होम Food & Nutrition डाइजेशन सुधारने के 5 टिप्स

डाइजेशन सुधारने के 5 टिप्स

Author

Date

Category

Updated On जब आपका पेट खराब हो तो दुनिया में कुछ भी नहीं भाता है। आजकल अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। यदि पाचन तंत्र ठीक तरह से कार्य नहीं करता तो शरीर की अन्य दूसरी क्रियाएं भी प्रभावित होने लगती है, जो हेल्थ के लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है। हम आपको डाइजेशन सुधारने के 5 टिप्स के बारे में बता रहे हैं।

1. समय पर खाएं   tips_for_good_digestion3_

सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत की निशानी होती है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका खाना खाने का समय निश्चित होना चाहिए। हमारा शरीर हमारे डेली रूटीन के हिसाब से खुद को ढाल लेता है। अगर हम कभी 1 घंटे पहले कभी एक घंटे बाद खाना खाएं तो हमारा भोजन रोज अनियमित हो जाएगा। जो हमारे पाचन तन्त्र को गड़बड़ा देता है।ज्यादा देर तक कभी भी भूखे न रहें। रात को सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खा लेना पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा करने से खाना अच्‍छे से पचता है।ज्यादा देर तक कभी भी भूखे न रहें। रात को सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खा लेना पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा करने से खाना अच्‍छे से पचता है। इसलिए नाश्ता, लंच और डिनर सही समय पर करें। ऐसे में एसिडिटी की प्रॉब्लम नहीं होगी साथ ही डाइजेशन भी बेहतर होगा। ज़्यादा देर तक कभी भी भूखे न रहें। रात को सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा करने से खाना अच्‍छे से पचता है।

2. तला हुआ खाना अवॉइड करें tips_for_good_digestion4_

डाइजेशन बेहतर बनाने के लिए तला हुआ खाना जैसे भजिए, समोसा और कचौड़ी अवॉइड करें। इनमें फैट की काफी मात्रा होती है,जैसे-जैसे हमारी उम्र बढती जाती है.. हमारे लिए ऑयली खाने को पचा पाना मुश्किल होने लग जाता है। अगर हम ऑयली Oily खाना ज्यादा खा लेते हैं, तो इससे हमें उल्टी, अपच और खट्टी डकारे हो सकती है। वसायुक्त पदार्थ हमारे पाचन क्रिया को स्लो कर देता है। अगर पाचन तंत्र स्लो रहेगा तो भोजन पचने में भी समय लगेगा। जितना हो सके बेहतर पाचन तन्त्र के लिए वसायुक्त भोजन कम ही लें, ताकि डाइजेशन की समस्या पैदा न हो।

3. ओवरईटिंग से बचें tips_for_good_digestion5_

आवश्यकता से अधिक भोजन लेना हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। अधिक खाने से हमें अपच हो सकती है। जितनी भूख हो हमें उतना ही खाना चाहिए। कई बार लोग स्वाद के चक्कर में अधिक खाना खा लेते है और बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। आप खाने से ज्यादा प्राथमिकता अपने शरीर को दें। अधिक खाना लेने से हमारे पाचन तन्त्र पर अधिक दबाव पड़ता है जो की उचित नहीं है। कई लोग टीवी देखते हुए या टेस्टी खाने को देखकर जरुरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं इससे इनडाइजेशन की प्रॉब्लम होने लगती है डाइजेशन सुधारने के लिए ओवर ईटिंग से बचें।

इसे भी पढ़े:  सावधान बार-बार पेट फूलना हो सकता है इन 7 बीमारियों का संकेत

4. लगातार न बैठें tips_for_good_digestion6_

लगातार एक जगह पर बैठें रहने से खाना ठीक तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है इसलिए हर एक घंटे में थोड़ा टहलें इससे एसिडिटी की प्रॉब्लम नहीं होगी और डाइजेशन सुधरेगा। इसके अलावा पाचन तंत्र अधिकतर उन्ही लोगो का ख़राब होता है, जो शारारिक काम नहीं करते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनका काम शारारिक नहीं होता। ऐसे लोग अपनी दिनचर्या में कुछ शारारिक काम कर सकते है। अगर काम नहीं है तो वे सुबह उठकर टहल सकते हैं। पैदल घूम सकते हैं या दौड़ भी लगा सकते है, इसके अलावा कोई स्पोर्ट्स या साइकिलिंग करना भी उनके लिए फायदेमंद होता है।

5. जंक फ़ूड अवॉइड करें  tips_for_good_digestion7_

स्वाद हर कोई लेना चाहता है और इसी स्वाद के चक्कर में हम लोग फास्ट फ़ूड खाने लगते हैं। किसी को यह कम पसंद होता है, तो किसी को ज़्यादा, जिसको यह ज़्यादा पसंद होता है उनके द्वारा इसका रोज उपयोग उनका पाचन तंत्र ख़राब कर देता है। वहीं जो कभी कभी इसका उपयोग करते हैं, उन्हें ऐसी परेशानी कम ही होती है। डाइजेशन सुधारने के लिए जंक फूड अवॉइड करना चाहिए क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फैट होता है जो डाइजेस्ट होने टाइम लगता है। इसके अलावा शराब और सिगरेट हमारे हेल्थ के लिए ठीक नहीं होते हैं, यह शायद आपको बताने की जरुरत नहीं है। इनका लगातार सेवन करते रहने से हमारा पाचन तन्त्र ख़राब हो जाता है और कई बीमारियाँ भी घेर देती है। इसके अलावा चाय और कॉफ़ी से भी दूरी बनाये रखें।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: कब्ज़ के कारण सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रात में भूलकर भी न करें ये 5 काम

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...