सिर में भी दर्द होने लगता है। ये सिरदर्द 2 घंटे से लेकर 72 घंटे तक बना रहा सकता है। माइग्रेन को ‘थ्रॉबिंग पेन इन हेडक’ भी कहते हैं। इसमें ऐसा महसूस होता है, कि जैसे सिर पर हथौड़े पड़ रहे हैं। मेयो क्लीनिक की रिसर्च के अनुसार रात को गुनगुने पानी से नहाने से माइग्रेन की प्रॉबल्म से राहत मिलती है।

4. वजन घटेगा

health_benefit_of_showeri45

वजन कम करना एक लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया है। वजन कम करने के लिए लोग डाइटिंग का सहारा लेते हैं, तो कुछ घंटों तक दौड़ते रहते हैं। कुछ योग का करते हैं। आपको शायद ही यह पता होगा कि आप बिना दौड़े-भागे और बिना डाइटिंग किए बिना भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं। आपको हैरानी होगी यह जानकर कि रात में सोने से पहले स्नान करने से आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं। इससे शरीर की कैलोरी बर्न होगी और वजन भी आसानी से कम होगा।

इसे भी पढ़े: गर्मियों की ये 9 गलतियां बढ़ा रही हैं आपका वजन, जानिए कैसे

5. हेल्दी स्किन

health_benefit_of_showeri46

त्वचा (स्किन) विशेषज्ञों के मुताबिक रात में स्नान करने से त्वचा(स्किन) में कसावट बनी रहती है और त्वचा (स्किन) का रूखापन भी दूर हो जाता है साथ ही साथ त्वचा चमकदार भी बनी रहती है। रात में सोने से पहले स्नान करने से शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी अच्छे से साफ हो जाती है और त्वचा में संक्रमण (स्किन इन्फेक्शन) का खतरा नहीं रहता है, जिससे त्वचा स्वस्थ (स्किन हेल्दी) रहती है।

6. स्ट्रेस घटाए 

health_benefit_of_showeri47

रोज रात में सोने से पहले स्नान करने से आपके पूरे शरीर को रिलैक्स फील होता है, और इसकी वजह से आपके शरीर में तनाव का स्तर भी कम होता है। नहाने से आपका मूड बेहतर होता है और आप अच्छी नींद ले सकते हैं। जिसकी वजह से आपका दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इसलिए रात में सोने से पहले नहाना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।

7. BP कंट्रोल

health_benefit_of_showeri48

आप में से बहुत कम लोगों को शायद ही यह पता होगा कि रात में सोने से पहले स्नान करना ब्लडप्रेशर रोगी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यदि आप रात में सोने से पहले नहाते लेते हैं तो इससे आपके शरीर में रक्त का प्रवाह(ब्लड सर्कुलेशन) अच्छी तरह से होता है। साथ ही इससे शरीर में हाई BP की समस्या कंट्रोल में रहती है।

8. मसल्स पेन दूर करें

health_benefit_of_showeri49

दिनभर की व्यस्त जीवन शैली के कारण शरीर में थकान होने लगती है और तनाव भी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से रात में नींद भी अच्छे से नहीं आती है और मसल्स में पेन भी होता रहता है, इसलिए आपको रात में स्नान करना चाहिए। रात में नहाने से आपके के दिनभर की थकान और स्ट्रेस दोनों ही दूर होते है और मसल्स पेन में भी काफी राहत मिलती है।

9. ब्रेन पर असर

health_benefit_of_showeri50

रात में सोने से पहले स्नान करने से शरीर की थकान भी मिट जाती है और आप बेहद अच्छा महसूस करते हैं। यदि हम रात में सोने से पहले ठंडे पानी से नहाते हैं, तो हमारे शरीर में फ्रेशनेस आती है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। यह हमारे मूड को बेहतर करके दिमाग और शरीर दोनों को तनाव से दूर करने में मदद करता है। जिससे ब्रेन को रिलैक्स मिलता है।

इसे भी पढ़े: सावधान गर्मियों में सकती हैं ये 5 बीमारियां, जानिए कैसे बचें 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...