Home Healthy Lifestyle दांतों से नाख़ून काटने से होती हैं ये 6 प्रॉब्लम

दांतों से नाख़ून काटने से होती हैं ये 6 प्रॉब्लम

Updated On

आपने ऐसे कई लोग देखें होंगें, जिन्हें दांतों से नाखून चबाने की आदत होती है। यह एक बुरी आदत होती है। यह आदत लंबे समय तक बनी रहने कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं। दांतों से नाखून काटने पर ये 6 प्रॉब्लम्स हो सकती है।

1. बैक्टीरियल इन्फेक्शन    

हमारे नाखूनों में कई तरह के विषाणु पाए जाते हैं। हमारे नाखून में ऐसे बैक्टीरिया पनपते है, जैसे- साल्मोनेला और ई कोलाई। जब हम अपने दांतों से नाखूनों को काटते हैं, तो ये बैक्टीरिया बहुत आराम से हमारे मुंह में प्रवेश कर जाते हैं। इस वजह से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। हमारे नाखून उंगलियों से ज़्यादा गंदे होते हैं। ऐसे में नाखून चबाना हमारे लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

2. स्किन इन्फेक्शन

 

नाखून चबाने वाले सभी लोगों में पैरोनिशिया(Paronishia) नामक स्किन इन्फेक्शन से पीडि़त होने का खतरा बहुत अधिक होता है। पैरोनिशिया एक स्किन इन्फेक्शन रोग है, जो नाखून के पास की स्किन में होता है। नाखून चबाने से उनके आसपास की स्किन की कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचता है। नाखून चबाने की वजह से बैक्टीरिया और दूसरे कीटाणु स्किन के अंदर चले जाते हैं। जिससे उंगलियों में रेडनेस और स्वेलिंग आ जाती है।

3. मस्सों की प्रॉब्लम

रोज नाखून चबाने वाले लोगों में मानव पेपिलोमा वायरस एचपीवी के कारण संक्रमण फैलने की खतरा बहुत अधिक बढ़ सकता है। नाखून चबाने वाले लोगों में मस्से पैदा करने वाला वायरस काफी तेजी से फैलते है। यह वायरस आपके होंठों और मुंह तक फैल सकता है। जिसके कारण हाथ, होंठ या मुंह में मस्से हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े: मुंह की बदबू देती है इन 10 बीमारियों के संकेत

4. दांतों की प्रॉब्लम

नाखून चबाने की इस गलत आदत का बहुत बुरा असर आपके दांतों पर पड़ता है। नाखून चबाने से इसकी गंदगी दांतों में जमा होने लगती है जिसके कारण यह गंदगी आपके दांतों को कमजोर करने लगती है और नाखून चबाने की वजह से आपके दांतों को ओवरटाइम करना पड़ता है। इससे दांतों का नेचुरल शेप बिगड़ने लगता है और दांत घिस भी जाते हैं।

5. पेट में इन्फेक्शन

हाथों की तुलना में नाखूनों में बहुत ही हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। नाखून चबाने की वजह से वे पहले आपके मुंह में और फिर पेट में चले जाते हैं। इसकी वजह से आपके पेट में संक्रामक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप नेलपॉलिश लगाती हैं, तो नाखून चबाने की वजह से काफी मात्रा में नेलपॉलिश में मौजूद रसायन आपके पेट में चला जाता है। नेलपॉलिश में मौजूद रसायन किडनी, फेफड़े और तंत्रिका तंत्र पर बुरा असर डालते हैं।

6. टेढ़े नाखून की प्रॉब्लम

नाखून चबाने के कारण नाखून के नीचे मौजूद मैट्रिक्स नामक परत डैमेज़ हो जाती है, इसके कारण नाखून टेढ़े होने लगते हैं। कभी कभी इनके कारण त्वचा पर घाव बनने लगते हैं। यहां तक की इसके इंफेक्शन से नसों को भी नुकसान पहुंचता है।

1. दूधिया सफेद रंग

जिस प्रकार शरीर के अलग-अलग अंग को देखकर हेल्थ का अंदाजा लगाया जा सकता है, उसी प्रकार हाथों के नाखूनों को देखकर भी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। हाथों की 10 उंगलियों के नाखूनों में से 7 या 8 में बने चाँद का रंग दूडिया सफेद है, तो यह अच्छी हेल्थ को दर्शाता है। ऐसे में बॉडी हेल्दी रहती है।

2. लाल रंग

नाखूनों के बदलते रंग को देखकर सेहत के बारे में जाना जा सकता है। अगर नाखूनों पर बने आधे चांद का रंग लाल होना न्यूट्रीशन की कमी, हृदय संबंधी परेशानी व अनीमिया का संकेत हो सकता है।

3. छोटा चांद  

शरीर में हुई किसी भी बीमारी का चिन्ह स्पष्टरूप से नाखूनों पर ही दिखाई देते हैं। उंगलियों पर बने चांद का साइज छोटा होना इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का संकेत होता है। ऐसे में इनडाइजेशन की प्रॉब्लम भी होने लगती है।

4. अंगूठे में चांद

दोनों हाथों के सिर्फ अंगूठों में बना चांद किडनी डिजीज का संकेत होता है। इसका जितनी जल्दी हो सके परीक्षण एवं जांच करा लेना चाहिए।

ध्यान रखें

  1. पौष्टिक आहार का सेवन करने से न सिर्फ नाखून स्वस्थ रहते हैं, बल्कि उनमें दरार या कट भी नहीं पड़ते। विटामिन बी भी नाखूनों की सुंदरता बढ़ाने में मदद करता है।
  2. नाखूनों की बाहरी त्वचा का खास ध्यान रखें।
  3. क्यूटिकल्स ही फंगस और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाव करके रखें।
  4. नाखून व पैरों के आसपास की त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइजर की नमी दें।
  5. विटामिन सी का सेवन नाखूनों के आसपास की त्वचा को नुकसान होने से बचाता है।
  6. नाखूनों पर रासायनिक उत्पादों का इस्तेमाल कम से कम करें।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: अगर आपके यूरिन में इन्फेक्शन है, तो भूलकर भी नहीं करें ये 5 गलतियां