Home Healthy Lifestyle दिमाग खराब करती हैं ये 8 आदतें, आज से ही बदल दीजिए

दिमाग खराब करती हैं ये 8 आदतें, आज से ही बदल दीजिए

Updated On

दिमाग हमारे शरीर का सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण अंग होता है अधिकतर लोगों का मानना है, कि दिमाग को नुकसान सिर्फ गलत दवाइयों के सेवन करने से या फिर चोट लगने ही होता है, बल्कि ऐसा नहीं है हम दिनभर की भागदौड़ जिंदगी में कुछ ऐसी भी गलतियां करते हैं। जिनका बुरा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। हम आपको ऐसी ही 8 आदतों के बारे में बताते हैं, जो दिमाग पर बहुत बुरा असर डाल सकती हैं।

1. पर्याप्त नींद न लेना


नींद का दिमाग पर सबसे ज़्यादा असर पड़ता है। कम नींद लेना आपके दिमाग के लिए बहुत हानिकारक भी हो सकता है। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो यह आपकी मानसिक क्षमता और स्मरण शक्ति के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है। आपकी याददाश्त कम होने लगती है, यहां तक कि आपको भूलने की बीमारी भी हो सकती है, इसलिए आपको कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरुरी है।

2. अकेले ज़्यादा समय बिताना 

कुछ लोगों की यह आदत होती है, कि उन्हें लोगों के साथ ज़्यादा समय बिताना पसंद नहीं आता है। ऐसे में वह लोग ज़्यादा से ज़्यादा समय अकेले में ही बिताना पसंद करते हैं। ज़्यादातर अकेले रहने से ब्रेन पर बुरा असर पड़ता है और अल्जाइमर जैसी समस्या पैदा हो जाती है। इसकी वजह से ब्रेन ठीक तरह से काम नहीं करता है।

3. जंक फ़ूड ज़्यादा खाना  

जंक फ़ूड हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही साथ हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित होता है।आपको यह तो पता ही होगा, कि आज की युवा पीढ़ी ज़्यादातर जंक फू़ड का ही सेवन करना पसंद करती है। इन्हें घर का बना हुआ भोजन खाना पसंद नहीं आता है। जंक फूड में सोडियम काफी मात्रा में पाया जाता है। जो दिमाग के न्यूरॉन रिसेप्टर्स को नुकसान पहुंचता है। ज़्यादा मात्रा में जंक फ़ूड का सेवन करने पर कन्फ्यूजन, सिरदर्द और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़े: इन 7 कंडीशन की वजह से आपको हो सकती है कब्ज

4. तेज आवाज में गाने सुनना  

आपने ध्यान दिया होगा कि कई लोग बहुत तेज-तेज आवाज में गाने सुनते हैं, जो कि बहुत ही गलत आदत है। कोशिश करें कि कान में ईरफ़ोन लगाकर गाना न ही सुने और अगर सुन भी रहे हैं, तो धीमी आवाज में ही सुने। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं आपके कानों में कई तरह की समस्या हो सकती है साथ ही आपके ब्रेन टिशूज को भी नुकसान पहुंच सकता है। लगातार तेज़ आवाज में गाने सुनने से आपको अल्जाइमर की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसके अलावा अल्जाइमर हो जाने पर इंसान किसी भी चीज को याद नहीं रख पाता है।

5. एक्टिव न रहना  

आलसी लोगों का दिमाग कम क्रिएटिव और कमजोर होता है क्योंकि वह दिमाग से ज्यादा काम नहीं लेते और यदि आप रोज़ाना किसी भी प्रकार की शारीरिक एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो आपको डायबिटीज़, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम बढ़ जाती है। जिसका असर ब्रेन पर भी पड़ता है।

6. स्मोकिंग करना  

हर साल स्मोकिंग करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसमें न सिर्फ पुरुष शामिल हैं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। स्मोकिंग करने से हर साल भारत में सिर्फ 0.9% लोग जान गंवा देते हैं और इनमें से 0.2 % महिलाएं हैं। हाल ही में हुए एक शोध की मानें तो सिगरेट पीने से दिमाग भी सिकुड़ने लगता है। परिणामस्‍वरूप आपकी याद कम होने लगती है और भूलने की समस्‍या बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, स्मोकिंग करने से हमारे शरीर में कई हार्मफुल केमिकल्स रिलीज होते हैं जो खून को गाढ़ा कर देते हैं, जिससे ब्रेन तक ब्लड की सप्लाई कम हो सकती है।

7. ओवर ईटिंग    

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप बहुत भूखें रहते हैं, जिस कारणवश आप अधिक भोजन का सेवन कर लेते हैं। मगर आप रोज-रोज अधिक भोजन का सेवन करने लगते हैं तो आप ओवर ईटिंग के शिकार बन जाते हैं। जब आप ज़्यादा खाते हैं खासतौर पर जंक फूड तो आपका दिमाग सोचता है कि आपका पेट भर चुका है और फिर वो भूख लगने का सिग्नल भी नहीं देता। इस कारण थकान और कमजोरी बढ़ जाती है और ज़्यादा खाने से ब्रेन की थिंकिंग पावर कम हो सकती है।

8. नेचुरल लाइट में न रहना  

नेचुरल लाइट में न रहने और ज़्यादातर समय अंधेरे में समय बिताने के कारण डिप्रेशन बढ़ जाता है। जिसका ब्रेन पर बुरा असर पड़ सकता है। अंधेरा हमारी सोच, मानसिकता और दृष्टिकोण में नकारात्मकता भी लेकर आता है। व्यक्ति हर समय परेशान रहता है और उसका किसी काम में मन नहीं लगता है।

और भी आर्टिकल पढ़े: रोज खुद को दीजिए बस 20 मिनट, एक माह में कम होगा पेट