होम Healthy Lifestyle बारिश के मौसम में इन 2 सिम्पल तरीकों से घटाएं पेट

बारिश के मौसम में इन 2 सिम्पल तरीकों से घटाएं पेट

Author

Date

Category

Updated On वज़न घटाने के लिए एक्सरसाइज सबसे बेहतरीन तरीका है। बरसात के मौसम में ज़्यादातर लोग सुबह की सैर, जिम या एक्सरसाइज करने नहीं जा पाते हैं। हम आपको आज पेट की एक्सट्रा चर्बी को घटाने के लिए बहुत सारी एक्सरसाइज नहीं, बल्कि सिर्फ कुछ ख़ास एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, इन एक्सरसाइज को करने से आपको बहुत जल्दी फायदा दिखने लगेगा।

1. रोप स्किपिंग 
indoor-exercise-in-rainy-1

रस्‍सी कूदना सबसे अच्छा और सबसे आसान व्‍यायाम होता है, क्‍योंकि कुछ ही मिनटों में रस्‍सी कूदने से पूरी बॉडी की अच्छे से एक्सरसाइज हो जाती है। अगर आप अपना वज़न तेजी से कम करना चाहते हैं, तो रस्‍सी कूदिये। इससे पूरी बॉडी का फैट बर्न होता है। अगर हर रोज सुबह बस आधे घंटे तक रस्सी कूदें, नियमित रूप से 1 सप्ताह तक लगातार रस्सी कूदने से 500 ग्राम तक वजन कम किया जा सकता है। रस्सी कूदने को अपने एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करना चाहिए। indoor-exercise-in-rainy-2

दिनभर में केवल 20 मिनट रस्सी कूदने से 200 से ज़्यादा कैलोरी बर्न की जा सकती है। 20 मिनट दौड़ने या तैरने से या साइकिल चलाने से इतनी कम कैलोरी बर्न नहीं होती है। रस्सी कूदने के लिए जहां 20 मिनट का समय ही बहुत होता है, इस व्यायाम को करने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होती है। घर में किसी भी खुली हुई जगह पर इस व्यायाम को किया जा सकता है।

2. स्टेयर स्टेपिंग  indoor-exercise-in-rainy-3

सीढ़ी के निचले स्टेप पर तेज़ी के चढ़े उतरे एक-एक मिनट के 10 या 20 राउंड कर सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से न केवल मोटापा कम होता है, बल्कि वजन घटने के साथ आपका शरीर भी सही आकार में आने लगता है। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पैर की हड्डियां भी मजबूत और ठोस होती हैं।

indoor-exercise-in-rainy-4

इस एक्सरसाइज को करने से जॉगिंग की तुलना में अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है। 54 किलो वजन वाला व्यक्ति 20 मिनट के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से यह एक्सरसाइज करें, तो 150 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है। अगर आप रोज इस   को करते हैं, तो हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है। indoor-exercise-in-rainy-5

                       इसे भी पढ़े: सिर्फ 10 मिनट रोज करें यह काम, पेट हो जाएगा कम 

3. हाई नीज  

indoor-exercise-in-rainy-6

हाई नीज एक्सरसाइज को करना बहुत आसान है, परंतु इस एक्सरसाइज को करने में काफी एनर्जी खर्च होती है। हाई नीज एक्सरसाइज को करना बहुत आसान है, परंतु इस एक्सरसाइज को करने में काफी एनर्जी खर्च होती है। हाई नीज एक्सरसाइज करने से हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, जांघों और पेट के ऐब्स को को अच्छी शेप मिलती है। साथ ही शरीर की सहनशक्ति में वृद्धि होती है।indoor-exercise-in-rainy-7

 

हाई नीज एक्सरसाइज को करने के लिए एक स्थान पर बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों को आपस में मिला लें और हाथ शरीर के साथ सीधे रखें। अब बाएं हाथ को कोहनी से मोड़ते हुए छाती तक लेकर आएं, जबकि दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए ऊपर लाएं। यह प्रक्रिया बिल्कुल उसी तरह दाएं पैर व बाएं हाथ होगी। जितना संभव हो सके उतना ही घुटनों को ऊंचा करें और इसे तेज गति से करने से ज्यादा फायदेमंद होता है। हाई नीज एक्सरसाइज करने 60 से 80 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है। एक हफ्ते में लगभग 500 कैलोरी बर्न होगी।

4. जंपिंग जैक    indoor-exercise-in-rainy-8

 

जंपिंग जैक एक्सरसाइज को करना बेहद आसान है इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की मशीन की आवश्यकता नहीं होती है। आप इस एक्सरसाइज को घर, छत या पार्क में आसानी से कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से हार्ट की गति तेज होती है इसके अलावा इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है।

indoor-exercise-in-rainy-9

रोज लगभग 100 जंपिंग जैक एक्सरसाइज को करने से 100 से ज़्यादा कैलोरीज बर्न की जा सकती हैं और वेट भी कम होता है। इस एक्सरसाइज को आप हमेशा सॉफ्ट जगह पर जैसे घास या मिट्टी में ही करें और जितना ऊंचा कूद सकते हैं, उतना ऊंचा कूदने की कोशिश करें।

5. डांसिंग/एरोबिक्स 

indoor-exercise-in-rainy-10

वजन कम करने के लिये एरोबिक्स काफी बढ़िया एक्सरसाइज है। सिर्फ आधे घंटे की डांसिग एक्सरसाइज से ही आपकी 200 से 400 कैलोरीज तक घट सकती है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज को करने से टेंशन और स्ट्रेस दूर होते हैं, आत्मविश्वास और कम्यूनिकेशन स्किल्स को भी बेहतर बनाती है।

indoor-exercise-in-rainy-11

इस एक्सरसाइज को प्रतिदिन नियमित रूप में करने से हार्ट डिजीज, थायरॉयड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है और आप अपने आप को फिट और फ्रेश भी रख सकते हैं। वजन कम करने के लिए एरोबिक्स बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है। जुंबा डांस एक एरोबिक्स डांस फॉर्म है, जो साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। जुंबा डांस दूसरे डांस की तरह ही बहुत ही सिंपल है। यह डांस आपके वजन को कम कर शरीर को शेव में लाने में मदद करता है, बल्कि काफी भारी मात्रा में कैलोरी भी नष्ट करता है। यह डांस अगर अच्छी तरह से किया जाए, तो यह एक घंटे में 400 से 600 कैलोरीज तक बर्न करता है मगर आपके पास इतना समय नहीं है, तो आप 15 से 20 तेज रिदम पर डांस करके 200 कैलोरीज बर्न की जा सकती है।

और भी आर्टिकल पढ़े: 10 फायदे एक गिलास गुनगुना पानी के – तेजी से पेट भी कम करेगा 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...