होम Healthy Lifestyle 30 की उम्र के बाद पुरुषों को हो सकती हैं ये 7...

30 की उम्र के बाद पुरुषों को हो सकती हैं ये 7 हेल्थ प्रॉब्लम्स, रहें सावधान

Author

Date

Category

Updated On उम्र के साथ-साथ शरीर में कई तरह के चेंजेस आने लगते हैं। खासतौर पर 30 की उम्र के बाद पुरुषों को हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। अगर इस उम्र के बाद पुरुष योगा, व्यायाम और स्वस्थ आहार (हेल्दी डाइट) नहीं लेते हैं, तो वे जल्द ही किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, 30 की उम्र के बाद पुरुषों को ये 7 हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

1. हार्ट डिजीज     men_health_problems_3

हार्ट का मुख्य काम पूरे शरीर में खून पहुंचाना होता है। हार्ट तक खून पहुंचाने वाली जो नसें होती हैं, इनमें समय के साथ-साथ चिकनाई जमा होने लगती है और कई तरीके की रूकावटें आने लगती हैं। उम्र के साथ-साथ नसें पतली हो जाती हैं। 30 साल की उम्र के बाद मोटापा बढ़ने के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से आपको हार्ट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

2. सिर के बाल झड़ना  men_health_problems_4

रोजाना कुछ बालों का झड़ना आम समस्या है, लेकिन बाल अधिक मात्रा में झड़ने लगे तो यह एक गंभीर समस्या बन जाती है। पुरुषों के बाल झड़ने की सबसे मुख्य वजह डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने के कारण होती है। डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन उम्र के साथ कम होने लगता है। एक शोध के अनुसार, 30 साल के उम्र के युवाओं को ज्यादा यह समस्या हो रही है। इसलिये उनमें गंजेपन व बाल झड़ने की समस्या होने लगती है।

3. डायबिटीज़     men_health_problems_5

मोटापा के कारण 20 से 40% लोग मधुमेह के शिकार हो जाते हैं।जब 30 की उम्र के बाद पुरुषों में मोटापा बढ़ने लगता है, तो ऐसे में इन्सुलिन का बैलेंस बिगड़ने लगता है और इसी कारण डायबिटीज़ का खतरा बढ़ जाता है डायबिटीज़ के साथ जी रहे, व्यक्तियों की औसत उम्र 60 व 65 साल ही है। साथ में उसे कई दूसरी बीमारियां व कॉम्पलिकेशन हो जाते हैं। एक शोध के अनुसार, अधिकतर लोग मधुमेह व इससे होने वाले लोगाें को कॉम्पलिकेशन से मर जाते हैं और 1 लाख के आसपास के लगभग लोगों के पैर कट जाते हैं। डायबिटीज के शिकार 10 फीसदी लोगों की आँख की रोशनी भी चली जाती है।

इसे भी पढ़े: किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

4. MALE हॉर्मोन में कमी  men_health_problems_in_yo3

इंसान के शरीर में कुल 230 तरह के हार्मोन होते हैं, जो शरीर में अलग-अलग कार्यों को नियंत्रित करते हैं। हॉर्मोन की एक छोटी-सी मात्रा ही कोशिका के कार्य करने के तरीके को बदलने के लिए काफी है। सभी पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन मौजूद होते हैं, जिन्हें मेल हार्मोन्स भी कहा जाता है। ये हार्मोन्स युवा अवस्था में अधिक बनते हैं, लेकिन 30 की उम्र के बाद पुरुषों की बॉडी टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन में धीरे-धीरे कमी आने लगती है। इससे फर्टिलिटी घट सकती है।

5. कमजोर हड्डियां   men_health_problems_in_yo4

कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन के अलावा कई तरह के मिनिरल से मिलकर हमारी हड्डियां बनी होती हैं। हमारे शरीर के पूरे भार को हड्डियां ही संभालती हैं। इनके सहारे ही हम खड़े, बैठ और चल-फिर पाते हैं। हम शरीर की हर छोटी-बड़ी हरकतों के लिए अपनी हड्डियों पर निर्भर हैं। 30 की उम्र के बाद बॉडी में कैल्शियम की कमी होने लगती है, इसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।

6. टमी फैट men_health_problems_in_yo5

30 की उम्र के बाद पुरुषों का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। मेटाबॉलिज्म यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो शरीर में मौजूद भोजन को एनर्जी में बदलने का कार्य करती रहती है। इसका सामान्य तरीका यह है, कि अगर आपका मेटाबॉलिज्म हाई है, तो आप हमेशा फिट रहते हैं और वो हैवी से हैवी भोजन को कुछ ही समय में पचा सकते हैं, लेकिन यदि आपका मेटाबॉलिज्म स्लो है, तो ऐसे में खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है जिससे टमी फैट बढ़ने लगता है।

7. लंग कैंसर

men_health_problems_in_yo6

लंग कैंसर एक बहुत गंभीर बीमारी है। लंग कैंसर के ज्यादातर मरीज ऐसे लोग होते हैं, जो बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि किसी न किसी धूएं और तंबाकू जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लगातार 30 की उम्र के बाद भी अगर पुरुष सिगरेट पीते रहते हैं, तो उन लोगों को लंग कैंसर होने का सबसे ज़्यादा खतरा बढ़ जाता है। पूरे विश्व में होने वाली मौतों में दो-तिहाई लोग फेफड़े के कैंसर से मरते हैं।

लंग कैंसर के मुख्य लक्षण

  • खांसी लगातार आते रहना, जो 2 सप्ताह या उससे अधिक समय तक ठीक न होना।
  • खांसते टाइम मुंह से खून(रक्त) आना।
  • सीने में हल्का या तेज दर्द होना।
  • जभी सांस लेते है उस समय या खांसते समय सीने में दर्द महसूस होना।
  • थोड़ा-सा भी काम करते हुए थक जाना और सांस लेने में परेशानी महसूस करना
  • गले में खराश के कारण आवाज में बदलाव आ जाना
  • फेफड़ों के रोग का जल्दी-जल्दी होना, जैसे- निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस आदि।

इस भी पढ़े: अगर आपके यूरिन में इन्फेक्शन है, तो भूलकर भी नहीं करें ये 5 गलतियां

 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...