Home Healthy Lifestyle शहद को इन 7 तरीकों से करें यूज, तेजी से कम होगा...

शहद को इन 7 तरीकों से करें यूज, तेजी से कम होगा पेट

Updated On

आमतौर पर लोगों यह जानकारी है कि गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट का फैट तेजी से कम होता है। आयुर्वेद में इसे एक प्रूव्ड फॉर्मूला माना जाता है। कुछ ऐसी ओर भी कई चीजें हैं जिनमें शहद मिलाकर पीने से इस फैट को कम किया जा सकता है। हम ऐसी ही 7 चीजों के बारे में बता रहे हैं।

1. शहद और छाछ

दरअसल, यह सब मेटाबॉलिज्म के कारण होता है। मेटाबॉलिज्म रेट कम होने के कारण आप अपना मनचाहा वजन कम नहीं कर पाते। यदि आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो उसके लिए मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना बहुत जरूरी है। छाछ और शहद मिलाकर पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। जिससे बॉडी सही मात्रा में कैलोरी खर्च करेगी इससे डाइजेशन सुधरेगा और पेट कम होगा।

2. शहद और लौकी का रस  

अगर आप भी अपने फैट से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करके हार मान चुके हैं, तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस बेहद ही आसान उपाय को कर सकते हैं जो पेट की चर्बी से कुछ ही दिनों में छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप एक गिलास लोकी के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा जिससे टमी फैट तेज़ी से बर्न होगा।

3. शहद और दालचीनी  

बढ़ते वज़न के कारण हर कोई परेशान और चिंतित रहता है। वज़न बढ़ाना जितना मुश्किल होता है, उतना ही वज़न को कम करना भी होता है। वज़न कम करने के लिए लोग डाइटिंग, एक्सरसाइज, डाइट प्लान जैसी चीजें करते हैं। लेकिन कई बार इन सभी चीजों को करने के बावजूद भी लोग वज़न कम करने में असफल हो जाते हैं। ऐसे में दालचीनी और शहद को यदि आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपको फर्क नजर आने लगेगा। इनमें मौजूद तत्व आपके शरीर के एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही वजन को भी नियंत्रित रखता है। एक कप पानी में दालचीनी का एक छोटा-सा टुकड़ा उबाल लें गुनगुना होने पर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं इससे बॉडी का एक्स्ट्रा फैट बर्न होगा जिससे टमी फैट घटेगा।

इसे भी पढ़े: बस रोज लीजिए एक चम्मच यह मसाला, उम्मीद से तीन गुना कम होगा वजन 

4. शहद और गुनगुना पानी  

आज के समय में हर कोई अपना वज़न घटाने के लिए हर एक नुक्से को अपनाता है। हर एक इंसान अपना वेट लॉस करने के लिए एक्सरसाइज और डाइट प्लान का सहारा लेता है आप चाहे तो इस घरेलू उपाय की मदद से वज़न को कम कर सकते है। आप एक गिलास गुनगुना पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं इससे बॉडी का एक्स्ट्रा फैट बर्न होगा और पेट का फैट कम होगा। इसके अलावा आप सौंफ को अच्छी तरह से सुखाकर पीस लें और उसे एक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें। अब रोजाना इस सौंफ पाउडर के दो चम्मच पानी के साथ लें और उसे पी लें। ऐसा रोजाना करने से ना सिर्फ कब्ज और अपच जैसी शिकायतें दूर होंगी बल्कि वज़न भी कम होगा।

5. शहद और नींबू पानी

शहद और नींबू के साथ गर्म पानी लेने से भूख कम लगती है। इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो भूख की इच्छा को कम करके पर्याप्त एनर्जी देता है। इस तरह से नियमित रूप से सुबह इसे लेने से दिन भर में आपके द्वारा लिए गए भोजन की मात्रा कम हो जाएगी और आपका वजन काफी हद तक कम हो जाएगा। एक गिलास गुनगुने नींबू पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं इससे डाइजेशन सुधरेगा और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी।

6. शहद और दूध

दूध प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और अगर आप फिटनेस के प्रत‍ि सजग रहते हैं, तो यकीनन आपको पता होगा क‍ि यह वज़न कम करने में भी कितना कारगर होता है। शहद में बहुत प्रकार के लाभकारी गुण मौजूद होते है आप शहद का प्रयोग किसी भी प्रकर से क्र सकते हैं, यानी आप शहद को जैसे चाहे अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा जिससे टमी फैट कम होगा।

7. शहद और लहसुन  

शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं  जैसे – फ्रक्टोज, ग्लूकोज़, सुक्रोज, माल्टोज, उच्च शर्कराएं  आदि तत्वों का मिश्रण होता है। इसमें 75 प्रतिशत शर्करा होती है। इसके अलावा  शहद में प्रोटीन, एलब्यूमिन, वसा, एन्जाइम अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट्स होता है। अगर आप वज़न और मोटापा कम करने के लिए आप शहद के साथ लहसुन की कलियों को मिलाकर पिएं एक चम्मच शहद में लहसुन की 2 या 3 कलियों को पीसकर मिला लें 10 मिनट बाद इसे एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं इससे पेट तेजी से कम होगा।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: क्या आप जानते हैं कि आपकी बॉडी की इन 3 चीजों से बढ़ता है मोटापा