Home Healthy Lifestyle कपूर की इस ट्रिक से भागेंगी मक्खियां, ऐसे ही 7 घरेलू नुस्खे

कपूर की इस ट्रिक से भागेंगी मक्खियां, ऐसे ही 7 घरेलू नुस्खे

Updated On

बारिश के मौसम आते ही घरों में मक्खियाँ पनपना शुरू हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए हम अलग-अलग प्रकार के प्रोडक्ट्स(उत्पादों) का यूज़ करते हैं, आप घरेलू उपायों की मदद से मक्खियों को आसानी से घर के बाहर भगा सकते हैं। हम आपको मक्खियों को भगाने के 7 आसान तरीकों के बारे में जानकारी दे रहें। इन घरेलू उपायों को अपनाकर भी मक्खियों को आसानी से घर के बाहर भगा सकते हैं।

1. कपूर   

घर में गंदगी, गीलापन घर के आस-पास की जगह पर पानी से भरे गड्ढे व खुला पड़ा कचरा हो, तो इन पर भी एक नजर डालना आवश्यक है, क्योंकि यही वह जगह होती हैं जहां पर मक्खियां ज़्यादा से ज़्यादा पनपती हैं। कपूर मक्खियों को भागने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। कपूर की मदद से मक्खियों को घर में आने से रोका जा सकता है, थोड़ा-सा कपूर जलाएं और पूरे कमरे में इसका धुआं फैला दें। इसकी महक से मक्खियाँ घर में नहीं जाएंगी।

2. पुदीने का तेल  

पुदीने के तेल का उपयोग औषधीय रूप में किया जाता है। हालांकि मक्खियों को घर से बाहर निकालने में पुदीने का तेल काफी सहायक होता है। अगर आपके घर में भी बहुत सी मक्खियां मौजूद रहती है तो घर में पुदीने के तेल का छिड़काव करें। इसकी महक से मक्खियां घर में नहीं आएंगी।

3. लाल मिर्च  

बारिश के मौसम में आप यदि मक्खियों के आतंक से परेशान हैं, तो इनसे निजात पाने के लिए लाल मिर्च आपके बेहद काम आ सकती है। थोड़ी-सी लाल मिर्च पावडर लेकर उसे स्प्रे बॉटल में भर लें और स्प्रे बॉटल में थोड़ा सा पानी को मिलाकर उसे अच्छी तरह से उसका घोल तैयार कर लें और फिर इस घोल को घर में स्प्रे कर दें। इसका छिड़काव करने से मक्खियां घर में नहीं आएंगी।

4. दालचीनी

ये घरेलु नुस्खा आपको मक्खियों से निजात दिलाने में बहुत मददगार साबित हो सकता हैं। आप दालचीनी की मदद से भी मक्खियों को अपने घर से दूर रख सकते हैं। दरअसल, मक्खियों को उनकी महक पसंद नहीं होती। यही कारण है, कि मक्खियां घर से बाहर चली जाती हैं। दालचीनी का घोल बनाकर उसका छिड़काव सारे कमरों में, रसोई घर में करने से मक्खियां नहीं आती हैं।

इसे भी पढ़े: बारिश में सिर्फ डियो नहीं, ये 10 घरेलू उपाय भी बॉडी की बदबू करेंगे दूर 

5. लौंग का तेल

मक्खियां घर में आने के साथ बहुत सारी बीमारियां भी लाती है। यह आपके भोजन पर बैठकर उस भोजन में गंदगी फैला देती हैं और इस भोजन का सेवन करने से आपके बीमार होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है, कि आप इन मक्खियों को घर से दूर रखें। लौंग के तेल के प्रयोग से भी घर में हो रही मक्खियों को भगाया जा सकता है। इसके लिए लौंग का तेल लें और इसे घर में जहां अधिक मक्खियां हैं उस स्थान पर छिड़क दें। इसके छिड़काव से धीरे-धीरे मक्खियां कम होने लगेंगी और इसकी गंध से मक्खियां घर में नहीं आएंगी।

6. नीलगिरी का तेल  

नीलगिरी के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा के हर संक्रमण को दूर करते हैं। यह आपको मुलायम एवं दागरहित त्वचा प्रदान करने में मदद करता है। इसके अलावा नीलगिरी के तेल के कुछ और भी गुण होते हैं ये तेल आपके घर में मौजूद मक्खियों को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है इसलिए नियमित तौर पर पूरे घर में नीलगिरी के तेल का छिड़काव करें।

7. लैवेंडर का तेल

मक्खियों को दूर रखने के लिए कोशिश करें कि घर साफ और दरवाजे बंद रहें। इसके बावजूद मक्खियां घर में आ जाएं, तो रूई के छोटे-छोटे गोले बनाकर उसे लैवेंडर के तेल में डुबोकर दरवाजे के पास रख दें, साथ ही सारे घर के कोनों में लैवेंडर के तेल का छिड़काव करें इस तेल की गंध से मक्खियां दूर रहती हैं अगर आप बारिश के मौसम में इस उपाय को करेंगे तो मक्खियां आपके घर से तुरंत भाग जाएंगी।

और भी आर्टिकल पढ़े: भूलकर भी न आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे, हो सकता है नुकसान