Home Healthy Lifestyle आंखों से उतर जाएगा चश्मा, ट्राय करें ये 7 आसान Tips

आंखों से उतर जाएगा चश्मा, ट्राय करें ये 7 आसान Tips

Updated On

आजकल लोगों को कम उम्र में ही आँखों में चश्मा लगने लगा है इसकी मुख्य वजह लगातार कई घंटों तक काम करना, नींद पूरी न होना या मोबाइल-कम्प्यूटर पर हमेशा नजरें गड़ाए रखना है। परन्तु आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं जो आंखों की रोशनी बढ़ाकर चश्मे का नंबर कम करने में मदद कर सकते हैं साथ ही चश्मा उतर भी सकता है। इसलिए आज हम आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली 7 टिप्स के बारे में बता रहे हैं।

1. बादाम

बादाम में ढेर सारा पौष्‍टिक तत्‍व पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह हेल्थ के लिए तो अच्‍छा होता ही है बादाम खाने से दिमाग तेज होता है लेकिन अगर आप सोचते हैं कि बादाम खाने का फायदा सिर्फ इतना ही है तो आप गलत है। आँखों के लिए भी बादाम का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है। अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपकी आँखों की रौशनी तेज हो जाती है, और आँखों से जुडी कोई समस्या नहीं होती है। यदि आपकी आंखें कमजोर हैं, तो आप प्रतिदिन रात में 6-7 बादाम पानी में भिगोकर रख दें और इसे सुबह खाली पेट खाएं।

2. गाजर  

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कई विटामिन और खनिज पदार्थों की आवश्यकता होती है। गाजर में विटामिन A, B और C पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। गाजर का किसी भी रूप में नियमित तौर पर सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार आता है। इसमें बीटा कैरोटिन की बहुतायत होती है, जो खाने के बाद पेट में जाकर विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। आंखों के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी है, यह हम सब जानते हैं। विटामिन ए रेटिना के अंदर परिवर्तित होता है। इसके बैंगनी से दिखने वाले पिगमेंट में इतनी शक्ति होती है कि गाजर खाने से रतौंधी जैसे रोग की आशंका कम हो जाती है। यह आंखों के रोग मोतियाबिंद की आशंका को कम करता है।

3. त्रिफला

त्रिफला ऐसी ही आयुर्वेदिक औषधी है, जो शरीर का कायाकल्प कर सकती है। आयुर्वेद में त्रिफला अपने गुणों के कारण एक अहम स्थान रखता है। यह कई बीमारी में फायदेमंद है। त्रिफला सिर्फ कब्ज दूर करने ही नहीं बल्कि कमजोर शरीर को एनर्जी देने व आँखों की समस्या को दूर करने में भी प्रयोग किया जा सकता है। आँखों की रोशनी के लिए सबसे पहले त्रिफला लें और उसे सुखाकर बारीक पीस लें। अब एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें। अगले दिन इस पानी को छान ले और उससे अपनी आँखों को धोएं।

4. सरसों

सरसों का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। सभी तेलों में सबसे उत्तम सरसों का तेल बताया गया है। यह स्वाद में थोड़ कड़वा होता है लेकिन सेहत व त्वचा के लिए किसी जड़ी बूटी से कम नहीं होता है। यह तेल आँखों के लिए बहुत लाभदायक होता है, अगर आप रात को सोने से पहले रोजाना सरसों के तेल को अपने तलवों पर लगाकर मालिश करते हैं, तो इससे आपके आंखों की रोशनी तेज होती है। आपको नींद भी बहुत अच्छी आएगी।

इसे भी पढ़े: आँखे लाल हो रही हो तो न करें नज़रअंदाज, हो सकते हैं ये 10 कारण 

5. सौंफ  

सौंफ का सबसे बड़ा फायदा है कि इसके सेवन से व्यक्ति की याददाशत काफी स्ट्रांग होती है। साथ ही सौंफ का इस्तेमाल हमारी आँखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, इसके सेवन से हमारी आंखों की रोशनी तेज होती है, अगर आपकी आँखों में मोतियाबिंद की समस्या है तो इसके लिए सौंफ के दानों को बारीक पीस ले, अब इस सौंफ के पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर सुबह-शाम खाये,ऐसा करने से मोतियाबिंद की समस्या में आराम मिलता है,इसके अलावा एक चम्मच सौंफ, 2 बादाम और आधा चम्मच मिश्री पीस लें, इसे प्रतिदिन रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ लें।

6. देसी घी    

घी में अनेक बीमारियों से मुक्ति दिलाने वाले गुण मौजूद होते हैं। आयुर्वेद में घी को औषधि माना गया है। इस सबसे प्राचीन सात्विक आहार से सर्वदोषों का निवारण होता है। वात और पित्त को शांत करने में सर्वश्रेष्ठ है साथ ही कफ भी संतुलित होता है। इससे स्वस्थ वसा प्राप्त होती है, जो लिवर और रोग प्रतिरोधक प्रणाली को ठीक रखने के लिए जरूरी है। आँख में हो रही प्रॉब्लम की दूर करने के लिए आप कनपटी पर देसी घी की हल्के हाथ से रोजाना 5-10 मिनट मसाज करें इससे आँखों की रोशनी बढ़ेगी।

7. ग्रीन टी    

दिन में आप अगर 2 कप से ज्यादा चाय पीते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपकी ज्यादा चाय पीने की आदत नहीं छुट रही है तो आपको ग्रीन टी पीनी चाहिए, क्योंकि ग्रीन टी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ग्रीन टी में पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के टिश्यूज के लिए लाभदायक होते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। अगर आपकी आंखें कमजोर हैं तो ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करें।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: ये 8 स्पेशल टी पीएं मिलेगा परफेक्ट फिगर