Home Skin and Beauty क्यों होते हैं सफेद दाग ये हैं इसकी वजह और दूर करने...

क्यों होते हैं सफेद दाग ये हैं इसकी वजह और दूर करने के 8 उपाय

Updated On

किसी भी व्यक्ति के शरीर की त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई देना, जिसे आम भाषा में सफेद दाग कहा जाता है। सफेद दाग को एक जटि‍ल समस्या माना जाता है, जो आसानी से ठीक नहीं होती है। कुछ लोग इसे कुष्ठ रोग भी मानते है, जबकि यह गलत धारणाएं हैं। हम आपको सफेद दाग होने की वजह और दूर करने के 8 उपाय के बारे में बताते हैं।

1. 30% लोग में सफेद दाग की वजह जेनेटिक होती है।

सफेद दाग आनुवंशिक भी हो सकते है। यदि आपके माता-पिता में से कोई भी एक व्यक्ति इससे रोग से ग्रस्त हो, तो जन्म लेने वाले बच्चे में इस संक्रमण का जोखिम 30% तक हो सकता है। यदि इस समस्या से माता-पिता दोनों ही ग्रस्त हैं, तो यह खतरा 50% तक बढ़ जाता है। इसलिए इस रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि उसका इलाज कराएं।

2. कुछ लोगों में सफेद दाग की वजह सूरज की UV किरणें हो सकती हैं  

कुछ लोगों की त्वचा बहुत ही सेंसेटिव होती है। ऐसे में धूप में अधिक समय तक रहने की वजह से सूरज की UV किरणें(अल्ट्रा वॉयलेट किरणें) त्वचा पर पड़ती हैं और सफेद दाग होने का कारण बन सकती हैं। इस रोग से ग्रसि‍त लोगों के बदन पर अलग-अलग स्‍थानों पर अलग-अलग आकार के सफेद दाग नज़र आने लगते हैं।

3. पेट की खराबी या पेट में कीड़े होने के कारण सफेद दाग हो सकते हैं  

पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर पेट में ही गड़बड़ी हो तो शरीर को कई रोग घेर लेते हैं। दरअसल, हम जो भी खाते हैं उसे पाचन तंत्र शरीर तक पहुंचाता है। पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदलकर शरीर को शक्ति प्रदान करता है। जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है या उनके पेट में लंबे समय से कीड़े हो, तो उन्हें भी सफेद दाग हो सकते हैं।

4. लिवर प्रॉब्लम के कारण सफेद दाग हो सकते हैं    

पेट के अंदर मौजूद लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। लिवर शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और भोजन को पचाने में मदद करता है, अगर किसी भी कारणवश लिवर कमजोर होने या सूजन आने लगती है, तो शरीर पर सफेद दाग होने का जोखिम अधिक बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़े: ये 3 फेस पैक, कम करेंगें कील-मुंहासे, चेहरे की डलनेस और ब्‍लैकहैड्स 

5. पसीना आने से सिस्टम में प्रॉब्लम होने के कारण

यह एक ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर है, जो बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर को नुकसान पहुंचाने लगते है। इसमें स्किन का रंग बनाने वाले सेल्स मेलानोसाइट धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं, जिससे शरीर पर जगह-जगह सफेद धब्बे बन जाते हैं।

6. डायबिटीज़, हाइपोथाइरॉयड      

शरीर का रंग मेलानिन के कारण निर्धारित होता है। सफेद दाग वाले व्यक्ति के शरीर में एंटी बॉडी का विकास होता है, जिससे मेलानोसाइट्स नष्ट होने लगते हैं। इसी के कारण सफेद दाग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिन लोगों को लंबे समय से डायबिटीज़ हो और दवा खाने के बावजूद भी शुगर कंट्रोल में न रहे साथ ही हाइपोथाइरॉयड जैसी बीमारियों के कारण भी सफेद दाग की समस्या हो सकती है।

7. गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण सफेद दाग हो सकते हैं

कई बार शरीर में जरूरी मात्रा में विटामिन्स व मिनिरल्स की कमी से भी सफेद दाग की समस्या हो जाती है। संतुलित आहार न लेने की वजह से व गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण शरीर की त्वचा के रंग से थोड़े हल्के रंग के दाग हो सकते हैं।

त्वचा पर सफेद दाग का होना उतनी बड़ी और गंभीर बीमारी नहीं है, जितना की लोग इसे समझते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज करवा लिया जाए, तो इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। घरेलू उपाय से इसका इलाज संभव है।

1. लाल मिट्टी

लाल मिट्टी में त्वचा के लिए कई पोषक तत्व और आयरन ऑक्साइड मौजूद होते हैं। यह मिट्टी ज़्यादातर पहाड़ों या नदियों के आसपास मिलती है। सफेद दाग का इलाज करने के लिए लाल मिट्टी से बने मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच अदरक के रस में 2 चम्मच लाल मिट्टी को मिक्स करके इफेक्टेड जगह पर दो मिनट तक मसाज करें।

2. तांबे का बर्तन

तांबा मेलेनिन के उत्पादन में सहयोग करके शरीर के रंग को नियंत्रित करने में मदद करता है। कॉपर में एंजाइम टायरोसिस होता है जो कि मेलेनिन के लिए बहुत आवश्यक है तांबा सफेद दाग एवं धब्बे मिटाने में बहुत मददगार होता है। किसी तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में तांबे की कमी दूर होगी और सफेद दाग से रात मिलेगी। ‌तरबूज के बीज, अदरक या नट्स खाने से बॉडी में तांबे की कमी दूर होती है।

3. सन लाइट से बचें

अगर आपको सफेद दाग या निशान हैं, तो सूरज की हानिकारक किरणों से चेहरे व त्वचा को बचाकर रखें। बाहर निकलने से पहले चेहरे व त्वचा पर SPF सनलोशन क्रीम लगाएं। यह क्रीम आपको सनबर्न से बचाएगी साथ ही सफेद दाग को बढ़ने से रोकेगी। आप चाहे तो हर 2 घंटे के  बाद सनलोशन क्रीम का उपयोग कर सकते हैं और आप जब भी धूप में बाहर निकलते हैं, तो सिर को बड़े हेट से ढक लें इसके अलावा आंख,कान,नाक और चेहरे को भी अच्छे से ढक कर रखें।

4. नीम के पत्ते

नीम स्किन से जुड़ी हुई सारी समस्याओं का इलाज करने के लिए एक औषधि के रूप में जाना जाता है, जो त्वचा के खोए हुए रंग एवं दाग को खत्म करने में सहायता करता है। नीम की पत्तियां खून को साफ रखती हैं और उसके साथ-साथ रोग-प्रतिरोधक की तरह काम भी करती हैं। नीम के पत्ते 2 से 3 चम्मच रस निकाले लें और इसे एक चम्मच शहद में मिक्स कर लें, इसे दिन में 3 बार पिएं।

5. तुलसी के पत्ते और नींबू का रस    

तुलसी आपके हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है और यह सफेद दाग का इलाज करने में मदद भी करती है। सफेद दाग को हटाने के अलावा ये त्वचा में होने वाली खुजली और सूजन को भी ठीक करती है। यदि शरीर में बड़े-बड़े सफेद रंग के अजीब दिखने वाले दाग हो जाते हैं, तो रोज तुलसी को स्किन पर लगाने से मेलानिन प्रोडक्शन बढ़ता है और सफेद दाग दूर होते हैं। दो चम्मच तुलसी और एक चम्मच नींबू का रस इफेक्टेड जगह पर लगाएं।

6. हल्दी और सरसों का तेल    

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी बहुत ही फायदेमंद होती है। हल्दी के इस्तेमाल से स्किन व सफेद दाग जैसी किसी भी समस्या को ठीक किया जा सकता है। आधा किलो खड़ी हल्दी को 8 लीटर पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसे उबालकर आधा किलो जितना कर लें। इसमें आधा किलो सरसों का तेल मिक्स करके फिर उबालें। ठंड होने पर रोज इफेक्टेड जगह पर दिन में दो बार लगाएं।

7. अखरोट पाउडर  

अखरोट सफेद दाग को दूर करने के लिए काफी लाभदायक होता है। रोज अखरोट या उसके के पाउडर का सेवन करें।अखरोट को पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इफेक्टेड जगह या सफेद धब्बों पर इस पेस्ट को लगाएं। आप ऐसा दिन में 2 बार करें और फिर इसे पानी से साफ कर लें।

8. चंदन और बादाम का तेल

चंदन और बादाम का तेल चेहरे व त्वचा से दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत मदद करता है। इनमें संक्रमण विरोधी गुण भी पाए जाते हैं। दो चम्मच चंदन का पाउडर एक चम्मच बादाम का तेल और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करके दाग पर लगाएं ऐसा दिन में दो बार करें। कुछ समय तक इसी प्रकार इसे लगाते रहने से ये सफेद दाग ठीक हो जाते हैं।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: घर पर एवोकाडो से बनाएं 5 फेस पैक, जानिए इनके लाभ