Home Kids' Health मुंह की बदबू देती है इन 10 बीमारियों के संकेत

मुंह की बदबू देती है इन 10 बीमारियों के संकेत

Updated On

व्यस्त जीवनशैली, गलत खानपान और दांतों को अच्छे से साफ न रखने के कारण अक्सर मुंह से बदबू आने लग जाती है। हम इसे एक सामान्य समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन यह गंध हमें कई प्रकार की बीमारियों का संकेत भी देती है। अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो इस लापरवाही की वजह से मुंह के कैंसर होने का खतरा भी हो सकता है। हम आपको मुंह की बदबू से पहचाने जाने वाले बीमारियों के 10 संकेतों के बारे में बता रहे हैं।

  1. इन्फेक्शन

 

यह जरुरी है, कि आप अपने दांतों को दिन में दो बार अच्छी तरह से ब्रश करके साफ करें। जीभ क्लीनर से जीभ को साफ करना भी महत्वपूर्ण है। खाने-पीने व सही तरह से दांतों की सफाई न होने की वजह से दांतों में बैक्टीरिया एकत्रित हो जाते हैं और जीभ पर एक भी एक परत जमती जाती है, जिसके कारण मुंह में इन्फेक्शन और बदबू आने लगती है।

2. मसूड़ों की प्रॉब्लम 

पेरियोडोंटल मसूड़ों की समस्याओं का बहुत ही सामान्य कारण है। जिसकी वजह से मसूड़ों में सूजन व खून भी आ सकता हैं। इसलिए आपको हमेशा ‎अपने मसूड़ों की देखभाल करने की सलाह दी जाती है। यह मसूड़ों की बीमारी चिपचिपे प्लेट के कारण होती है, जो दांतों को ढकने पर बनती है।

3. ड्राय माउथ

भोजन को नम करने और मुंह को साफ करने के लिए लार आवश्यक है और जब पर्याप्त लार नहीं बनती है, तो मुंह सूख जाता है और असहज हो जाता है। इस स्थिति को जेरोस्टोमिया कहा जाता है, यहां तक ​​कि यह मुंह में बैक्टीरिया भी बढ़ा सकता है, जो लंबे समय तक सांस की दुर्गंध और दांतों की सड़न का कारण बनती है।

4. कैंसर

मुंह के कैंसर के 90% मरीज तंबाकू का सेवन करने वाले होते हैं। जो लोग अधिक और अनुचित तंबाकू खाते हैं, वे इस कैंसर की चपेट में आ जाते हैं। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो जान लें कि आपको भी मुंह के कैंसर हो सकता है।

5. इनडाइजेशन

अपच इनडाइजेशन और कब्ज कुछ आम समस्याएं हैं, जिसकी वजह से कई लोग परेशान रहते हैं, इनडाइजेशन की वजह से कुछ भी नहीं खाने के बावजूद हमारा पेट भरा रहता है। कभी-कभी कब्ज की समस्या अधिक बढ़ जाती है। चयापचय की गड़बड़ी से मुँह से बदबू आने लगती है।

6. लंग्स इन्फेक्शन 

जब वायरस, बैक्टीरिया किसी व्यक्ति के फेफड़ों तक पहुंचते हैं, तो संक्रमण फेफड़ों में शुरू होता है। फेफड़ों में छोटे वायु थैली होती हैं जिन्हें “वायु थैली” कहा जाता है। फेफड़ों के संक्रमण के कारण मवाद या अन्य तरल पदार्थ इस थैली में भर जाते हैं, जिससे रोगी को सांस लेने में मुश्किल होती है और कई बार सांसो से बदबू आने लगती है।

7. लिवर इन्फेक्शन

ज़्यादा तेल-मसाले वाले भोजन, बहुत ज़्यादा शराब पीने या बाहर का खाना खाने की वजह से ज़्यादातर लिवर की समस्या होती है। यकृत के ख़राब होने के कई लक्षण होते हैं। जैसे कि- मुंह से दुर्गंध आना , आंखों के नीचे काले धब्बे, पेट में हमेशा दर्द, खाना ठीक से न पचना, त्वचा पर सफेद धब्बे आदि।

8. डायबिटीज़


आमतौर पर कई बार हमारे मुंह से बदबू आने लगती है। यह ब्रश न करने से हो सकता है या लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण भी हो सकता है। लेकिन अगर यह गंध लंबे समय तक बनी रहती है, तो आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह डायबिटीज़ का लक्षण हो सकता है। क्योंकि हमारे रक्त में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, हमारे दांत कमजोर हो जाते हैं।

9. किडनी डिजीज  

हर साल किडनी की बीमारी के कारण लाखों लोग मर जाते हैं।

हर साल किडनी की बीमारी के कारण लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती हैं। ज्यादातर लोगों को जब तक इस बीमारी की जानकारी होती है तब तक बहुत देर हो चुकी रहती है। वास्तव में किडनी रोग के लक्षण तब दिखाई देते हैं, जब किडनी 60-65% तक क्षतिग्रस्त हो चुकी रहती है। इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इस बीमारी के कारण शरीर में मेटाबॉलिक चेंजेस होने लगते हैं। इससे शरीर में ड्राय माउथ की समस्या होती है, जिसकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती है।

10. गम डिजीज

मसूड़ों से खून बहना एक आम समस्या है और बहुत से लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। मसूड़ों की बीमारी की वजह से पेरिओडोन्टिक बीमारी होती है। इससे मुंह में से बदबू आने लगती है। दांतों और मसूड़ों में गंदगी जमा होने के कारण सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से रोगी के मसूड़ों को छूने या ब्रश करने पर कुछ खून निकल आता है। कई बार लोग इस परेशानी के चलते ब्रश करना बंद कर देते हैं।