होम Food & Nutrition ये 9 फल फायदेमंद हैं, गर्भावस्‍था के दौरान

ये 9 फल फायदेमंद हैं, गर्भावस्‍था के दौरान

Author

Date

Category

गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह की कमजोरी व थकान महसूस होने लगती है, हम आपको कुछ ऐसे विशेष फलों के बारे में जानकारी बता रहे हैं, जो हर तरह से माँ और बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान हर महिला को अपना ख्याल रखना चाहिए। यह न केवल आपके लिए बल्कि आपके आने वाले बच्चे के लिए भी बहुत जरुरी है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान आपको अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसलिए कुछ ख़ास फलों को खाने व उनका जूस पीने से गर्भवती महिला को अधिक लाभ मिलेगा।

गर्भावस्था के दौरान फल खाने के फायदे

फलों में विटामिन, खनिज और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान बहुत लाभकारी होते हैं।

फोलिक एसिड- फोलिक एसिड कई फलों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शिशु के विकास के लिए आवश्यक है। गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड वाले फल का सेवन काफी फायदेमंद होता हैं।

विटामिन– गर्भावस्था के दौरान विटामिन का सेवन अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको फलों से भरपूर पोषण मिलता है, जो बच्चे के लिए भी फायदेमंद है।

कब्ज़ – गर्भावस्था में कब्ज़ एक आम समस्या है। फल में फाइबर मौजूद होते है, जो कब्ज को दूर करने में मदद करते है।

वज़न को नियंत्रण में रखें- गर्भावस्था के दौरान अधिक वजन बढ़ना सामान्य है। ऐसे में फल खाने से आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

1. अमरूद

अमरूद में पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में पाएं जाते है। ज्यादातर गर्भवती महिलाएं भी इस अवस्था में अमरूद खाने की लालसा रखती हैं। यह आपके पाचन में सुधार करता है और रक्त परिसंचरण को नियंत्रित करने में मदद करता है। अमरूद में विटामिन-सी, ई, कैरोटिनॉइड और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो गर्भावस्था को लाभ पहुंचाते हैं।

2. सेब

सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो माँ और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा सेब इम्यूनिटी पॉवर को भी बढ़ाता है और अस्थमा और एक्जिमा जैसी बीमारियों से दूर रखने में सहायता करता है। साथ ही, इसमें आयरन भी मौजूद होता है, जो गर्भावस्था के दौरान एनीमिया से बचाता है।

3. चीकू

चीकू में इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन ए और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जी-मचलना और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। चीकू दस्त जैसी समस्याओं को रोकने में भी मदद करता है।

4. केला

एक पौष्टिक आहार में केले का विशेष महत्व है। इसमें फोलिक एसिड, विटामिन सी, विटामिन बी 6, पोटेशियम और मैग्नीशियम शामिल हैं। जबकि फोलेट बच्चे में न्यूरोनल दोष के जोखिम को कम करता है। वहीं, विटामिन बी 6 सोडियम के स्तर को नियंत्रित करता है और मतली की समस्या को खत्म करता है। इसके अलावा, पोटेशियम गर्भावस्था से संबंधित कई जटिलताओं को रोकता है। इसीलिए डॉक्टर भी केला खाने की सलाह देते हैं।

और भी पढ़े: महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

5. आम

गर्भावस्था के दौरान आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। इसमें बहुत अधिक कैलोरी भी होती है और जब आपको तीसरी तिमाही में अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है, तो आम एक अहम भूमिका निभा सकता है।

6. अनार

गर्भावस्था के दौरान अनार भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद आयरन एनीमिया से बचाता है और इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन के होता है, जो मां और भ्रूण की हड्डियों को मजबूत करता है। सीमित मात्रा में अनार का जूस पीने से प्लेसेंटा को नुकसान होने का खतरा कम हो जाता है।

7. संतरा

संतरे को गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो पाचन में सुधार करता है और रक्त से लौह तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फोलिक एसिड होता है, जो बच्चे को तंत्रिका तंत्र के विकारों से बचाता है। वहीं, इसमें मौजूद पोटेशियम गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की समस्या से बचाता है।

8. एवोकाडो

एवोकाडो में अन्य फलों की अपेक्षा फोलिक एसिड एक बड़ी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी, बी, के, फाइबर, कोलीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम मौजूद होते हैं। मैग्नीशियम और पोटेशियम गर्भवती महिलाओं को मतली(जी-मचलना) से बचाते हैं। इससे पैर की ऐंठन की समस्या से भी राहत मिलती है। बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए वहीं कोलीन आवश्यक होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद स्वस्थ मोनोसैचुरेटेड वसा गर्भवती महिलाओं को दिल की समस्याओं से दूर रखते हैं।

9. खरबूजा

गर्भावस्था के दौरान खरबूजा खाने की भी सलाह दी जाती है। इसमें फाइबर और भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो कब्ज से बचाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी भी होता है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। साथ ही इसमें फोलेट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

और पढ़े:ये 5 स्किन प्रॉब्लम से बचें, उगाएं घर पर गुलाब का पौधा

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...