होम Healthy Lifestyle सावधान बार-बार पेट फूलना हो सकता है इन 7 बीमारियों का संकेत

सावधान बार-बार पेट फूलना हो सकता है इन 7 बीमारियों का संकेत

Author

Date

Category

Updated On आजकल की भागदौड भरी जिंदगी और गलत खान पान के चलते अधिकतर लोग किसी ना किसी सेहत संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। अक्सर कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका बार-बार पेट फूलता है। पेट फूलना एक बीमारी होती है। बार बार पेट फूलने से आपको अन्य तरह की गंभीर बीमारियां भी लग सकती हैं। इसलिए अगर आपका पेट फूल जाता है तो इन 7 बीमारियों का संकेत हो सकता है।

1. पेट में ट्यूमर bloating_problem2_1494164

डाइट या एक्सरसाइज में कोई बदलाव किए बिना पेट फूलने के साथ अचानक वज़न कम होने लगे, तो ये पेट में ट्यूमर का संकेत हो सकता है। ट्यूमर असामान्य कोशिकाओं के समूह होते हैं जो गांठ के रूप में विकसित होते हैं। ये हमारे शरीर की अरबों कोशिकाओं में से किसी एक में शुरू हो सकते हैं।

2. यूटेरस कैंसर bloating_problem4_1494164

अगर पेट फूलने के साथ स्टूल में ब्लड आने लगे और कब्ज़ भी हो, तो यह कोलोन या यूटरस कैंसर का संकेत हो सकता है। कोलोन या कोलोरेक्टल कैंसर को बड़ी आंत का कैंसर भी कहते हैं। ये कैंसर बड़ी आंत (कोलोन) या रैक्टम (गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल का अंतिम भाग) में होता है। दुनियाभर में कैंसर की तेजी से फैल रही यह तीसरी किस्म है। कोलोन कैंसर के ज्यादातर मामले एडेनोमेटस पॉलीप्स नामक कोशिकाओं के छोटे, गैर-कैंसर (सौम्य) समूहों से शुरू होते हैं।

3. हैपेटाइटिसbloating_problem5_1494164

हैपेटाइटिस मुख्य रूप से लीवर की बीमारी होती है, जो वायरल इन्फेक्शन होने के कारण होती है। इस अवस्था में लीवर में सूजन आती है। हैपेटाइटिस में पाँच प्रकार के वायरस होते हैं, जैसे- ए,बी,सी,डी और ई। इन पाँच प्रकारों को लेकर ही ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत है क्योंकि इनके कारण ही महामारी जैसी अवस्था हो रही है और मौत की आबादी बढ़ रही है। अगर पीलिया में आंखें और स्किन पीली होने के साथ पेट भी फूल रहा हो, तो यह हैपेटाइटिस क संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़े: पेट के इन 9 हिस्सों के दर्द को हल्के में न लें, हो सकती हैं ये सीरियस प्रॉब्लम 

4. कोलोन में इन्फेक्शनbloating_problem6_1494164

पेट फूलने के साथ-साथ भूख कम लगे और बुखार हो, तो यह कोलोन में इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। डायरिया होने से कोलोन कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कोलोन में इन्फेक्शन का खतरा पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है। जो महिलाएं फाइबर वाले आहार कम लेती हैं उनमें कोलन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक कब्‍ज की समस्या बनी रहना भी कोलोन में इन्फेक्शन की ओर संकेत हो सकता है।

5. लिवर डिजीज bloating_problem3_1494164

अचानक डाइट या रूटीन में कोई बदलाव किए बिना पेट फूलने के साथ वज़न अचानक बढ़ने लगे, तो ये लिवर में होने वाली बीमारी का संकेत हो सकता है लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है जिसका आकार छोटी फुटबॉल जितना होता है यह भोजन को पचाने और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए लिवर आवश्यक है। शरीर का यह अंग यदि खराब हो जाए तो पूरे शरीर की सेहत पर असर डालता है। लिवर की बीमारी का यदि समय पर इलाज न हो तो यह गंभीर समस्या भी बन सकती है।

6. हर्नियाbloating_problem8_1494164

पेट में पानी भर जाने से भी पेट फूलता है। साथ में सर्दी खांसी हो और वज़न भी कम होने लगे तो यह हर्निया के संकेत हो सकते हैं। हर्निया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर के किसी अंग का सामान्य से अधिक विकास होने लगता है। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन ज़्यादातर पेट में हर्निया होना सबसे सामान्य है, जब पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और इसके कारण आंतें बाहर निकल आने की समस्या होती है, तो यह पेट की समस्या समस्या पुरुष व महिलाओं दोनों को हो सकती है।

7. कोलोन प्रॉब्लमbloating_problem7_1494164

पेट फूलने के साथ, उल्टी, आंखों में जलन, जोड़ों में दर्द मुंह में छाले हो रहे हों, तो यह कोलोन में प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। मानव शरीर में कोलन कैंसर की पहचान होने पर इसको रोकने के लिए पॉलिप्‍स को खोज कर उन्‍हें हटाया जाता है। पॉलिप्‍स को हटाने के बाद कोलन कैंसर का जोखिम कम हो जाता है। कोलन पांच फीट लंबी मसक्यूलर ट्यूब होती है। कोलन कैंसर बड़ी आंत में या फिर रेक्टम (यह बड़ी आंत का अंतिम सिरा होता है) से शुरू हो सकता है। आम बोलचाल में कोलन-रेक्टल कैंसर को ही कोलन कैंसर कहते हैं। खान-पान और लाइफस्‍टाइल के कारण कोलन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलायें कोलन कैंसर का ज्‍यादा शिकार हो रही हैं। जो महिलाएं फाइबर वाली चीजें कम खाती हैं जिससे उनमें कोलन कैंसर का खतरा अधिक होता है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: सिर्फ 10 मिनट रोज करें यह काम, पेट हो जाएगा कम

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...