Home Kids' Health जैसा ब्लड ग्रुप, वैसी हो आपकी डाइट, जानें क्या खाएं क्या न...

जैसा ब्लड ग्रुप, वैसी हो आपकी डाइट, जानें क्या खाएं क्या न खाएं

Updated On

डाइट कैसे लें और फिट कैसे रहें, इस बारे में लोग कई तरह के शोध करते हैं। सेलिब्रिटी जैसी बॉडी पाने के लिए वह वर्कआउट से लेकर खाने तक की हर चीज पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि कौन सा भोजन और कौन सा व्यायाम आपके शरीर को सूट करता है, ब्लड ग्रुप के अनुसार शरीर की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर आप अपने ब्लड ग्रुप को ध्यान में रखते हुए डाइट प्लान को फॉलो करते हैं, तो आप फिट और स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि एसिडिटी, कब्ज जैसी कई समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आप आसानी से वजन भी कम कर सकते हैं।

1. कम खाएं (A ब्लड ग्रुप के लोग) 

ए ब्लड ग्रुप का शाकाहारी होना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद है, क्योंकि ए ब्लड ग्रुप की पाचन शक्ति बाकी ब्लड ग्रुप की तुलना में कमजोर होती है। ऐसी स्थिति में, वे नॉन-वेज या किसी भी भारी भोजन को पचा नहीं पाते हैं, जिसके कारण उन्हें पेट की समस्याओं व एसिडिटी का सामना करना पड़ता है। ए ब्लड ग्रुप के लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत संवेदनशील होती है, इस ब्लड ग्रुप के लोगों को अपने आहार पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

2. क्या खाएं? (A ब्लड ग्रुप के लोग)

ए ब्लड ग्रुप वालों का ख़ून अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में अधिक गाढ़ा होता है। इसलिए उनके लिए सब्जियां और फल को खाना ज्यादा फायदेमंद है। प्रोटीन की आपूर्ति के लिए सोया रोटी, सोयाबीन ब्रेड, बीन्स आदि का सेवन उन्हें स्वस्थ बनाता है। क्योंकि ब्लड ग्रुप के लोगों पाचन तंत्र कमजोर है, इसलिए मांस के बजाय मछली का सेवन करें।पपीता, आम और संतरे जैसे फलों का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।

किससे परहेज करें?

क्योंकि इस ब्लड ग्रुप के लोगों का  पाचन तंत्र कमजोर होता है, इसलिए मांस(मीट) के बजाय मछली का सेवन करें।

पपीता, आम और संतरे जैसे फलों का सेवन कम से कम करने की कोशिश करें।

 वजन कम करने के टिप्स

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में हरी सब्जियों और सोया को अधिक से अधिक शामिल करें। मांस, डेयरी उत्पाद, राजमा जैसे वसायुक्त खाद्य पदार्थों से बचें, अन्यथा आपका वज़न बढ़ सकता है।

3. क्या खाएं (AB ब्लड ग्रुप)

एबी ब्लड ग्रुप बहुत कम लोगों में पाया जाता है। जिन चीजों से बचने के लिए A और B को कहा जाता है, उन्हें भी वही चीजें खाने में सावधानी बरतनी चाहिए। एबी ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक फल और सब्जियां खानी चाहिए।

4. ध्यान रहें (AB ब्लड ग्रुप के लोग) 

इस ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए भी अंडे फायदेमंद होते हैं। इस प्रकार के रक्त वाले लोगों के लिए भी अंडे फायदेमंद होते हैं। साथ ही उन्हें नॉनवेज कम खाना चाहिए। हालांकि दूध, मक्खन आदि से बनी चीजें उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाती हैं।

5. कम खाएं (B ब्लड ग्रुप के लोग) 


चिकन से बचें, पेट में एसिड की मात्रा कम होने के कारण यह अच्छी तरह से पचता नहीं है, जिससे अपच हो सकता है।
मक्का न खाएं। यह आपके लिए दर्दनाक भी हो सकता है।

वजन घटाने की टिप

अगर आप वजन को नियंत्रण में रखना चाहते हैं, तो सोया पनीर, सीफूड, अनानास आदि का सेवन करें, रेड मीट और राजमा से बचें।

6. कम खाएं (B ब्लड ग्रुप के लोग) 

क्या खाएं?
फलों का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आप डेयरी प्रोडेक्ट और मछली खा सकते हैं, लेकिन संतुलित मात्रा में इनका सेवन करें।

किससे परहेज करें?

मक्का, चना, मसूर और पिले मटर का सेवन कम करें। ये आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं।

गेहूं या टमाटर का अधिक सेवन भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

7. कम खाएं (O ब्लड ग्रुप के लोग) 

ओ ब्लड ग्रुप के लोगों के पेट में एसिड की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से वे आसानी से नॉन-वेज खाना पचा लेते हैं। चूंकि ओ ब्लड ग्रुप में थायराइड हार्मोन की मात्रा कम होती है, तो उन्हें ऐसी किसी भी चीज़ का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे थायरॉइड का स्राव कम हो, जैसे कि गोभी, फूलगोभी, आदि।

8. क्या खाएं (O ब्लड ग्रुप के लोग) 

क्या खाएं?

आप सभी फल और सब्जियां खा सकते हैं।

अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो आप रेड मीट से लेकर चिकन और मछली भी खा सकते हो।

किससे परहेज करें?

दूध या कोई दूध से बने पदार्थ को खाने से बचें।

ड्राई फ्रूट्स का ज्यादा सेवन आपके लिए फायदेमंद नहीं है।

वजन घटाने की टिप

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रोटी, चावल और फली यानी बीज वाली सब्जियां न खाएं। पालक और ब्रोकली वजन घटाने में मददगार हो सकते हैं।