होम Food & Nutrition एक केला रोज़, सेहत का फुल डोज़

एक केला रोज़, सेहत का फुल डोज़

Author

Date

Category

Updated On केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला खाने के इतने फायदे हैं, कि कभी आपने सोचा नहीं होगा। केला किसी भी मौसम में आसानी से मिल जाता है। यदि आप रोज एक केला भी खाते हैं, तो आप कई रोगों से बच सकते हैं। हम आपको केले के 9 फायदों के बारे में बता रहें हैं।

1. अल्सर Ulcer

सामान्यत: अल्सर, शरीर के अंदर छोटी आंत के शुरुआती स्थान पर या म्यूकल झिल्ली पर होने वाले छाले या घाव होते हैं। इस तरह का अल्सर पेप्ट‍िक अल्सर या फिर गैस्ट्रिक अल्सर कहलाता है। इसका मुख्य कारण पेट में अम्ल का बढ़ना, धूम्रपान एवं नशीले पदार्थों का सेवन, अत्यधि‍क स्टीरॉयड्स का सेवन, अनुवांशिक कारण, अत्यधिक तनाव या खान-पान में गड़बड़ी का होना है। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक जीवाणु का संक्रमण भी पेट में अल्सर होने का एक प्रमुख कारण है। अल्सर की समस्या को करने के लिए केला बहुत फायदेमंद है। केला खाने में नरम और मुलायम होता है, इसके साथ ही यह पेट में एसिडिटी को भी नियंत्रित करता है जिससे अल्सर में आराम मिलता है।

2. दस्त Diarrhoea

 

कच्चे केले को प्राकृतिक स्तंभक माना जाता है। इसका सेवन Diarrhoea में काफी आराम पहुंचाता है। कच्चे केले कब्ज की शिकायत को बढ़ा सकते हैं, क्योंकि उनमें स्टार्च का स्तर बहुत ज्यादा होता है, जो शरीर के लिए पचा पाना मुश्किल होता है। इसलिए पका हुआ केला पाचन के लिए हमेशा अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि पका पीला केला लेना हमेशा बेहतर विकल्प माना जाता है। कच्चा केला आम तौर पर बच्चों में अतिसार या डायरिया (Diarrhea) में राहत दिलाने के काम लिया जाता है। जैसे ही केला पकता है उसमें मौजूद स्टार्च भी कम होता है और यह शुगर में बदल जाता है। पके हुए केले फाइबर से भरपूर होते हैं, तो यह कब्ज से राहत दिलाने में बेहतर साबित होते हैं। फाइबर पानी को ऑब्जर्व करता है जो मल त्याग को आसान बनाता है।

3. PMS

 

अब आपको PMS में दवाइयां खाने की जरुरत नहीं है केले में विटामिन-B6 होता है, जो कि ब्लड ग्लूकोज़ को regulate करके PMS में आराम पहुंचता है। पीएमएस यानि प्री में स्ट्रुएशन सिंड्रोम। यह समस्या लाखों महिलाओं को सताती है। हालाँकि यह बहुत ही पुरानी समस्या है फिर भी इसे कभी बीमारी नहीं समझा गया। यह एक शारीरिक-मानसिक स्थिति है, जो महिलाओं में मासिक धर्म से आठ-दस दिन पहले हो जाती है और अलग-अलग महिलाओं में इसके लक्षण भिन्न-भिन्न होते हैं। केले में ट्राईप्टोफान एमिनो एसिड होता है जो कि सेरेटोंनिन हार्मोन पैदा करता है जिसकी वजह से मूड अच्छा होता है और साथ ही साथ तनाव भी दूर होता है।

4. ब्रेन पावर Brain power

दिमाग अगर तेज बनाना है और अपने काम में माहिर बनना है तो केला खाना आपके लिए वरदान बन सकता है। केले में विटामिन बी6 में प्रचूर मात्रा में होता है, जो ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर करता है और दिमाग को तेज बनाता है। केले में पोटैशियम पाया जाता है। पोटैशियम हमारी सीखने की क्षमता को बढ़ाता है, इसलिए रोज 1 केले का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़े: ये 9 फल फायदेमंद हैं, गर्भावस्‍था के दौरान 

5. नर्वस सिस्टम Nerves System

केले में पाए जाने पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसमें थायमिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, विटामिन A, B, आयरन, कैल्शियम, मैगनिशियम, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को जरूरी चीजें देते हैं। साथ ही केला विटामिन B6 का एक बढ़िया स्रोत है, जोकि नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है अगर आप रोजाना एक केला खाते हैं, तो इससे आप बीमार होने से बच सकते हैं। वहीं यह आपकी इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाता है।

6. स्ट्रांग बोन्स Strong Bones

 

केला हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें खास प्रोबॉयोटिक बैक्टीरिया होते हैं जिसका कार्य होता है आपके खाने से कैल्शियम को सोखना और हड्डियों को मजबूत करना। कच्चे केले में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम मौजूद होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं अगर आप रोजाना कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।

7. एनीमिया Anemia

केला में आयरन की प्रचूर मात्रा होती है और शरीर में आयरन की कमी ही एनीमिया का कारण बनती है। एनीमिया में हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स और हीमोग्लोबिन का स्तर काफी कम हो जाता है। केले में पाया जाने वाला विटामिन बी 6 शरीर में ग्लूकोज़ लेवल का नियंत्रण करता है। इससे एनीमिया के मरीजों को काफी मदद मिलती है। हालांकि केले में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं। इनमें विटामिन बी6 और विटामिन c सबसे अहम हैं। हमारे शरीर को जितनी विटामिन सी की जरूरत होती है उसका 15% हमें बड़े आराम से केले से मिल जाता है।

8. हैंगओवर Hangover

अक्सर पार्टी या किसी खास मौकों पर ज़्यादा शराब पीने से हैंगओवर होना आम बात है। चक्कर आना, मतली और सर भारी होने से आप कुछ कर नहीं पाते हैं।  हैंगओवर उतारने का सबसे अच्छा विकल्प केला है। आपको थोड़ा अजीब लगे पर शहद के साथ केले का मिल्क शेक बनाकर पीने पर आपको हैंगओवर में रिलीफ मिलेगा शहद के साथ केला ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में लाता है।

9. रिस्क ऑफ़ कैंसर

केला खाने वालों का एनर्जी लेवल साधारण व्यक्ति से ज्यादा होता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। एनर्जी से भरपूर होने के कारण एथलीट प्रतिदिन केले का सेवन अवश्य करते हैं। केले का सेवन दो तरह से होता है, कच्चा और पका केला। केले के छिलके के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर जापानी साइंटिफिक रिसर्च में यह बताया गया है, कि पीले रंग का केले का छिलका कैंसररोधी गुणों से भरपूर होता है। जो कैंसर की रोकथाम में मदद करते हैं।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...