Home Healthy Lifestyle अगर आपका पेट फूलता है तो ये 5 चीजें बदल दीजिए, मिलेगा...

अगर आपका पेट फूलता है तो ये 5 चीजें बदल दीजिए, मिलेगा तुरंत फायदा

Updated On

पेट फूलने की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। खासतौर पर यह समस्या गलत खान-पान की आदतों के वजह से होती है। यदि हम अपने खाने की चीज़ों में थोड़ी सी सावधानी रखें या हम अपनी डाइट से उन चीजों को हटा दें, जो पेट में गैस पैदा करती हैं, तो काफी हद तक इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसी 5 चीजें के बारे में हम आपको बताते हैं, जिन्हें बदलने से पेट फूलने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

1. लहसुन या अदरक  

अदरक एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे वर्षों से विभिन्न बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। पेट में गैस बनने पर भी इसका सेवन किया जा सकता है, जिसके सकारात्मक असर नजर आते हैं। अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक संक्रमण के कारण पेट में होने वाली सूजन को कम करने में सक्षम है। गैस से होने वाले रोग से बचाने में अदरक मदद करता है।

2. प्याज या फ्रेश हर्ब्स  

हमारे पेट में कई हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते है जो भोजन को पचाने में उपयोगी होते है, पर कई बार हमारे गलत खान पान, किसी गंभीर रोग और एंटीबायोटिक दवाओं के अधिक सेवन से पेट में मौजूद ये अच्छे बैक्टीरिया कम होने लगते है जिस कारण खाना ठीक से नहीं पचता और पेट भारी रहना जैसी समस्या होने लगती है। पुदीना, धनिया जैसे हर्ब्स पेट फूलना और गैस जैसी समस्या को दूर करने का सबसे असरदार और अच्छा उपाय है। खाने में पुदीने की चटनी भी शामिल कर सकते हैं। इससे बदहजमी नहीं होती। आप सुखे पुदीने का सेवन मिश्री के साथ भी कर सकते हैं।

3. गेहूं की रोटी या ज्वार, ओट्स  

ओटमील में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं, जिस कारण पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम करता है। जब पाचन तंत्र ठीक तरह से काम करता है, तो गैस की परेशानी धीरे-धीरे कम होने लगती है। साथ ही इसके सेवन से पेट की अंदरूनी परतें ठीक होने लगती हैं। ओटमील से गैस का इलाज किया जा सकता है।

4. पत्तागोभी-फूलगोभी या खीरा  

खीरे में 96% पानी मौजूद होता है और इसी वजह से यह हमारी पाचन क्रिया को ठीक रखने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल पाचन क्रिया में रुकावट का एक बड़ा कारण है, कब्ज और गैस। इस समस्या को दूर करने में खीरा बहुत लाभकारी होता है, इसके अलावा खीरे में मौजूद फाइबर खाने को पचाने में सहायक होते हैं। सुबह-सुबह खीरा खाने से पूरा दिन पेट ठंडा रहता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। खीरा खाने से गर्मी में डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होती है, इसमें एसिड रिफ्लक्स कम हो जाता है और एसिडिटी व गैस की समस्या नहीं होती है।

5. सॉफ्ट ड्रिंक या फ्रूट जूस

कुछ फलों में सार्बिटॉल जैसी शुगर होती है, जिससे पेट संबंधी प्रॉब्लम हो सकती है। चेरी, नाशपाती, ऐपल जैसे फलों में ऐसा ही शुगर पाया जाता है। इन फलों के पैक्ड जूस पीने से गैस और डायरिया की संभावना बढ़ जाती है। 

कई लोगों की आदत होती है वे भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते है जो एक गलत आदत है। इससे पेट में गैस ज्यादा बनती है और भोजन भी ठीक से नहीं पचता।

और भी आर्टिकल पढ़े: सिर्फ 10 मिनट रोज करें यह काम, पेट हो जाएगा कम