Home Women's Health अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं करती हैं ये 6 गलतियां, हो सकता है नुकसान

अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं करती हैं ये 6 गलतियां, हो सकता है नुकसान

Updated On

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है, लेकिन फिर भी गर्भावस्था के दौरान महिलाओं से अंजाने में ही कुछ गलतियां हो जाती है। जिसका बुरा असर मां और बच्चे दोनों पर ही पड़ सकता है। हम आपको ऐसी ही 6 गलतियों के बारे में बता रहें हैं, जो अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं करती हैं।

1. ज्यादा खाना

गर्भवती महिलाओं को दिन में केवल 1800 से 2000 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसके लिए उन्हें केवल 300 कैलोरी लेने की जरूरत है, न कि कैलोरी को दोगुना करने की। अन्यथा, आपका वजन बहुत अधिक बढ़ जाएगा और बच्चे को जन्म देने के बाद वजन को कम करने में बहुत मुश्किल होगी। जिसकी वजह से आपको डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। आप दिनभर में 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। भोजन के तीनों हिस्सों में शोरबा,फल, नट्स और हरी सब्जियां रखें।

2. खुद से दवा लेना

गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की सलाह लिए बिना दवाई खाना आपको काफी भारी पड़ सकता है। एंटासिड्स, पेरासिटामोल जैसी दवाएं और हार्श ब्यूटी ट्रीटमेंट गर्भ को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर द्वारा प्रेस्क्रिप्शन में दी गई दवाओं का ही सेवन करें।

3. नींद न लेना

यदि आप घर और ऑफिस के काम में बैलेंस बनाने के लिए नींद कम ले रही हैं, तो इसका असर आपकी प्रेग्नेंसी पर पड़ सकता है। इस अवस्था के दौरान आपके शरीर में कई सारे हार्मोनल बदलाव होते हैं। जब आप कम सोती हैं, तो आपको थकान महसूस कर सकते हैं। आप कोशिश करें एक घंटे पहले सोने की और एक घंटा देर से उठें। साथ ही मेड रखें या परिवार के सदस्यों की मदद लें और काम पूरे करें। यदि आप ऑफिस में हैं, तो बॉस से बात करके थोड़ा सा आराम का समय लें।

इसे भी पढ़े: ये 9 फल फायदेमंद हैं, गर्भावस्‍था के दौरान

4. पसंदीदा खाना छोड़ देना

गर्भावस्था का मतलब यह नहीं है, कि आप एक बीमार व्यक्ति की तरह परहेज करें। थोड़ा बहुत अपने पसंद का भोजन किया जाना चाहिए। अपनी पसंद की हर चीज़ से दूरी बनाकर रखने से तनाव बढ़ सकता है, जो आपके बच्चे के लिए अच्छा नहीं है। पसंदीदा सारी चीजों का सेवन करें, चाहे वे मीठे या मसालेदार हों, लेकिन मात्रा का ख्याल अवश्य रखें।

5. एक्सरसाइज न करना

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से ही व्यायाम(एक्सरसाइज) करें। व्यायाम से तनाव कम होता है, रक्त संचार (ब्लड सर्कुलेशन) बढ़ता है और शरीर प्रसव के लिए तैयार होता है। लेकिन ऐसी स्थिति में व्यायाम करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है। व्यायाम के अलावा आप योग भी कर सकते हैं।

6. सीट बेल्ट न बांधना  

अधिकतर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान सीट बेल्ट नहीं लगती हैं। उन्हें यह डर रहता है, कि सीट बेल्ट लगाने से पेट पर दबाव अधिक पड़ सकता है, इसलिए महिलाएं कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगती हैं, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

नया पोस्ट भी पढ़े: ये 7 अजीब तरीके एलर्जी दूर कर सकते हैं