Home Healthy Lifestyle क्यों होता है पाइल्स यह है इसकी वजह और दूर करने के...

क्यों होता है पाइल्स यह है इसकी वजह और दूर करने के 12 उपाय

Updated On

बवासीर या पाइल्स एक ऐसा रोग है। जिसमें एनस के अंदर और बाहरी हिस्से की शिराओं में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से एनस के अंदरूनी हिस्से में या बाहर कुछ मस्से जैसे बन जाते हैं। जिनमें से कई बार खून निकलता है और दर्द भी होता है। हम आपको पाइल्स की समस्या को दूर करने के 12 उपायों के बारे में बता रहे हैं।

1. नीम के कोमल पत्तियों को घी में भूनकर उसमें थोड़ा कपूर डालकर मस्सों पर लगाएं।

नीम के कोमल पत्ते घी में भूनकर इसमें थोड़ा सा कपूर डालकर इसकी टिकिया बना लें। अब प्रतिदिन 1 टिकिया वहाँ पर लगाकर रखने पर मस्से नष्ट होने लगते है। बवासीर के मस्सों को हटाने के लिए नीम का तेल और तोरई के रस में मिला कर मस्सों पर लगाए। नियमित रूप से इस उपाय को करने से मलद्वार के मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।

2. आधा चम्मच हरड़ पाउडर रोज गुनगुने पानी के साथ लेने से पाइल्स की प्रॉब्लम में फायदा होता है।

 

पाइल्स होने का सबसे बड़ा कारण कब्ज़ हो सकता है। पेट ठीक से साफ नहीं होने से एनस में मस्से बन सकते हैं। यदि आपको यह समस्या है, तो आधा चम्मच हरड़ पाउडर को रोज गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए इससे पाइल्स की प्रॉब्लम में आराम मिलता है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से जलन में भी राहत मिलती है।

3. आक या मदार के दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर मस्सों पर लगाएं कुछ दिन में सूखकर गिर जाएंगे।

आक या मदार यह एक ऐसा पौधा होता है। जिसके पत्तों में से दूध निकलता है। इस दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने से मस्से सूखकर गिर जाएंगे और बवासीर की समस्या शीघ्र ही समाप्त भी हो सकती है।

4. कालीमिर्च और काला जीरा का पाउडर आधा चम्मच रोज शहद के साथ लेने से पाइल्स से राहत मिलती है।

पाइल्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप इस उपाय का प्रयोग भी कर सकते हैं। काली मिर्च और काले जीरे को पीसकर पाउडर बना लें। रोजाना आधे चम्मच पाउडर को शहद के साथ लेने से पाइल्स की समस्या में शीघ्र ही आराम मिलने लगता है। इसके अलावा रोज़ाना इसका सेवन करते रहने से कुछ समय के बाद पाइल्स की समस्या दूर हो जाती है।

इसे भी पढ़े: कब्ज़ के कारण सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रात में भूलकर भी न करें ये 5 काम 

5. लौकी के पत्तों को पीसकर पाइल्स के मस्सों पर रेग्यूलर लगाने से कुछ ही दिनों में फायदा मिलने लगता है।

टॉइलेट जाने की जरूरत महसूस होने पर भी किसी काम में जुटे रहने या सोते रहने जैसी वजहों से मोशन को टालने से भी कब्ज हो सकती है। कब्ज़ की वजह से अधिकतर लोग पाइल्स जैसी की समस्या का शिकार हो जाते हैं। यदि आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो आप लौकी के पत्तों को पीसकर इसका पेस्ट बना लीजिए और फिर उस पेस्ट को मस्सों पर लगा दीजिए। रोज़ाना इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही दिनों में फायदा होने लगता है।

6. तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर मस्सों पर लगाने से जलन से राहत मिलती है मस्से ठीक होते हैं।

तुलसी एक ऐसी औषधि है, जो अपने गुणों के कारण दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। इसका उपयोग बहुत सारी बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। पाइल्स की समस्या को दूर करने में तुलसी बहुत फायदेमंद साबित हो  सकती है। पाइल्स की समस्या होने पर तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर इसका लेप तैयार कर लें और फिर उस लेप को पाइल्स वाली जगह पर लगाएं लेप लगाने से जलन में काफी राहत मिलती है और मस्से ठीक हो जाते हैं।

7. आंवला पाउडर पानी में घोलकर रातभर मिट्टी के बर्तन में रखें सुबह चिरचिटा की जड़ और मिश्री मिलाकर पिएं।

आंवला पाउडर को एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये पाइल्स जैसी समस्या को दूर करने के बहुत मददगार साबित होता है। सूखे आंवलों का चूर्ण 20 ग्राम लेकर 250 मिलीलीटर पानी में मिलाकर मिट्टी के बर्तन में रातभर के लिए रख दें। दूसरे दिन सुबह उसे हाथों से मलकर छान लें तथा छने हुए पानी में 5 ग्राम चिरचिटा की जड़ का चूर्ण और 50 ग्राम मिश्री मिलाकर पीयें। इसको पीने से पाइल्स कुछ दिनों में ही ठीक हो जाता है और मस्से सूखकर गिर जाते हैं।

8. करेले के बीजों का माहिन पाउडर शहद और सिरका मिलाकर मस्सों पर लगाने से 20 दिन में मस्से सूख जाते हैं।

पौष्टिक और औषधीय गुणों के कारण करेला व करेले के बीज़ दवा के रूप में भी काफी लोकप्रिय है। पाइल्स के अर्श मस्से बाहर निकले हुए होने पर आप करेले के बीजों का महीन पाउडर बना लें और उस पाउडर को शहद या सिरका में अच्छे से मिलाकर उसका लेप तैयार कर लें और फिर उस लेप को बाहर निकले हुए मस्सों पर लगा दें। ऐसा रोज़ करने से 20 दिन में मस्से अपने आप सूख जाते हैं और जलन व दर्द में काफी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़े: पेट नहीं होगा खराब, आप करें ये 5 उपाय 

9. कच्ची प्याज को धीमी आंच पर भून लें इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिनों में फायदा होता है।

प्याज हर लिहाज से सेहत के लिए लाभदायक है। चाहे आप इसे कच्चा खाएं या सब्जी में डालकर। इसे फोलेट, आयरन, पोटैशियम और विटामिन-सी व बी6 का अच्छा स्रोत माना जाता है। साथ ही यह पाइल्स की समस्या को दूर करने में मदद करती है। यदि आप इस रोग से ग्रस्त हैं, तो आप कच्ची प्याज को धीमी आंच पर भून लें और फिर इसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को मस्सों पर लगाए इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही दिनों में राहत मिलने लगती है।

10. चाय की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और गर्म करके मस्सों पर लगायें कुछ ही दिनों में मस्से सूख जाएंगे।

अगर आपको पाइल्स की वजह से जलन एवं दर्द बहुत अधिक हो रहा है, तो आप चाय की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को बवासीर वाली जगह पर लगाने से कुछ ही दिनों में मस्से सूख जाते हैं एवं बवासीर भी धीरे- धीरे ठीक होने लगता है।

11. एक मुट्ठी काले तिल को एक कटोरी दही के साथ रेगुलर खाने से खूनी पाइल्स की प्रॉब्लम में फायदा होता है। 

पाइल्स की समस्या में भी काले तिल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपको बवासीर की समस्या है, तो आप सबसे पहले एक मुट्ठी काले तिल को एक कटोरी दही के साथ मिलाकर रोज़ाना उसका सेवन करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको खूनी पाइल्स की समस्या में बहुत राहत मिलेगी।

12. मेंहदी के पत्तों को पानी में पीसकर इसका पेस्ट मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिनों में मस्से सूख जाते हैं।

बवासीर की समस्या को समाप्त करने के लिए यह नुस्खा बहुत कारगर साबित हो सकता है। पानी के साथ मेहंदी के पत्तों को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को अपने मस्सों वाली जगह पर लगाएं। कुछ ही दिनों में मस्से सूख व दर्द में काफी आराम मिलता है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: अगर आपका पेट फूलता है तो ये 5 चीजें बदल दीजिए, मिलेगा तुरंत फायदा