Home Skin and Beauty घर पर एवोकाडो से बनाएं 5 फेस पैक, जानिए इनके लाभ

घर पर एवोकाडो से बनाएं 5 फेस पैक, जानिए इनके लाभ

एवोकाडो का उपयोग अनेकों ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है। इसके साथ ही एवोकाडो में विटामिन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एवोकाडो का उपयोग फेस मास्क के रूप में किया जा सकता है यह फेस मास्क त्वचा में गहराई तक जाकर उसे पोषण प्रदान करता है और केमिकल से बचाता है।

इस फेस पैक को घर में ही तैयार किया जा सकता है, आइये जानते हैं, कि खूबसूरत व स्वस्थ त्वचा पाने के लिए एवोकाडो से किस प्रकार घरेलू फेस पैक बनाया जा सकता है।

एवोकाडो

एवोकाडो एक गहरे हरे रंग का फल है। एवोकाडो में मौजूद तत्व हेल्दी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ड्राई और डैमेज स्किन को मुलायम बनाते है। विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होने के कारण कॉस्मेटिक उत्पादों में एवोकाडो का उपयोग किया जाता है, जिससे स्किन पर निखार आ जाता है और बढ़ती उम्र के असर को भी रोकने में मदद करता हैं।

एवोकाडो फेशियल फेस पैक

1. एवोकेडो और शहद का बना फेस पैक

फेस पैक तैयार करने का तरीका- एवोकाडो के फल को पीसकर 1 चम्मच शहद और 4 चम्मच पानी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इस पेस्ट को अपनी आंखों और मुंह को छोड़कर, पूरे चेहरे पर लगा लें, इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें और फिर 10 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें।

सामग्री-शहद, गर्म पानी, एवोकाडो आधा नरम

2. सूखी त्वचा के लिए

फेस पैक तैयार करने का तरीका- फेस पैक बनाने के लिए एक चौथाई एवोकाडो में अंडा मिलाएं और उसमें जैतून के तेल की कुछ बूंदों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद पानी से धो लें।

सामग्री- एवोकाडो, अंडे का पीला भाग, जैतून का तेल

यह भी पढ़े: कद्दू के छिलके से बनायें फेसपैक

3. स्किन क्लींजिंग के लिए 

फेस पैक तैयार करने का तरीका- एक एवोकाडो को छीलें और उसे अच्छे से साफ कर लें,और फिर उसे मसल कर उसमें नीबू का रस मिलाकर मिश्रण को तैयार कर उसे बोतल में रख लें और फिर इस मिश्रण का उपयोग लम्बे समय तक किया जा सकता है।

सामग्री- एवोकाडो, नींबू का रस

4. एवोकाडो और बेकिंग सोड़ा का पैक

फेस पैक तैयार करने का तरीका- एवोकाडो को मसल कर उसमे अंडे को योक मिलायें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण में एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इस पूरे मिश्रण को 15 मिनिट तक चेहरे पर लगाकर रखे और बाद में ठन्डे पानी से धो लें।

सामग्री- अंडे का जूआ(योक), बेकिंग सोडा, एवोकाडो

5. एवोकाडो और गाजर का फेस पैक

सामग्री- शहद, एवोकाडो, गाजर, अंडा

फेस पैक तैयार करने का तरीका- एवोकेडो और गाजर को पीसकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और उसमे अंडा और 2 चम्मच शहद को मिलायें, इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें, चेहरा चमक उठेगा।

इन्हें भी पढ़े: ये 8 स्पेशल टी पीएं मिलेगा परफेक्ट फिगर 

एवोकाडो के फायदे

1. सूरज की यूवी किरणों से बचने के लिए आपको एवोकाडो सनस्क्रीन लोशन का उपयोग करना चाहिए। बाहर जाने से पहले अपनी त्वचा पर एवोकाडो सनस्क्रीन को लगाएं। एवोकाडो सनस्क्रीन में मौजूद पोषक तत्व आपको सूरज की किरणों से बचाने में मदद करेंगे।

2. एवोकाडो का इस्तेमाल करने से कई सौंदर्य समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। केवल त्वचा में लगाने से ही नहीं, बल्कि दिन में 1 एवोकाडो खाने से भी आप कई स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

3 . बालों की उचित देखभाल न करना, प्रदूषण, हीटिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान होने लगता है। ऐसे समय पर आपको एवोकाडो पल्प को पीसकर और इसे हफ्ते में तीन बार बालों की जड़ों मे लगाएं। इससे आपके बालों की सभी समस्याएं दूर हो जाएगी।

4. एवोकाडो में मौजूद विटामिन ए, ई, फाइबर और मिनरल्स के गुण मौजूद होते हैं, इसलिए एवोकाडो स्किन के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमिंत सेवन करने से मोटापा कम होता है और यह शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

5. एवोकाडो का रोजाना सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसका सेवन शरीर में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है।

एक और हेल्थ टिप : इस महिला ने कैसे घटाया 48 kg वजन ये हैं इनके सीक्रेट्स, आप भी करें फॉलो