होम Healthy Lifestyle कब्ज़ के कारण सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रात में भूलकर...

कब्ज़ के कारण सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रात में भूलकर भी न करें ये 5 काम

Author

Date

Category

Updated On अधिकतर लोग सुबह-सुबह पेट साफ न होने की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं। अधिकतर लोग कब्ज़ समस्या से पीड़ित हैं। कब्ज़ यानी कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम होने पर हेवी दवाएं लेने के बजाय आप प्राकृतिक होम उपचार (नेचुरल होम रेमेडी) ट्रॉय करने से साइड इफेक्ट होने की संभावना नहीं रहती। इस समस्या की वजह से सुबह ठीक से पेट साफ नहीं होता तो रात में ही हमें कुछ ऐसे जरुरी उपाय करने चाहिए ताकि सुबह पेट अच्छे से साफ हो सके। अगर आप कब्ज़ की समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए रात में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए हम आपको बताते हैं।constipation_1_1498484099

जब हमारा पाचन पंत्र ठीक से काम नहीं करता है और मल त्याग करते समय कठिनाई होती है या फिर ज़ोर लगाना पड़ता है, तो इस स्थिति को कब्ज़ कहा जाता हैं। इस अवस्था में स्टूल सख्त एवं सूख जाता है। जिसके कारण कई बार मल त्याग करते समय दर्द भी होने लगता है।

1. रात में मैदा, जंक या प्रोसेस्ड फ़ूड न लें

constipation10_1498484104

आप भी अगर रात के समय जंक फूड खाते हैं, तो इसका बुरा प्रभाव आपकी हेल्थ पर पड़ता है। डिनर में ज्यादा मैदा, जंक या प्रोसेस्ड फ़ूड न लें इनमें फाइबर नहीं होते हैं। आंतों में फाइबर भोजन के साथ जाकर अपनी जगह बना लेता है। फाइबर भोजन को पचाने में आंतों की पूर्ण सहायता करता है। जब हमारे भोजन में फाइबर की मात्रा कम होने लगती है, तो इस कमी की वजह से कब्ज़ की समस्या होने लगती है।

2. देर रात तक शराब व सिगरेट पीने से बॉडी में पानी की कमी constipation11_1498484104

 

देर रात तक अधिक शराब के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां होने का ख़तरा बढ़ जाता है। शराब और सिगरेट ये दोनों हमारे हेल्थ के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होते हैं, यह जानने के बावजूद भी लोग इसका सेवन करते रहते हैं। देर रात तक इनका सेवन करते रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पाचन तन्त्र भी ख़राब हो जाता है और कब्ज़ की समस्या होने लगती है।

3. लेट नाईट में चाय या कॉफी पीने से भी डाइजेशन ख़राब हो सकता है   constipation12_1498484105

लेट नाईट में चाय या कॉफ़ी पीने से से शरीर को नुकसान हो सकता है और इसका सबसे ज्यादा असर नींद पर भी पड़ता है। देर रात में कॉफी पीने से सिरदर्द, चक्कर, तनाव, बेचैनी और डाइजेशन ख़राब जैसी समस्या हो सकती है और चाय या कॉफ़ी पीने से सीने में जलन और कब्ज़ की समस्या के शिकार हो सकते हैं।

4. आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट्स भी रात में न लें  

constipation13_1498484105

जो लोग कैल्शियम और आयरन सप्लीमेंट्स ले रहे हैं उन्हें कैल्शियम और आयरन रात में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से कब्ज़ की प्रॉब्लम हो सकती है।

इसे भी पढ़े: इन 7 कंडीशन की वजह से आपको हो सकती है कब्ज 

5. ज़्यादा डेयरी प्रोडक्ट न लें   constipation14_1498484105

अक्सर ज़्यादातर लोग डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये डेयरी प्रोडक्ट आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट न लें, इससे भी कई लोगों को कब्ज़ और पेट में गैस बनने की प्रॉब्लम हो सकती है।

constipation-dos-donts-mi

पेट हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है इसका तंदुरूस्त रहना बहुत जरूरी है। यह अगर पेट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी हो तो यह और भी बहुत सी बीमारियों को न्यौता देता है। सही दिनचर्या न होने की वजह से आजकल लोगों को कब्ज़ की समस्या होना बेहद आम बात हो गई है, लेकिन कब्ज़ को दूर करने के लिए रात में ये उपाय करने से कॉफी राहत मिलेगी।

1. त्रिफला पाउडर constipation2_1498484100

20 ग्राम त्रिफला पाउडर को एक लीटर पानी भिगोकर मिट्टी के बर्तन में रख दें। रात में सोने से पहले इस पानी को छानकर पी लें, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

2. अलसी का पानी  constipation3_1498484100

अलसी को एक बर्तन में 1 गिलास पानी में डालकर रख दें और रात में सोने से पहले भिगोई हुई अलसी का पानी पिएं और अलसी चबाकर खाएं। इससे कब्ज़ और गैस की समस्या में कॉफ़ी राहत मिलेगी।

3. ईसबगोल की भूसी   constipation4_1498484101

पेट से संबंधित रोगों को ठीक करने में ईसबगोल की भूसी बेहद फायदेमंद साबित होती है। आंत में दर्द या जलन से परेशान हैं तो ठंडे पानी के साथ ईसबगोल का सेवन करने से भी राहत मिलती है। कब्‍ज से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्‍मच ईसबगोल की भूसी दूध में या पानी में मिलाकर पी लें। इससे सुबह आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा और दिनभर कब्‍ज की समस्‍या से मुक्‍त रहेंगे। इसे आप 4 से 5 दिन लगातार ले सकते हैं। यह पुरानी से पुरानी कब्‍ज को भी खत्‍म करने में मदद करता है।

4. किशमिश   constipation5_1498484101

अंगूर को सुखाकर किशमिश को तैयार किया जाता है। किशमिश में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। पानी में थोड़ी से किशमिश भिगों दें और सोने से पहले इस पानी को पी लें साथ ही किशमिश को भी खा लें। इसका नियमित रूप से सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी की समस्या जैसी समस्याओं में काफी आराम मिलता है।

5. अंजीर    constipation6_1498484101

अंजीर उन सभी फलों में से एक है, जो सूखने के बाद बहुत गुणकारी और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध में 2-3 अंजीर को उबाल लें और रात में सोने के थोड़ी देर पहले गुनगुना दूध को पिएं और अंजीर खा लें। इससे आपका पेट साफ रहेगा और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

6. केस्टर ऑयल  constipation7_1_149848410

रात में सोने के पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच केस्टर ऑयल को मिलाकर पी लें। केस्टर ऑयल के उत्तेजक गुण और दूध के सुखदायक प्रभाव कब्ज और इसके लक्षणों को दूर करने के लिए मिलकर काम करते हैं। इससे आपका पेट साफ़ रहेगा और शौच करने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।

7. एलोवेरा जेल  constipation8_1_149848410

पेट में कब्ज़ व गैस बनने के कारण होने वाली समस्या को कम करने के लिए एलोवेरा जेल सबसे बेहतर उपाय है। एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल घोलकर पी लें। इससे आपके पेट में ठंडक बनी रहेगी और पेट साफ रहेगा।

8. ज़्यादा सलाद, ग्रीन वेजिटेबल्स और फाइबर  constipation9_1498484103

सलाद में सिर्फ टमाटर और खीरा ही नहीं होता, हजारों तरह की सामग्री का इस्तेमाल करके सलाद को तैयार किया जा सकता है। आप हर रोज अलग-अलग तरह का सलाद खा सकते हैं। ग्रीन सलाद विटामिन बी-12 का एक अच्छा स्रोत होता है। ग्रीन सलाद मुख्यत: हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, लेटय़ूस या पत्ता गोभी, खीरा, ककड़ी और मिर्च आदि से बनता है। सब्जियों में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और भोजन के उचित पाचन के लिए फाइबर की आवश्यकता होती है। आपको यह महसूस कराने के लिए आपका पेट भरा है, आहार संबंधी फाइबर जरुरी है। फाइबर की कमी से कब्ज़, बवासीर आदि समस्याएँ हो सकती हैं।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: पेट नहीं होगा खराब, आप करें ये 5 उपाय  

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...