होम Food & Nutrition स्वस्थ रहे

स्वस्थ रहे

Author

Date

Category

Updated On आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने शरीर का ठीक तरह से ख्याल नहीं रख पाते हैं। जिसका नतीजा शरीर को भुगतना पड़ता हैं और हमें कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए हम अपनी डाइट में इन 9 चीजों को शामिल कर सकते है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

1. लौकी खाएं  

अधिकतर गर्मियों में लौकी की सब्‍जी खूब चाव से खाई जाती है। लौकी में कई गुण होते हैं, जो शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। लौकी में 12% तक पानी होता है और बाकी बड़ी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। भारत में लाखों लोग स्‍वस्‍थ रहने के लिये रोज़ लौकी का जूस पीते हैं। इसका जूस पीने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। लौकी का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इस जूस को नियमित पीने से भूख कंट्रोल रहती है। इस जूस में ढेर सारे विटामिन, पोटैशियम और आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है। आप इसे रोज सुबह खाली पेट पिएंगे तो फायदा होगा। लौकी का जूस पीने से मोटापा दूर होता है, पित्‍त कंट्रोल होती है, दिल की बीमारी और हाई बीपी की समस्‍या से छुटकारा मिलता है।

2. गोभी खाएं 

इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कई प्रकार के लवण भी पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। गोभी में टारटेरिक एसिड पाया जाता है, जो बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को कंज्यूम करता है। यदि आप मीठा ज़्यादा खाते हैं, तो बॉडी का फैट लेवल बढ़ता है। लेकिन गोभी ऐसा उपाय है, जो मीठी चीज़ों को फैट में कनवर्ट होने से रोकता है।

3. गाजर खाएं

शरीर के लिए गाजर के लाभ अनेक हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। गाजर आंखों, दांतों, मसूड़ों, मस्तिष्क, पाचन क्रिया, बालों व त्वचा के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ मधुमेह व कैंसर में भी लाभकारी साबित हो सकता है। इसके हेल्थ संबंधी लाभों को देखते हुए इसे ‘सुपरफूड’ भी कहा जाता है। बेहतर पाचन तंत्र के लिए इसका सेवन जूस या सलाद के रूप में किया जा सकता है। गाजर कैरोटेनॉइड और डाइटरी फाइबर जैसे बायोएक्टिव कंपाउड से समृद्ध होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। गाजर नेच्युरल वेट लॉस फूड है। जिसमें प्रोटीन के साथ साथ फाइबर भी खूब होता है। इसे रोज रोज खाने से या इसका जूस पीने से पेट की प्रॉब्लम्स ख़त्म होगी और फैट कंट्रोल होगा।

4. टमाटर खाएं 

टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले तत्व भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को हेल्दी बनाता है जिन लोगों को वजन कम करना है। उनके लिए भी ये काफी फायदेमंद है। लेकिन टमाटर की सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि टमाटर को पका देने के बाद भी उसके पोषक तत्व बने रहते हैं। इसमें बीटा केरोटीन भी होता है, जो कैंसर और हार्ट की प्रॉब्लम्स को कंट्रोल करता है।

इसे भी पढ़े: ये 8 स्पेशल टी पीएं मिलेगा परफेक्ट फिगर

5. पपीता खाएं

पपीते में प्रोटीन, पोटैशियम, फाइबर और विटामिन ए जैसे अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कि शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। ये एक ऐसा फल है, जिसे कच्चा होने पर भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पपीता खाने से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम ठीक होती है और यह बॉडी के डाइजेशन सिस्टम को क्लीन करता है। रोज सुबह पपीता खाने से वज़न घटाने में काफी हेल्प मिलती है। इसका छिलका बेहद मुलायम होता है, जो आसानी से उतर जाता है। इसे काटने पर इसके भीतर कई छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से ये एक बहुत ही फायदेमंद फल है।

6. सौंफ खाएं

सौंफ में ऐसे कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते है। सौंफ का सबसे बड़ा फायदा तो यह है, कि यह याददाश्त बढ़ाता है और शरीर को शांत रखता है। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं।  खाने के बाद थोड़ी से मात्रा में सौंफ खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है। खाने से पहले सौंफ वाली चाय पीने से भूख कम लगती है और हम ज़्यादा खाना खाने से बच जाते हैं।

7. ग्रीन टी पिएं 

ग्रीन टी वजन कम करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन करने से ये आपके शरीर पर जमा अतिरिक्‍त चर्बी को कम करने का काम करती है। ग्रीन टी वज़न घटाने का पावरफुल तरीका है। अध्ययनों से पता चला है कि दिन में हरी चाय के 3 से 5 कप पीने के दौरान लगभग 40% अधिक फैट बर्न होता हैं। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो उम्र के असर को कम करने में मदद करते हैं बिना चीनी मिलाए ग्रीन टी पिएंगे, तो असर जल्दी दिखाई देगा।

8. खूब पानी पिएं 

खाने के पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर वज़न कंट्रोल किया जा सकता है यह पेट में जाकर बड़ी जगह कवर कर लेता है, जिससे हम ज़्यादा खाना खाने से बच जाते हैं लेकिन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। खाने में मौजूद प्रोटीन आदि पोषक तत्वों को एब्जार्ब होने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए। ऐसी स्थिति में जब हम तुरंत पानी पी लेते हैं, तो ऐसा नहीं हो पाता और शरीर में अनावश्यक रूप से फैट का निर्माण होता है और कब्ज जैसी समस्या भी सामने आती है। यानी इससे यह बात साफ़ है, कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना ठीक से नहीं पचता है और पचने में काफी समय लगता है जो शरीर के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

9. हल्दी खाएं

हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। इसका सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। हल्‍दी में पाया जाने वाला लिपोपोलिसेकराईड तत्‍व हमारे इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाकर बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। साथ ही इसमें एन्‍टी बैक्‍टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण भी विशेष रूप से पाए जाते है। आप चाहे तो रोज सुबह खाली पेट एक छोटा चम्मच हल्दी खाकर गुनगुना पानी पिएं। इससे वज़न घटेगा और इन्फेक्शन का खतरा भी टलेगा।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: इन 7 वजहों से नहीं बढ़ता आपका वजन, आजमाएं ये आसान TIPS 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...