होम Healthy Lifestyle फिश से ज्यादा प्रोटीन है राजमा और इन 8 फूड में

फिश से ज्यादा प्रोटीन है राजमा और इन 8 फूड में

Author

Date

Category

Updated On आमतौर पर फिश को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन यह सच नहीं है। फिश प्रोटीन का अच्छा सोर्स जरूर है, लेकिन सबसे बेस्ट नहीं। फिश से भी ज्यादा प्रोटीन तो कई वेजिटेरियन चीजों में होता है। हम आपको ऐसे ही 8 वेज फूड के बारे में बता रहे हैं, जो प्रोटीन के मामले में फिश से कहीं आगे हैं।

1. मूंगफली 

protein-rich-foods-1_1_14

 

मूंगफली स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट से खूबसूरती में निखार आता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकने में मदद करती हैं।

2. चने की दाल protein-rich-foods-3_1476

 

चने की दाल आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मददगार है। चने की दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं चने की दाल कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपका वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह पाचनतंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा चने की दाल का बेसन त्वचा सौंदर्य बढ़ाने में भी काफी लाभदायक होती है।

3. सोयाबीन 

protein-rich-foods-4_1476

सोयाबीन का उपयोग खाने और तेल निकालने के लिए किया जाता है। यह पोषक तत्वों का खजाना है, जिसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। शाकाहारी लोगों को इसका सेवन जरूर करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें मांस जितने पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सोयाबीन में 100 ग्राम से 39 ग्राम प्रोटीन और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों को कमजोर होने से रोकते हैं, इसके अलावा सोयाबीन डायबीटीज और हार्ट डिजीज की रोकथाम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद अनसैचरेटेड फैट्स बैड कलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

4. मूंग की दाल  protein-rich-foods-5_1476

मूंग की दाल स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतरीन आहार है, जो न केवल आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है, बल्कि पोषण और सेहत से जुड़े अनगिनत फायदे भी देता है। मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन होता है, जो शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं, इसके अलावा अन्य पोषक तत्व भी इससे प्राप्त होते हैं।

इसे भी पढ़े: ये हैं 10 जीरो कोलेस्ट्रॉल फूड, हार्ट रहेगा हेल्दी

5. उड़द की दाल  protein-rich-foods-6_1476

आप अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए उड़द दाल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। उड़द दाल में लौह सामग्री उच्‍च मात्रा में होती है जो आपके शरीर में समग्र ऊर्जा के स्‍तर को बढ़ाने में सहायक होती है। आयरन आपके शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाओं के उत्‍पादन को बढ़ाता है, जो कि आपके पूरे शरीर में ऑक्‍सीजन पहुंचाने में मदद करते हैं। महिलाओं में मासिक धर्म के कारण खून की कमी हो सकती है। इसलिए गर्भवती और सामान्‍य महिलाओं को नियमित रूप से उड़द दाल का सेवन करना चाहिए। उड़द का नियमित सेवन ऊर्जा को बढ़ावा देता है। उड़द की दाल 100 ग्राम में 24 ग्राम इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है जिससे खून की (एनीमिया) दूर करने में मदद मिलती है।

6. राजमा  protein-rich-foods-7_1476

राजमा सिर्फ बच्चों की फेवरेट डिश ही नहीं है बल्कि प्रोटीन लेने का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। 100 ग्राम राजमा में 23 ग्राम प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन की भी भरपूर मात्रा होती है। राजमा खाने से दिमाग को बहुत फायदा होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ‘के’ पाया जाता है, जोकि नर्वस सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। साथ ही ये विटामिन ‘बी’ का भी अच्छा स्त्रोत है, जोकि मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए बहुत जरूरी है। ये दिमाग को पोषित करने का काम करता है।

7. चीज़ protein-rich-foods-8_1476

दूध से निर्मित स्‍वादिष्‍ट चीज सेहत के लिए खजाने के समान होती है। इसमें और भी कई ढेर सारे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं। चीज में विटामिन A और विटामिन B 12 होता है जो किडनी और हार्ट के लिए फायदेमंद है विटामिन बी-12 के साथ साथ प्रोटीन भी पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर महिलाएं चीज़ का नियमित सेवन करें तो उन्हें आस्टिओपरोसिस की बीमारी में काफी लाभ मिल सकता है।

8. कद्दू के बीज

protein-rich-foods-10_147

कद्दू के बीजों पर कई अध्ययन किए जा चुके हैं, जिसमें इसके विभिन्न औषधीय गुणों के बारे में पता चला है। आंतरिक स्वास्थ्य से लेकर कद्दू के बीज त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। पोषक तत्वों की बात करें, तो कद्दू के बीज फाइबर से समृद्ध होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ, कब्ज जैसी समस्या और मोटापे को कम करने का काम करते हैं। इससे अलावा, इसमें विटामिन-सी और ई भी पाया जाता है, जो त्वचा के लिए सबसे कारगर विटामिन माने जाते हैं। इसके अलावा, कद्दू के बीज कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, सोडियम व फोलेट आदि से भी समृद्ध होते हैं।  इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नार्मल रहता है जिससे डायबिटीज़ से बचाव होता है

इस आर्टिकल को भी पढ़े : ये 11 फूड बचाएंगे डायबिटीज से, इन्हें अपनी डाइट में करें शामिल 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...