होम Food & Nutrition पेट कम करने के लिए खाएं ये 7 फूड

पेट कम करने के लिए खाएं ये 7 फूड

Author

Date

Category

Updated On अगर आप अपना पेट कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ डाइट प्लान और जिम में पसीना बहाने से सबकुछ नहीं होगा इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ चीज़ें ओर भी शामिल करनी होगी। जैसे कि कुछ फूड जो आपके पेट को कम करने में मदद कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही 7 फूड के बारे में बता रहे हैं।

1. सेब

 

यह ज़्यादा समय तक पेट भरा रखने के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें जल की मात्रा और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सेब के छिलके में पेक्टिन पाया जाता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। इसमें फाइबर होता है, जिससे देर तक भूख नहीं लगती यह पेट कम करने में भी मददगार है।

2. दाल

दाल में पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं। यह पौष्टिक तत्व वजन व पेट कम करने में भी सहायक है। दाल में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कण्ट्रोल करता है, कलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी है लेकिन कलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। शरीर में गुड कलेस्ट्रॉल और बैड कलेस्ट्रॉल दोनों ही पाए जाते हैं। अपने खानपान में थोड़ा सा बदलाव करके आप शरीर में बैड कलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाकर गुड कलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। दाल का सेवन करने से आपका बैड कलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।

3. खीरा

ज़्यादातर लोग ऐसे तरीकों की तलाश में रहते हैं जिन्हें अपनाकर पेट को घटाया जा सके, तो खीरा एक ऐसा फल है जो आपकी मदद कर सकता है। ये फल वजन कम करने के साथ साथ गर्मी में आपके पेट को कूल भी रखता है। इसमें फाइबर ज्यादा, कैलोरी कम होती है जिससे ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती और टमी कम होती है।

इसे भी पढ़े: इन 7 वजहों से नहीं बढ़ता आपका वजन, आजमाएं ये आसान TIPS 

4. दही

दही सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह दूध से ज़्यादा फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक हैं। रोजाना नाश्ते में इसका सेवन करने से अपच, कब्ज, गैस के अलावा और भी बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं, जो बॉडी से फैट कम करने में फ़ायदेमंद हैं।

5. पुदीना 

पुदीने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आयुर्वेद में विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं की तैयारी के लिए अति प्राचीन काल से पुदीना का मुख्य सामग्रियों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एन्टीइन्फेक्लेमेटरी गुण होते हैं, जो टमी को फ्लैट करने में मददगार हैं इसमें कम कैलोरी होती है। फाइबर होने के कारण यह अपच को रोकने में मदद करता है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है, जिससे वजन और मोटापे का खतरा कम होता है।

6. अखरोट

अखरोट खाने से सेहत को कई फायदे होते है, क्योंकि अखरोट में विटामिन C, थियामिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन B6, फोलेट, और विटामिन B12, E, K और विटामिन A मौजूद होने के साथ-साथ कुछ मात्रा में केरोटीनोइड्स भी होते हैं, साथ ही अखरोट में पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फ़ास्फ़रोस, पोटेशियम, जिंक, कॉपर आदि भी मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत जरुरी होते हैं। अखरोट में बहुत अधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो टमी का फैट बर्न करने में मदद करता है।

7. ग्रीन-टी

दुनिया भर में सबसे ज्यादा पीने वाली चीजों में से एक, ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक भी माना जाता है। ग्रीन टी में कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बॉडी के एक्सेस चर्बी को पिघलाते हैं, पेट कम करने में भी मदद करते है, और कई अलग-अलग तरीकों से भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के अनुसार, वज़न घटाने के लिए ग्रीन टी का लाभ पाने के लिए आपको प्रति दिन 2-3 कप ग्रीन टी पीना जरूरी है। यह अनुमान लगाया जाता है, कि 1 कप ग्रीन टी में लगभग 120 से 320 मिलीग्राम कैटेचिन और 10 से 60 मिलीग्राम कैफीन होता है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: ये 9 फल फायदेमंद हैं, गर्भावस्‍था के दौरान 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...