Home Health Tips एरियल योगा करने के फायदे

एरियल योगा करने के फायदे

योगा, जिम्नास्टिक, डांस और एक्रोबेट्स के मिले-जुले रूप को एरियल योगा कहते हैं। इस योगा को करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तकलीफें भी दूर होती हैं। फिटनेस इंडस्ट्री में इस योगा का ट्रेंड काफी हिट चल रहा है। पुरुषों के मुकाबले औरतें इस योग का ज़्यादा आनंद उठाती हैं। हम आपको एरियल योगा करने का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

1. एरियल योगा क्या होता है?

एरियल योगा को एंटी-ग्रेविटी योगा भी कहा जाता है। एरियल योगा को करने के लिए सिल्क के कपड़े या रस्सीनुमा फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। सिल्क के कपड़े या रस्सीनुमा फैब्रिक के माध्यम से शरीर को जमीन से कई फुट ऊपर बांधा जाता है, जिससे शरीर हवा में होता है। हवा में रहते हुए योग करने की इस प्रक्रिया को ही एरियल योग कहते हैं। एरियल योगा में किए जाने वाले सारे मूव इंस्ट्रक्टर के निर्देशानुसार होने चाहिए।

इस तकनीक के जरिए लोग हवा में उल्टा लटककर या सीधे बैठकर अपने आप को तनावों से मुक्त करते हैं। यह योग सिर्फ दिमागी थकान को ही कम नहीं करता बल्कि शरीर की जिद्दी फेट घटाने में भी कारगर साबित होता है। असल में यह बेहद रिस्की योग होता है। इसमें जरा भी लापरवाही हमें ताउम्र के लिए अपाहिज भी बना सकती है। एरियल योग वास्तव में योगा और जिम्नास्टिक, डांस, एक्रोबेट्स आदि का मिलाजुला संस्करण है।

2. एरियल योगा कैसे किया जाता है?

इस योगा में 3 से 4 मीटर सिल्क के कपड़े या रस्सीनुमा फैब्रिक के माध्यम से छत या कोई मजबूत सहारे से बांध दिया जाता है। एरियल योगा के माध्यम से आप शीर्षासन, उष्ट्रासन या अन्य कोई आसन भी आसानी से कर सकते हैं। शीर्षासन में पैरों को कपड़े से लपेटकर बांध दिया जाता है। इसमें कपड़े की ऊंचाई इतनी रखी जाती है कि आपके हाथ जमीन पर आसानी से टिक सकें। इसमें पैरों को कपड़े से लपेटकर पकड़ बनाने की कोशिश की जाती है। इससे पैरों की स्ट्रेचिंग सही तरीके से होती है।

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है, कि एरियल योग में शरीर को सिल्क फैब्रिक से बांधा जाता है। आप एक निश्चित ऊंचाई में बंधे होते हैं। इस योग को करते समय पोश्चर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। एरियल योग जमीन पर योग करने से बिल्कुल अलग है। इसमें सांसों में पकड़ के साथ-साथ हाथ और पांव के मूवमेंट पर विशेष ख्याल रखना होता है। एरियल योगा में सामान्यतः किसी प्रकार की भूल की गुंजाइश नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी भी भूल बहुत नुकसान दायक साबित हो सकती है।

3. कंधे मजबूत एवं लचीली स्पाइन

via: indonesia.tripcanvas.co

इस योगा को करते समय आप हवा में झूले की तरह झूल रहे होते हैं, जिसकी वजह से टेलबोन पर अधिक दबाव पड़ता है। इस तरह झूलते हुए योगा करना कोई आसान बात नहीं है, यह बहुत रिस्की भी हो सकता है। फिटनेस लवर्स के बीच ये काफी लोकप्रिय हो रहा है। विशेषज्ञों का दावा है, कि एरियल योग से मसल्स, स्पाइनल और कंधे ज्यादा मजबूत लचीले बनते हैं।

इसे भी पढ़े: योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे 

4. एरियल योगा कब न करें?

  • गर्भवती हो तो।
  • आंखों की बीमारी होने पर।
  • चक्कर आना यानि वर्टिगो की समस्या हो तो।
  • हार्ट संबंधी समस्या होने पर।
  • हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो।
  • नाक बंद हो जाने पर।

5. एरियल योगा के लाभ

एरियल योग के जरिये मसल्स तो मजबूत बनते ही हैं। साथ ही इस योगा को करने से स्पाइनल और कंधे दोनों तुलनात्मक रूप से अधिक लचीले बन जाते हैं। एरियल योग को करते रहने से आपको पीठ व कमरदर्द में भी आराम मिलता है। एरियल योग करते रहने से हम टेंशन मुक्त भी होते हैं और स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने में यह योग हमारी मदद करता है। यही नहीं एरियल योग करते हुए हम नित्य सकारात्मक दृष्टिकोण की ओर अग्रसर होते हैं, तो एंडोर्फिन का स्तर भी बढ़ता है। जो कि तनाव और अवसाद को कम करने के लिए एक जिम्मेदार तत्व है।

इतना ही नहीं एरियल योग के जरिये कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जाता है। साथ ही एरियल योग के दौरान शरीर में आक्सीजन और रक्त संचार बेहतर तरीके से संभव हो पाता है। एरियल योगा अन्य तमाम योगा की तरह शरीर का मन से रिश्ता व्याप्त करता है। अतः यदि आपका मन और तन आपस में मेल न खा रहे हों तो एरियल योग की शरण में जाएं। यकीन मानें जो बदलाव आपने अपने सामान्य जीवनशैली में महसूस नहीं करे होंगे, वही सब एरियल योगा के जरिए देखने को मिल सकते हैं।

6. वजन कम करने में मदद करता है

एरियल योगा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में यह सवाल खड़ा होना लाजिमी है, कि क्या इस योगा से वज़न घट सकता है? विशेषज्ञों के मुताबिक, एरियल योगा करने से वज़न को कम किया जा सकता है, लेकिन इसमें कुछ बुनियादी चीजों का जानना बेहद जरुरी है। हवा में झूलते हुए अपने मसल्स को सक्रिय रखना होता है, ताकि इतनी एक्सरसाइज हो सके जो कि वज़न घटाने के लिए काफी हों। ऐसा करने से शरीर टोन-अप होता है और वसा में गिरावट आती है। इसमें आप अपने चुनिंदा पोज़ भी ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि किसी इंस्ट्रक्टर से सलाह लेने के बाद ही ऐसा करें। आप जितना ज़्यादा एरियल योगा करेगें उतने ही जल्द वज़न घटने की संभावना बढ़ेगी।

 

7. कहाँ सिखाया जाता है एरियल योगा?

अमेरिका, रूस, मंगोलिया और चिली इन देशों में एरियल योगा आम लोगों को फिट रखने का बेहतर विकल्प माना जाता है। एरियल योगा के सेंटर लगभग सभी देशों में मौजूद हैं। पूरे विश्व में एरियल योगा के 700 से ज़्यादा सेंटर कार्यरत हैं। फिटनेस फ्रीक्स के बीच एरियल योगा खासा चर्चित हो रहा है।

Via: younger-body.com

8. एरियल योगा के फायदे

  • मसल्स मजबूत होते हैं।
  • कंधे और मेरुदंड में लचीलापन आता है।
  • वजन कम करने में सहायक है।
  • बॉडी टोनिंग के लिए फायदेमंद है।
  • पीठ और कमर दर्द दूर करने में कारगर है।
  • तनाव व डिप्रेशन दूर करने में लाभकारी है।
  • शरीर में रक्त-संचार बढ़ाता है।
  • डायबिटीज को नियंत्रित करने में उपयोगी है।
  • लिवर व पेट संबंधी समस्याओं से बचाने में लाभदायक है।
  • शरीर में संतुलन लाता है।
  • नियमित रूप से लगभग 50 मिनट एरियल योग करने से 320 कैलोरी बर्न होती है।

और भी आर्टिकल पढ़े: हाइट ग्रोथ और फिटनेस के लिए रोज़ करें योगा के यह आसन और आज़माएं सिंपल Tips