होम Healthy Lifestyle गर्मियों में नींबू पानी पीने से पहले जान लें ये 8 बातें,...

गर्मियों में नींबू पानी पीने से पहले जान लें ये 8 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Author

Date

Category

Updated On नींबू पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसे कभी भी और कितना भी पी सकते हैं। साथ ही यह कुछ बीमारियों में नुकसान भी कर सकता है। इसी तरह गलत तरीके से पीने या हद से ज्यादा पीने से भी कई समस्या पैदा हो सकती हैं। इसलिए नींबू पानी पीने से पहले इन 8 बातों को जानना बहुत जरुरी है।

1. पीने के तुरंत बाद न करें ब्रश

neembu-pani1_1487829047

नींबू पानी न केवल सबसे सस्ता बल्कि बॉडी डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा ड्रिंक है।नींबू पानी में विटामिन C, फ्लेवनॉयड् और पोटैशियम जैसे कई हेल्दी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बॉडी को क्लीन करने के अलावा कई हेल्थ प्रॉब्लम से भी बचाते हैं। नींबू की एसिडिक प्रॉपर्टी के कारण दांतों का एनामल कमजोर हो जाता है। नींबू पानी पीने के तुरंत बाद ब्रश करने से ये एनामल निकल सकता है और दांत टूट सकते हैं। इसलिए नींबू पानी पीने के तुरंत बाद ब्रश न करें।

2. स्ट्रॉ से पिएंगे तो दांत रहेंगे सेफ

neembu-pani2_1487829048नींबू के रस में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। यदि रोज एक गिलास नींबू पानी पिया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। नींबू का रस ही नहीं, इसका ऑयल व छिलका भी लाभकारी है। नींबू पानी की एसिडिक क्वालिटी दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर स्ट्रॉ से नींबू पानी पिएंगे, तो दांत ज्यादा सेफ रहेंगे।

3. दांतों की प्रॉब्लम हो तो न पिएं नींबू पानी

neembu-pani3_1487829048

नींबू में सिट्रस एसिड होता है। जिसके संपर्क में आने से दांत बहुत अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। सिट्रस एसिड के प्रभाव से दांतों की सबसे बाहरी परत को नुकसान पहुंचता है। जिससे कुछ भी ठंडा या गर्म खाने या पीने पर दांतों में झनझनाहट होने लग जाती है। अगर आपको पहले से ही दांतों की प्रॉब्लम है, तो अपने डेंटिस्ट से सलाह लेने के बाद ही नींबू पानी पिएं या इसे पीना अवॉइड करें।

4. इन प्रॉब्लम्स में न पिएं नींबू पानी

neembu-pani4_1487829048एसिडिटी, हार्ट बर्न, एसिड रिफ्लक्स जैसी प्रॉब्लम्स को नींबू पानी जैसे एसिडिक ड्रिंक और बढ़ा सकते हैं। इसलिए इन्हें अवॉइड करें। अगर आपको पहले से ही गैस की समस्या है तो नींबू पानी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नींबू पानी पीने से एसिडिटी या गैस की समस्या बढ़ सकती है। जिसका असर पाचन क्रिया पर भी पड़ता है। नींबू में सिट्रस एसिड के अलावा ऑक्सलेट की भी पर्याप्त मात्रा होती है। नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से ये क्रिसटल के रूप में शरीर में जमा हो जाता है। जिससे किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़े: रोज पिएं नींबू पानी और ऐसे ही 8 ड्रिंक्स, नहीं होगी किडनी की प्रॉब्लम 

5. डिहाइड्रेशन हो सकता है

neembu-pani5_1487829049 पीने से ज़्यादा यूरिन जाने से बॉडी से पानी निकल जाता है और डीहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो सकती है।अगर आप ज़्यादा नींबू पानी पी रहे हैं, तो बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है। हो सकता है, कि आपके शरीर में जल की भारी कमी हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू-पानी आपके शरीर से जल की अतिरिक्त मात्रा को निकालता है। इसी प्रक्रिया में पेशाब के जरिए कई इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडिमय जैसे तत्व भी बाहर निकल जाते हैं। कई बार इनके ज्यादा निष्कासन से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। नींबू-पानी के ज्यादा सेवन से पोटैशियम की कमी भी हो सकती है।

6. डाइजेशन बिगड़ सकता है

neembu-pani6_1488342कई बार लोग खाना पचाने के लिए नींबू पानी पीते है, क्योंकि इसका एसिड पाचन में मदद करता है। लेकिन पेट में ज्‍यादा एसिड हो जाने की वजह से पेट खराब हो सकता है। ज़्यादा नींबू पानी पेट ने डाइजेस्टिव जूस को और ज्यादा एसिडिक कर देता है। इससे डाइजेशन बिगड़ सकता है। नींबू पानी को कभी भी बीमारी को दूर करने के लिए नहीं पीना चाहिए। अगर आपको इसे पीने के बाद कोई साइड इफेक्ट लगे, तो इसका सेवन तुरंत ही बंद कर दें।

7. किडनी और लिवर प्रॉब्लम हो तो न पिएं

neembu-pani7_1487829050

नींबू पानी में ऑक्सलेट्स होते हैं, जो शरीर में क्रिस्टल के रूप में जम सकते हैं।ये कैल्शियम एब्जॉप्शन को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में किडनी और लिवर की प्रॉब्लम बढ़ सकती है। ये क्रिस्टलाइज्‍ड ऑक्सलेट, किडनी स्टोन और गॉलस्टोन का रूप भी ले सकता है। इसके अलावा नींबू के रस में फ्वैलोनॉइड नामक यौगिक होता है जो विभिन्न प्रकार के कैंसर से शरीर की रक्षा करता है। इसके नियमित सेवन से कैंसर कोशिकाओं को व बढ़ने से रोका जा सकता है।

8. ज़्यादा ठंडा या ज़्यादा गर्म नींबू पानी न पिएं

neembu-pani8_1488342अधिकतर लोग सुबह उठते ही नींबू पानी पीते हैं। पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर को विटमिन सी और फाइबर मिलता है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ज़्यादा गर्म या ठंडे नींबू पानी पीने से इसके फायदे कम हो सकते हैं गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीना ज़्यादा फायदेमंद होता है। इसके अलावा, कई लोगों को दांतों में ठंडा-गरम भी महसूस होने लगता है। साथ ही ऐसी कई और समस्याएं हैं, जो ज़्यादा नींबू पानी पीने से हो सकती हैं। नींबू पानी का नियमित सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: कफ की प्रॉब्लम मिनटों में होगी दूर, आजमाएं ये 10 उपाय

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...