Home Healthy Lifestyle इन 10 में से आजमाएं कोई एक उपाय, दूर होंगी घमौरियां

इन 10 में से आजमाएं कोई एक उपाय, दूर होंगी घमौरियां

Updated On

अक्सर गर्मी के दिनों में त्वचा की कुछ समस्याएं आम हैं, जिनमें से एक घमौरियां भी है। घमौरियों की वजह से शरीर में खुजली और जलन होने लगती है इसके अलावा घमौरियां आपकी त्वचा को भी काफी हद तक नुकसान भी पहुंचाती हैं। हम आपको ऐसे 10 घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जो आपको घमौरियों की समस्या को दूर करने में काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं।

1. खीरा मसाज

खीरा शरीर को ठंडा रखने का काम करता है और इसके हेल्थ बेनिफिट्स गर्मी में होने वाली कई तरह की परेशानियों से निजात दिलाते हैं।  खीरा घमौरी से बचने के लिए एक बहुत फायदेमंद उपाय है। इसके लिए एक गिलास पानी में नींबू का रस डालें और इसी पानी में खीरे के पतले-पतले टुकड़े काटकर डाल दें। इसके बाद इन टुकड़ों की घमौरियों वाली जगह पर 10 मिनट तक लगाएं। ऐसा करने से घमौरिया जल्दी ठीक हो जाती हैं।

2. एलोवेरा जेल

अधिक धूप, गर्मी और उमस में घमौरियों का होना एक आम समस्या है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गर्दन, पेट और पीठ पर नजर आता है। गर्मियों में घमौरियों से बचने के लिए एलोवेरा को हीलिंग पावर के रूप में जाना जाता है। बहुत से लोग इसे स्किन प्रॉब्लम्स होने पर भी यूज करते हैं। एलोवेरा के रस या पल्प को घमौरियों पर लगाने से जल्द आराम मिलता है। आप एक चम्मच एलोवेरा जेल घमौरियों पर लगाएं और उसे 20 मिनट के बाद धो लें, ऐसा रोज दिन में 3 बार करें।

3. बेकिंग सोडा

घमौरिया को ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन उपाय है। यह एक एक्सफोलिएटिंग की तरह काम करता है। जिससे की शरीर की डेड सेल्स के साथ-साथ अन्य विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसके साथ ही घमौरी के कारण होने वाली खुजली और सूजन से भी निजात मिलती है। आप 5 चम्मच पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें और इसे घमौरियों पर लगाएं उसके 20 मिनट के बाद धो लें। ऐसा रोज दिन में दो बार करें।

4. नीम की पत्तियां

नीम की 20 से 30 पत्तियों को एक गिलास पानी में उबाल लें। ठंडा होने के बाद घमौरियों पर लगाएं। कुछ देर बाद नहा लें। ऐसा रोज करें, घमौरियों में तो फायदा होगा। आप चाहें तो पानी गरम करके उसमें घमौरियों पर लगाएं 20 मिनट बाद नहा लें ऐसा रोज करें। आपको घमोरियों से भी फायदा मिलेगा और त्वचा की अन्य समस्याएं भी दूर रहेगी।

इसे भी पढ़े: गर्मी में खूब बहाएं पसीना, मिलेंगे ये 8 फायदे 

5. नारियल तेल

नारियल तेल काफी गुणकारी होता है और इसका इस्तेमाल त्वचा, बालों और शरीर के लिए किया जाता है। नारियल तेल में मौजूद कई सारे तत्व इसे बेहद ही खास तेल बनाते हैं। इसलिए इस तेल का इस्तेमाल लोग काफी करते हैं। आप एक चम्मच नारियल तेल में एक कपूर मिलाएं इसे घमौरियों पर लगाएं 20 मिनट बाद धो लें।

6. मुल्तानी मिट्टी

यह एक तरह की मिट्टी है इसमें किसी भी तेल या तरल पदार्थ को बेरंग करने की क्षमता होती है। इसके साथ मुल्तानी मिट्टी में ऑयल और ग्रीस को सोखने की खासियत भी होती है। इसी वजह से यह पुराने समय से शरीर से तेल को हटाने के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे घमौरियों पर लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें।

7. ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी होती है। इसमें विटामिन ए, डी, ई, के और बी-कैरोटिन की मात्रा अधिक होती है। जो बालों की कोमलता और मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे ओमेगा-9 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। आप एक-एक चम्मच ऑलिव ऑयल और शहद मिक्स करके घमौरियों पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें, ऐसा रोज दिन में दो बार करें।

8. आइस क्यूब

आइस क्यूब को उपयोग अधिकतर गर्मियों में तपती धूप में ठंडक प्रदान करने के लिए किया जाता है। आइस क्यूब गार्मियों में चेहरे की रंगत निखारने, घमौरियों की समस्या को दूर करने, सनबर्न, काले दाग, कील मुंहासों और सौंदर्य से जुड़ी कई प्रॉब्लम्स को ठीक करने का सरल तथा सस्ता उपचार भी माना जा सकता है। आप एक प्लास्टिक बैग में आइस क्यूब डालें और इसे रोज 10 मिनट तक घमौरियों की सिकाई करें। आपको जल्द ही इस समस्या से आराम में जाएगा।

9. एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसा कहा जाता है, कि एप्पल साइडर विनेगर में काफी औषधीय गुण भी होते हैं जो शरीर से जुड़ी बहुत सी समस्या को दूर करने में बहुत सहायक होते हैं। एप्पल साइडर विनेगर वज़न कम करने में, कॉलेस्ट्रॉल घटाने में और ब्लड शुगर को कम करने में जबरदस्त काम करता है। यह घमौरियों की समस्या को दूर करने भी मदद करता है। आप कॉटन बॉल के जरिए एप्पल साइडर को घमौरियों पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें, ऐसा दिन में दो बार करें।

10. चंदन

चंदन एक बहुत फायदेमंद औषधि है और यह लकड़ी के रूप में मिलता है। चंदन एक अच्छा एंटी एलर्जिक होने के साथ- साथ इसमें बैक्टीरिया को मारने के गुण भी होते है। यह त्वचा के लिए बहुत प्रभावी है और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी बहुत सहायक है। यदि आपको घमौरियों हो जाती हैं, तो आप आधा चम्मच चंदन पाउडर को एक चम्मच गुलाब जल में मिला लें और इसे घमौरियों पर लगाएं ऐसा करने से घमौरियों की समस्या काफी हद तक कम व जल्द ही खत्म भी हो सकती है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: ये घरेलू टिप्स आपके चेहरे के लिए अमृत है