होम Healthy Lifestyle गर्मियों की ये 6 गलतियां बढ़ा रही हैं आपका वजन, जानिए कैसे

गर्मियों की ये 6 गलतियां बढ़ा रही हैं आपका वजन, जानिए कैसे

Author

Date

Category

Updated On गर्मियों में वज़न बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान को माना जाता है। दुनियाभर में लोग आज वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। वज़न बढ़ने से हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। यदि आप भी गर्मियों में इस तरह की 6 गलतियां करते हैं, तो आपका भी वज़न बढ़ सकता है।

1. कम सोना

summer_mistake_weight_gai1

रात में अच्‍छी नींद न मिलने पर आपका दिन भर का रूटीन प्रभावित हो सकता है। आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। साथ ही किसी काम पर भी फोकस नहीं कर पाते। जिसकी वजह से तनाव वाले हार्मोन रिलीज होते हैं। ये हार्मोन वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। जिसमें वर्कआउट का भी लाभ नहीं मिल पाता। पर्याप्त नींद की वजह से आपके शरीर को पूरी तरीके से आराम मिलेगा, इसकी वजह से 8 से ज्यादा काम के घंटे के बाद भी आप अच्छा वर्कआउट कर पाएंगे, क्योंकि आपका एनर्जी लेवल पहले से ज्यादा होगा।

2. ज़्यादा कोल्ड ड्रिंक्स पीना

summer_mistake_weight_gai2

कोल्ड ड्रिंक्स में ढेर सारी कैलोरीज ओर फ्रक्टोज नामक शुगर होती है, जिससे वजन बढ़ता है। साथ ही कोल्ड ड्रिंक में एसिड होता है, जो हमारे के लिए बहुत ही नुकसान देह होता है। इसमें मौजूद फास्फोरिक एसिड हमारी हड्डियों को कमजोर बना देता है। बिना किसी पोषक तत्वों के होने की वजह से अगर आप इसका सेवन लगातार करते हैं। रोजाना इसको पीते हैं, तो यह आपका वजन बढ़ा देगा। लेकिन यह वजन आपको किसी मसल्स पर नहीं मिलेगा बल्कि यह सिर्फ आपका मोटापा बढ़ाएगा।

3. आउटिंग में फास्टफूड खाना

summer_mistake_weight_gai3पिज्जा, बर्गर, नूडल्स जैसे फास्ट फूड में मौजूद फैट और कैलोरीज से वज़न बढ़ता है। फास्ट फूड आपका पेट तो भर देते हैं, लेकिन कई तरह की सेहत समस्याओं को भी जन्म देते हैं। यह पेट के साथ ही दिल के लिए भी नुकसानदायक होता है। जंक फूड में चीनी, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, वसा और कई तरह के ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। यदि आप फास्ट फूड खाते हैं, तो यह आपके वजन को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। जंक फूड में चीनी और कैलोरी होती है, जिससे इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ जाता है। जो अधिक जंक फूड खाते हैं, वे हरी सब्जी, फल आदि का सेवन भी कम करते हैं। इससे उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है और वे धीरे- धीरे मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

इसे भी पढ़े: इन 7 वजहों से नहीं बढ़ता आपका वजन, आजमाएं ये आसान TIPS 

4. आइसक्रीम, डैजर्ट, फ्रोजन फ़ूड ज्यादा खाना

summer_mistake_weight_gai4आइसक्रीम में अधिक कैलोरी होती है। आइसक्रीम के एक स्कूप में 250 से 350 तक कैलोरी होती है।वसा से वजन बढ़ता है, और आइसक्रीम में ज्यादा वसा होती है। वजन बढ़ने की समस्या तब पैदा होती है जब शुगर को वसा के साथ लिया जाता है। जिसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जैसे आइसक्रीम के एक कप में लगभग 600 कैलोरी होती है। इसके अलावा, आइसक्रीम के अधिक सेवन से बच्चों में एडीएचडी जैसे न्यूरो बिहेवियरल डिसऑर्डर हो सकते हैं और वयस्कों की मानसिक शक्ति कम हो सकती है।

5. लेट डिनर करना

summer_mistake_weight_gai5 दरअसल खाना खाने के बाद इसके पाचन की प्रक्रिया लगभग 2 घंटे बाद शुरू होती है। इसके अलावा जब आप सो जाते हैं, तो आपके शरीर के बहुत सारे फंक्शन्स बिल्कुल स्लो हो जाते हैं, जिनमें मेटाबॉलिज्म भी शामिल है। इसलिए अगर आप रात का खाना बहुत देर से खाते हैं और थोड़ी देर में ही लेट जाते हैं, तो आपका खाना ठीक से नहीं पच पाता है। प्रॉपर कैलोरी बर्निंग नहीं हो पाती है और वजन बढ़ता है। कई बार पेट में पाचन के लिए बनने वाला एसिड लेटने के दौरान आपके पेट के बाहर निकल जाता है, जिससे सीने में जलन यानी एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए यह जरूरी है कि आप सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खाना खा लें।

6. शादी, पार्टी के फंक्शन्स में ओवरईटिंग

कई बार शादी, पार्टीज के फंक्शन्स में लोग करते हैं इससे वजन बढ़ता है। ओवरईटिंग एक आदत है, जिसके कारण आप जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं और इसके चलते आपकी डाइट में कैलोरी काफी ज्यादा बढ़ने लगती हैं। आप जितनी कैलोरी बर्न नहीं कर पाती उससे ज्यादा कैलोरी खा लेती हैं और यह वजन बढ़ने और बॉडी फिटनेस को खराब करने की वजह बनता है।

summer_mistake_weight_gai9इसके आलावा दिमाग को संदेश भेजने वाला लेप्टिन प्रोटीन अगर पर्याप्त मात्रा में बनता है, तब तो दिमाग को सही समय पर पता चल जाता है कि अब और भोजन नहीं खाना है। मगर अगर आपके शरीर में लेप्टिन हार्मोन ठीक से नहीं बन रहा है या कम बन रहा है, तो दिमाग को सीधे तौर पर पेट भरा होने का संदेश नहीं मिलता है। ऐसे में आप खाते चले जाते हैं मगर आपका पेट नहीं भरता है। यानि लेप्टिन प्रोटीन की कमी ही ओवरईटिंग का कारण बनती है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: डायटिंग किए बगैर वजन घटाना है तो आजमाएं ये 14 आसान उपाय 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...