Home Healthy Lifestyle अगर आपको मसल्स में पेन है, तो हो सकती हैं ये 7...

अगर आपको मसल्स में पेन है, तो हो सकती हैं ये 7 सीरियस प्रॉब्लम

Updated On

कई लोगों के मसल्स में बार-बार पेन होने की समस्या होने लगती है। यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो यह किसी गंभीर हेल्थ समस्या का संकेत भी हो सकता है। हम आपको मसल्स पेन से होने वाली 7 सीरियस प्रॉब्लम के बारे में बता रहे हैं।

1. तो बिगड़ेगा ब्लड सर्कुलेशन  

अगर आपको हमेशा मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो यह भी हो सकता है कि शरीर में ब्लड को संचार करने में समस्या आ रही है। जब शरीर के सभी अंगों तक ब्लड का संचार सही तरीके से नहीं पाता है, तो बॉडी में कई तरह की प्रॉब्लम होने  लगती हैं। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करें। मसल्स पेन बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने का संकेत भी हो सकता है।

2. तो हो सकता है मलेरिया  

मसल्स पेन बॉडी में मलेरिया का वायरस आने से हो सकता है। मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो प्लाज्मोडियम नाम के पैरासाइट से होती है। मलेरिया बुखार होने पर शरीर में कमज़ोरी महसूस होती है और धीरे-धीरे शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है। इस समस्या के चलते शरीर को सही तरीके से आराम भी नहीं मिल पाता है और मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव होने लगता है।

3. तो हो सकती है डायबिटीज़   

शरीर में इंसुलिन लेवल अंसतुलित होने से डायबिटीज होने के संकेत बढ़ जाते हैं और ऐसे में मांसपेशियों में दर्द होना सामान्य बात है। ऐसे में जब भी लगातार आपको मांसपेशियों में दर्द हो तो डायबिटीज़ टेस्ट जरूर करवा लें।

इसे भी पढ़े: पेट के इन 9 हिस्सों के दर्द को हल्के में न लें, हो सकती हैं ये सीरियस प्रॉब्लम 

4. तो हो सकता है गठिया  

यदि आपके मसल्स पेन बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने का संकेत होता है, इससे गठिया की आशंका बढ़ जाती है।  गठिया और जोड़ों का दर्द ऐसी बीमारी है, जिसके होने की कोई निश्चित वजह बता पाना बहुत ही मुश्किल है। इसीलिए मेडिकल साइंस की भाषा में इसे आटो-इम्यून डिज़ीज़ कहा जाता है। इनमें सूजन आना और हाथ-पैर के जोड़ों में तेजदर्द  होने लगता है।

5. तो हो सकती है प्रोटीन की कमी

मांसपेशियों में दर्द शरीर में प्रोटीन की कमी के संकेत भी बताता है। इससे शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और मांसपेशियों में अक्सर दर्द रहने लगता है। शरीर की मांसपेशियों को बिल्डअप करने से लेकर उसे ऊर्जा प्रदान करने तक का काम प्रोटीन ही करता है। इसलिए अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो इसका असर शरीर की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। इससे मसल्स में वीकनेस आ जाती है।

6. तो हो सकता है डिहाइड्रेशन

शरीर में पानी की कमी होने पर भी मांसपेशियों में दर्द रहता है। पानी की कमी होने पर शरीर में सिर्फ डिहाइड्रेशन ही नहीं बल्कि और भी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। जब आपकी मांसपेशियां डिहाइड्रेटेड हो तो उन्हें पर्याप्त हाइड्रेशन देना बहुत जरुरी होता है। पानी और इलेक्ट्रोलाइट (जूस, स्पोर्ट्स ड्रिंक आदि के रूप में) लेने से घटती हुई सप्लाई की पुनः पूर्ती में मदद मिलती है। आपकी मांसपेशियों को पर्याप्त रूप से संकुचन और विश्राम के लिए सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की ज़रूरत होती है।

7. तो बढ़ सकता है स्ट्रेस

मांसपेशियों में खिंचाव एक आम समस्या है। कई बार ऐसा होता है कि कुछ उठाते हुए, सीढ़ियां चढ़ते हुए या फिर तेज भागने से मांसपेशियां खिंच सकती है। इसे मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव कहा जाता है। मांसपेशियों का ये खिंचाव हाथ, पैर, जोड़ों या पीठ में हो सकता है। इसके अलावा इससे घुटने, कंधे, कोहनी में सूजन या दर्द भी उठ सकता है।मसल्स पेन बॉडी में कार्टिसोल हॉर्मोन बढ़ने का संकेत हो सकता है। इससे स्ट्रेस बढ़ने लगता है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: इग्नोर न करें ये 6 दर्द, हो सकती है सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम