Home Health Tips अगर आपके भी हाथ कांपते हैं, तो हो सकती हैं ये प्रॉब्लम

अगर आपके भी हाथ कांपते हैं, तो हो सकती हैं ये प्रॉब्लम

कुछ लोगों के हाथ खाना खाते समय या कोई भी काम करते वक्त अचानक से हाथ कांपने लगते हैं। लोग इसे कमजोरी समझ कर इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन हाथ कांपने के पीछे कई कारण होते हैं। इस समस्या को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, आज हम आपको हाथ कांपने के कुछ मुख्य कारणों के बारे में बता रहे हैं।

1. ब्लड प्रेशर

हाथ कांपने का एक मुख्य कारण आपके ब्लड प्रेशर का सामान्य न होना भी हो सकता है। बीपी बढ़ने या कम होने से शरीर में खून का प्रवाह (ब्लड सर्कुलेशन) बढ़ जाता है। जिसके कारण हाथ कांपने लगते हैं। इसके अलावा शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम हो जाने के कारण स्ट्रेस बढ़ने लगता हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति के हाथ कांपने लग जाते है। आपके साथ भी पिछले कुछ समय से ऐसा हो रहा है तो किसी अच्छे डॉक्टर से अपना ब्लड प्रेशर चेक कराएं।

2. मधुमेह

मधुमेह को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, अगर यह रोग आपको हो जाए तो जीवन भर आपका पीछा नहीं छोड़ती है। मधुमेह(शुगर) के रोगियों में भी हाथ कांपने के लक्षण देखे जा सकते हैं। जब इंसान के शरीर में ब्लड शुगर कम होने लगता है, तो स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से हाथ कांपते लगते हैं। यदि आपके भी हाथ कांपते हैं और आपको मधुमेह(शुगर) रोग नहीं है, तो एक बार अपना शुगर टेस्ट जरूर करवा लें।

3. एनीमिया

 

यदि आप खाने-पीने में पौष्टिक आहार बिल्कुल भी नहीं लेते हैं और भोजन का सेवन भी सही समय पर नहीं कर पाते हैं, तो आपके शरीर में खून की मात्रा में कमी आ जाती है। शरीर में खून की कमी की वजह से आपको एनीमिया रोग हो सकता है। इस रोग में हाथ का कांपना बहुत ही कॉमन लक्षण है। एनिमिया के मरीजों में कमजोरी होने की वजह से भी हाथ कांपते हैं। अगर आपको डर है कि कहीं आप किसी गंभीर रोग की चपेट में ना आ जाएं तो आज सबसे पहले अपने ब्लड लेवल की जाँच कराएं।

इसे भी पढ़े: ब्‍लड प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने के 10 उपाय

4. कॉर्टिसोल हॉर्मोंन

किसी भी इंसान के शरीर में मौजूद कॉर्टिसोल हॉर्मोंन यदि बढ़ जाते हैं, तो उसके अंदर काफी अत्याधिक तनाव पैदा हो जाता है। जिसके कारण इंसान शारीरिक एवं दिमागी तौर पर चिड़चिड़ापन, बातों को भूलना और हाथों में कंपन जैसी समस्याएँ होने लगती है। यदि आपके भी हाथों में ऐसी कपकपी रहती है, तो किसी भी तरह की देरी ना करें। डॉक्टर के पास जाएं और जाँच अवश्य कराएं, ताकि इस समस्या का सही से ईलाज हो सकें।

5. स्ट्रोक

दुनिया में होने वाली सबसे ज्यादा मौतों में स्ट्रोक तीसरे नंबर पर जिम्मेदार है। स्ट्रोक शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। हालांकि आमतौर पर स्ट्रोक के मरीजों को चलने में परेशानी, संतुलन की कमी, बोलने में दिक्कत, सिर में अधिक दर्द का होना, शरीर के एक हिस्से में लकवा, अस्पष्ट दृष्टि और हाथ कांपना यह मुख्य लक्षण नजर आते हैं इसलिए आपको इस बीमारी को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। हाथ कांपना ख़ासतौर पर स्ट्रोक का कारण भी हो सकता है।

यदि आपके परिवार में भी कोई ऐसा सदस्य है जिसके हाथ कांपते हैं, तो आप उनको ये घरेलू उपायों को इस्तेमाल करने की सलाह अवश्य दे सकते हैं।

1. चाय और तेल

अधिकतर लोगों में हाथ कांपने की समस्या चिंता व तनाव के कारण होती है। तनाव को कम करने में कुछ चाय जैसे कैमोमाइल, लौंग, लैवेंडर को पीने से आपको काफी राहत मिलती है। जब तनाव का लेवल कम होने लगता है, तो हाथ कांपने की समस्या अपने आप कम हो जाती है और कुछ समय बाद पूरी तरह से दूर भी हो जाती है। कैमोमाइल और लैवेंडर का तेल टेंशन को कम करने में भी बहुत कारगर साबित होते हैं। इन तेलों में मौजूद एंटीइन्फ्लैमटोरी गुण हाथ कांपने की समस्या को दूर करने में बहुत मदद करते हैं।

2. विटामिन B

हाथों का कांपना एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन होती है। शरीर में विटामिन B की कमी होने की वजह से आपके हाथों में कंपन की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसीलिए आपको अपने भोजन में अधिक मात्रा में विटामिन बी से भरपूर चीजों का ही सेवन करना चाहिए, जो आपके शरीर में कम हो रही विटामिन B की समस्या का दूर कर सके। इसके लिए आपको हरी सब्जियों, फलों, दालें, बीन्स और अंडा आदि का सेवन करना चाहिए। ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं और साथ ही हाथों में होने वाली कम्पन की समस्या को कम व दूर करने में सहायता करते हैं।

3. योगा और एक्सरसाइज

घर पर ही योग एवं एक्सरसाइज करके हाथ कांपने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि आपकी इस समस्या का मुख्य कारण तनाव है, तो आप हाथ कांपने की समस्या को दूर व कम करने के लिए कुछ मिनट मेडिटेशन या योग कर सकते हैं। तनाव को कम करके ही हाथ कांपने की परेशानी को दूर किया जा सकता है। स्वीमिंग, गहरी सांस लेना, चलना, दौड़ना जैसी एक्सरसाइज करने से भी आपको इस समस्या में काफी आराम मिलेगा। साथ ही आराम से सोने से मानसिक तनाव व अनिंद्रा की समस्या से भी राहत मिलती है।

और भी आर्टिकल पढ़े: योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान