Home Healthy Lifestyle ब्‍लड प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने के 10 उपाय

ब्‍लड प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने के 10 उपाय

Updated On

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बीमारी की वजह से प्लेटलेट्स की संख्या हमारे शरीर में बहुत कम हो जाती है। लेकिन घबराइए नहीं क्योंकि कुछ आहारों को खाने से ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या को प्राकृतिक रूप से बढ़ाया जा सकता है। ऐसे 10 आहारों के बारे मे हम आपको बताने जा रहे है, जिसका सेवन करने से ब्लड प्लेटलेट्स को जल्द ही बढ़ाने में सहायता मिलती हैं।

1. चुकंदर

प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन एक लोकप्रिय आहार है। प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट और हेमोस्टैटिक गुणों से भरपूर होने के कारण चुकंदर कुछ दिनों में ही प्लेटलेट काउंट बढ़ा देता है। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिला दिया जाए तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं। और एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति के कारण वे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

2. पपीता

पपीते के फल और पत्तियों का उपयोग कुछ दिनों में कम प्लेटलेट को बढ़ाने में मदद करता है। मलेशिया में एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने पाया कि पपीते के पत्तों के रस के सेवन से डेगू बुखार में आने वाली प्लेटलेट्स को बढ़ाया जा सकता है। आप चाहें तो चाय की तरह पानी में उबाले गए पपीते के पत्तों को पी सकते हैं, इसका स्वाद ग्रीन टी की तरह ही होता है।

3. अनार

अनार जो लाल हीरे की तरह चमकता है, वह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी और प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ाने वाले गुण मौजूद रहते हैं। वैज्ञानिकों ने शोध के माध्यम से पुष्टि की है कि अनार खाने से प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। जिससे बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए आप अनार के दानों का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अनार का जूस भी पी सकते हैं। आप अनार के दाने का उपयोग सलाद या नाश्‍ते के रूप मे भी कर सकते हैं। यह आपके शरीर में रक्त और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है।

4. नारियल पानी

शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए भी नारियल पानी बहुत उपयोगी है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की अच्छी मात्रा होती है। इसके आलवा यह खनिजों का भी एक अच्छा स्रोत है जो शरीर में रक्त प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

5. आंवला

प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आंवला एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक उपचार है। आंवले में विटामिन सी की बड़ी मात्रा प्लेटलेट उत्पादन को बढ़ाने और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करती है। रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 आंवला खाएं। आप दो चम्मच आंवले का रस को शहद में मिलाकर पी सकते हैं।

6. गाजर

एनीमिक रोगियों को अक्सर गाजर और बीट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हफ्ते में दो बार गाजर खाने से प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि होती है। शारीरिक लाभ के लिए भी  आप इनका सेवन कर सकते हैं। आप इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं। प्लेटलेट वृद्धि के लिए गाजर के अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने के लिए आप गाजर के रस, गाजर के सूप को तैयार कर इसका सेवन कर सकते हैं।

7. कद्दू

कम प्लेटलेट में सुधार करने के लिए कद्दू एक उपयोगी आहार है। विटामिन ए से समृद्ध होने के कारण यह प्लेटलेट्स के समुचित विकास में सहायता करता है। यह कोशिकाओं में उत्पादित प्रोटीन को नियंत्रित करता है, जो प्लेटलेट के स्तर को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। आधा गिलास कद्दू के रस में एक या दो चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार पीने से भी रक्त में प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ती है।

8. किशमिश

मीठे स्वाद के अलावा किशमिश आयरन से भरपूर होती है। यह आपके शरीर में रक्त उत्पादन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है ओर उसी तरह से प्लेटलेट्स को भी बढ़ता है। आप इसे अपने भोजन में कई शामिल कर सकते हैं। यह प्लेटलेट्स बढ़ाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में मदद करता है।

9. गिलोय

गिलोय का रस खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी है। डेंगू के दौरान इसके नियमित सेवन क़े करने से रक्त की प्लेटलेट्स में वृद्धि होती है और इसकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। गिलोय के दो चुटकी अर्क को एक चम्मच शहद के साथ दिन में दो बार लें या गिलोय के तने को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इस पानी को छानकर पीये। इससे रक्त में प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं।

10. पालक

पालक विटामिन ‘के ’का एक अच्छा स्रोत है और अक्सर इसका उपयोग कम प्लेटलेट विकारों के इलाज में किया जाता है। विटामिन ‘के’ सही तरीके से होनी वाली ब्‍लड क्‍लॉटिंग के लिए आवश्‍यक है। इस तरह यह बहुत अधिक रक्तस्राव के जोखिम को कम करता है। दो कप पानी में 4 से 5 ताजी पालक की पत्तियां डालें और कुछ मिनट तक उबालें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें आधा गिलास टमाटर मिलाएं। इस मिश्रण को दिन में तीन बार पिएं। इसके अलावा आप पालक को सूप, सलाद या सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।