होम Healthy Lifestyle अगर आपका पेट फूलता है तो ये 5 चीजें बदल दीजिए, मिलेगा...

अगर आपका पेट फूलता है तो ये 5 चीजें बदल दीजिए, मिलेगा तुरंत फायदा

Author

Date

Category

Updated On

पेट फूलने की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। खासतौर पर यह समस्या गलत खान-पान की आदतों के वजह से होती है। यदि हम अपने खाने की चीज़ों में थोड़ी सी सावधानी रखें या हम अपनी डाइट से उन चीजों को हटा दें, जो पेट में गैस पैदा करती हैं, तो काफी हद तक इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसी 5 चीजें के बारे में हम आपको बताते हैं, जिन्हें बदलने से पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

1. लहसुन या अदरक  

avoid_food-1_1497001587

अदरक एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे वर्षों से विभिन्न बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। पेट में गैस बनने पर भी इसका सेवन किया जा सकता है, जिसके सकारात्मक असर नजर आते हैं। अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक संक्रमण के कारण पेट में होने वाली सूजन को कम करने में सक्षम है। गैस से होने वाले रोग से बचाने में अदरक मदद करता है।

2. प्याज या फ्रेश हर्ब्स  avoid_food-2_1497001588

हमारे पेट में कई हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते है जो भोजन को पचाने में उपयोगी होते है, पर कई बार हमारे गलत खान पान, किसी गंभीर रोग और एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक सेवन से पेट में मौजूद ये अच्छे बैक्टीरिया कम होने लगते है जिस कारण खाना ठीक से नहीं पचता और पेट भारी रहना जैसी समस्या होने लगती है। पुदीना, धनिया जैसे हर्ब्स पेट फूलना और गैस जैसी समस्या को दूर करने का सबसे असरदार और अच्छा उपाय है। खाने में पुदीने की चटनी भी शामिल कर सकते हैं। इससे बदहजमी नहीं होती। आप सुखे पुदीने का सेवन मिश्री के साथ भी कर सकते हैं।

3. गेहूं की रोटी या ज्वार, ओट्स  avoid_food-3_1497001589

ओटमील में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं, जिस कारण पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम करता है। जब पाचन तंत्र ठीक तरह से काम करता है, तो गैस की परेशानी धीरे-धीरे कम होने लगती है। साथ ही इसके सेवन से पेट की अंदरूनी परतें ठीक होने लगती हैं। ओटमील से गैस का इलाज किया जा सकता है।

4. पत्तागोभी-फूलगोभी या खीरा  avoid_food-4_1497001589

खीरे में 96% पानी मौजूद होता है और इसी वजह से यह हमारी पाचन क्रिया को ठीक रखने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल पाचन क्रिया में रुकावट का एक बड़ा कारण है, कब्ज और गैस। इस समस्या को दूर करने में खीरा बहुत लाभकारी होता है, इसके अलावा खीरे में मौजूद फाइबर खाने को पचाने में सहायक होते हैं। सुबह-सुबह खीरा खाने से पूरा दिन पेट ठंडा रहता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। खीरा खाने से गर्मी में डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होती है, इसमें एसिड रिफ्लक्स कम हो जाता है और एसिडिटी व गैस की समस्या नहीं होती है।

5. सॉफ्ट ड्रिंक या फ्रूट जूस

कुछ फलों में सार्बिटॉल जैसी शुगर होती है, जिससे पेट संबंधी प्रॉब्लम हो सकती है। चेरी, नाशपाती, ऐपल जैसे फलों में ऐसा ही शुगर पाया जाता है। इन फलों के पैक्ड जूस पीने से गैस और डायरिया की संभावना बढ़ जाती है। avoid_food-5_1497001590

कई लोगों की आदत होती है वे भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते है जो एक गलत आदत है। इससे पेट में गैस ज्यादा बनती है और भोजन भी ठीक से नहीं पचता।

और भी आर्टिकल पढ़े: सिर्फ 10 मिनट रोज करें यह काम, पेट हो जाएगा कम 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...