होम Healthy Lifestyle 10 फायदे एक गिलास गुनगुना पानी के - तेजी से पेट भी...

10 फायदे एक गिलास गुनगुना पानी के – तेजी से पेट भी कम करेगा

Author

Date

Category

Updated On drinking_warm_water_1

1. रोज गुनगुना पानी पीने से फैट घटाने मे मदद मिलती है 

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। जल के बिना मनुष्य जीवित नहीं रह सकता। गुनगुना या गर्म पानी भी हमारे लिए काफी फायदेमंद है। गुनगुना गर्म पानी पीने से फैट कम होता है। फैट से परेशान लोगों के लिए गर्म पानी बहुत उपयोगी है। खाने के आधे घंटे बाद एक गिलास गर्म पानी पीने से फैट कम होता है। ऐसा कहा जाता है कि गुनगुना या गर्म पानी शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। इससे शरीर की गन्दिगी साफ करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। फेट कम करने के साथ ही गर्म पानी के इस्तेमाल से रक्त संचार भी संतुलित रहता है।

drinking_warm_water_2

2. रोज गुनगुना पानी पीने से किडनी डिजीज का खतरा टलता है 

भागदौड़ भरी जिंदगी और जीवनशैली के बिगड़ने का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। समय पर नहीं खाना, कम पानी पीना और अधिक से अधिक दवाओं का सेवन, किडनी को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पानी के अधिक सेवन से किडनी से जुड़ी  हुई बीमारियों से बचा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों से किडनी की बीमारियों के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। बिगड़ती जीवनशैली और खान-पान इसकी बड़ी वजह हैं। किडनी शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है, और हार्मोन बनाने की प्रक्रिया में मदद करती है। हमे उठते ही खाली पेट 2 गिलास गर्म पानी पीना चाहिये। यदि दो गिलास पानी अधिक है, तो कुछ दिनों के लिए एक गिलास पानी लें और फिर कुछ दिनों के बाद दो गिलास पानी पीना शुरू कर दें। पानी पीने के 45 मिनट तक कुछ भी न खाएं। इस तरीके को करने से किडनी स्वस्थ व सेहतमंद रहेगी।

drinking_warm_water_3

3. गुनगुने पानी पीने से सर्दी-जुखाम की प्रॉब्लम दूर होती है  

जब भी मौसम मे बदलाव आता है, तो सर्दी-जुखाम जैसी बीमारिया परेशान करने लगती है। ये बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्तियो को हो सकती है। बेमौसम अगर आपके सीने में जकड़न, ठंड और जुकाम की शिकायत रहती है, तो गर्म पानी पीना आपके लिए रामबाण का काम करेगा है। गर्म पानी पीने से गला भी ठीक रहता है। इसके सेवन से सर्दी-जुखाम मे काफी राहत मिलती है।

drinking_warm_water_4

4. रोज गुनगुना पानी पीने से अस्थमा की प्रॉब्लम कंट्रोल होती है 

अस्थमा (दमा) सांस की बीमारी है, जिसमें रोगी को सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है। इस बीमारी में श्वसन नली में सूजन व पतलापन आ जाता है। इससे फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में सांस फूलने लगती है, खांसी आने लगती है। अस्थमा की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है।अस्थमा मे गर्म पानी का सेवन बहुत फायदेमंद है।

drinking_warm_water_5

5. रोज गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, मसल्स मे ऐंठन दूर होता है  

मांसपेशियों में खिंचाव एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र में पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव, सूजन और दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। यह समस्या व्यक्ति के दैनिक जीवन मे रूकावट पैदा कर सकती है। गर्म पानी जोड़ों को नरम करता है और जोड़ों के दर्द को भी कम करता है। हमारी मांसपेशियों का 80 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है, इसलिए गर्म पानी के सेवन से मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर हो जाती है।

drinking_warm_water_6

6. रोज गुनगुना पानी पीने से बॉडी वेस्ट क्लीन होती है  

गर्म पानी के सेवन से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, पाचन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और शरीर साफ हो जाता है। सुबह-सुबह गुनगुने पानी पीने के सेवन करने से खुद को बीमारी व रोगों से बचाया जा सकता है।

drinking_warm_water_7

7. रोज गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी की प्रॉब्लम दूर होती है 

आमतौर पर यह समस्या अधिक आहार और व्यायाम की कमी के कारण उत्पन्न हो जाती है। हमारे द्वारा खाए गए भोजन का ठीक से पचना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पाचन की प्रक्रिया के दौरान हमारे  पेट मे एक एसिड बनाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। कई बार यह एसिड पेट से अधिक मात्रा में बन जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप सीने में दर्द, खट्टी डकारें आना, उल्टी होना जैसी समस्याए होने लगती है। खाने के बाद  प्रतिदिन एक गिलास गर्म पानी पीने की आदत डालें। इससे गैस की समस्या भी कम होती है।

drinking_warm_water_8

8. रोज गुनगुना पानी पीने से स्किन इन्फेकशन का खतरा टलता है  

नियमित गर्म पानी के सेवन करने से खून साफ ​​होता है और झाइयां और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बचाव होता है। गुनगुना पानी पीने से त्वचा चमकदार बनी रहती है। डेली गर्म पानी को पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, पसीने के रूप मे शरीर की सारी अशुद्धियाँ भी निकल जाती है।

drinking_warm_water_9

9. रोज गुनगुना पानी पीने से भूख बढ़ाने मे हेल्प मिलती है 

भोजन करने से शरीर को पोषक तत्व मिलते है। यदि आप भूख महसूस कर रहे हैं या अपना भोजन ठीक से नहीं ले पा रहे हैं, तो यह एक गंभीर समस्या है। सही समय या कम भोजन के कारण आजकल लोगों में कमज़ोरी और दुबलापन जैसी कई समस्याएं हो रही हैं। इसलिए भोजन करते समय बीच-बीच मे एक दो घुट पानी पी लेना चाहिये, कोशिश करे कि अधिकतर भोजन करते समय गुनगुने पानी का सेवन किया जाएं। जो जल्दी से भोजन को पचाने मे सहायता प्रदान करेगा।

drinking_warm_water_10

10. रोज गुनगुना पानी पीने से डाईजेशन सुधरता है 

यह बात हमारे पाचन तंत्र पर भी लागू होती है। पाचन तंत्र की कमजोरी के कारण भोजन को पचाने में मुश्किल होती है, बल्कि शरीर की प्रतिरोध प्रणाली भी बाधित होती है। प्रतिदिन गुनगुने पानी का सेवन करने से पाचनतंत्र मजबूत होता है, जिससे हमारी पाचन क्षमता बढ़ जाती है। भोजन कम समय मे व आसानी से पच जाता है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...