Home Healthy Lifestyle गर्मी में खूब बहाएं पसीना, मिलेंगे ये 8 फायदे

गर्मी में खूब बहाएं पसीना, मिलेंगे ये 8 फायदे

Updated On

कई लोग अधिक पसीना निकलने से परेशान रहते हैं, लेकिन पसीना निकलना भी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। जिससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम दूर होती है। एक्सरसाइज या स्टीम बाथ के माध्यम से शरीर से निकलने वाला पसीना अधिक फायदेमंद माना जाता है। हम आपको ऐसे ही 8 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. वज़न घटाए

वज़न बढ़ना मौसम पर नहीं बल्कि आपके खानपान पर निर्भर करता है। जब आपके खाने में कैलौरी की मात्रा अधिक होती है, तो वह फैट के रूप में जमा हो जाता है और वज़न भी बढ़ता है। वज़न कम करने के लिए ऐसी एक्सरसाइज करना चाहिए जिससे शरीर से पसीना निकले। पसीना निकलने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। यही वजह है, कि ढेर सारी कसरत करके या स्टीम बाथ को तमाम वेट लॉस प्रोग्राम का हिस्सा बनाया जाता है। कसरत के बाद जितना अधिक पसीना बहेगा उतनी अधिक कैलोरी घटेगी।

2. स्किन क्लीन करे

शरीर में सबसे ज्यादा पाई जाने वाली स्वेद ग्रंथि, एक्रेन ग्लैंड है। ये हथेलियों, तलवों और माथे पर सबसे ज्यादा होती हैं। एक्रेन ग्लैंड्स से निकलने वाला पसीना साफ और गंधरहित होता है और तापमान नियंत्रित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। पसीना के जरिए शरीर की गदंगी बाहर निकल जाती है। इससे स्किन के पोर्स खुलते हैं और त्वचा साफ हो जाती है। आपकी त्वचा गर्मी में सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा का विशेष ख्याल रखना जरूरी हो जाता है।

3. ग्लो बढ़ाए

यदि किसी भी कारण वश आपका चेहरे का निखार कम हो गया हो और आपके चेहरे पर डेड सेल्स बढ़ गए हैं, तो इस मृत त्वचा को हटाना बहुत जरूरी है। इस मृत त्वचा की वजह से ही त्वचा काली पड़ जाती है। यदि आप अपनी खूबसूरती को निखारना चाहते हैं, तो जरुरी है कि आपके शरीर से पसीना निकले। पसीना निकलने से आपके चेहरे के डेड सेल्स खत्म हो जाते हैं और चेहरा ग्लो करने लगता है।

4. किडनी स्टोन से बचाए

शरीर में से अधिक पसीना निकलने की वजह से व्यक्ति पानी भी ज्यादा पीता है जिससे शरीर के साथ साथ किडनी की गदंगी भी साफ हो जाती है। इसके अलावा जिन लोगों को गुर्दे में पत्थरी की समस्या होती है उनके लिए पसीना बहाना काफी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़े: गर्मी में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, ऐसे रखें ध्यान

5. स्ट्रेस दूर करे

तनाव हमारे शरीर के बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस ने अहम जगह ले ली है। नतीजा यह होता है व्यक्ति डिप्रेशन और तनाव का शिकार हो जाता है तनाव से राहत पाने के लिए भी पसीना निकलना बहुत जरूरी है। यही वजह है, कि तनाव के दौरान कसरत व शारीरिक श्रम पर जोर दिया जाता है जिससे शरीर से पसीना निकले और शरीर का टेम्परेचर मेंटेन होता है और जिससे स्ट्रेस भी दूर होता है।

6. केमिकल बैलेंस

हमारे शरीर में कुछ ऐसे रसायन होते हैं, जो हमारे शरीर के कुछ खास हिस्सों में विशिष्ट ग्रंथियों से निर्मित होते हैं। हमारे शरीर में कुछ ऐसे केमिकल भी मौजूद होते हैं। जिनका उनकी उचित मात्रा से अधिक शरीर में रहना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए इन्हें शरीर से बाहर निकलना बहुत आवश्यक होता है और इसका सबसे अच्छा माध्यम पसीना है। पसीने के साथ शरीर से अतिरिक्त सोडियम व पोटैशियम भी बाहर निकलता है। जिससे शरीर में केमिकल का बैलेंस बना रहता है। इससे हृदय से लेकर हड्डियों के रोगों से बचाव होता है।

7. ब्लड सर्कुलेशन सुधारे

चाहे मौसम सर्दी का हो या फिर गर्मी का, बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन का सही होना बहुत जरूरी है। यदि शरीर में खून का संचार बिगड़ता है, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड सर्कुलेशन सही रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है। रोजना खुद के लिए समय निकालें और एक्सरसाइज करें ताकि पसीना निकले, पसीना निकलने की वज़ह से स्किन को ज़्यादा ब्लड की जरुरत होती है इससे बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सुधरने लगता है।

8. पिम्पल्स दूर करे

चेहरे पर पिम्पल्स होना आमतौर पर युवावस्था की समस्या मानी जाती है। मुंहासे निकलने का कारण शरीर में होने से हॉर्मोनल बदलाव है, इसके अलावा प्रदूषण, धूल-मिट्टी, चेहरे पर जमा गंदगी, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना आदि और भी बहुत से कारण हो सकते हैं। इन मुंहासों के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे और डार्क सर्कल भी हो जाते हैं। ऐसा कोई जरुरी नहीं है, कि पिम्पल्स सिर्फ किशोरावस्था में ही होते हैं बल्कि यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। इन पिम्पल्स की समस्या को कम या कण्ट्रोल करने के लिए शरीर से पसीना निकलना बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि शरीर से पसीना निकलने से स्किन की गंदगी दूर हो जाती है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: गर्मियों में सोने से पहले जरूर नहाएं, होंगे ये 9 फायदे