Home Healthy Lifestyle बस 10 मिनट में गैस से मिलेगी राहत, आजमाएं ये आसान उपाय

बस 10 मिनट में गैस से मिलेगी राहत, आजमाएं ये आसान उपाय

Updated On

अधिक समय तक भूखे रहने, भारी या ज़्यादा तला-भुना, मिर्च-मसाले वाला खाना खाने जैसे कारणों की वजह से गैस और पेट फूलने की प्रॉब्लम होने लगती है। ऐसे वक्त में तुरंत राहत पहुंचाने वाले उपाय हमारे घर में ही उपलब्ध रहते हैं। हम आपको कु्छ ऐसे आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहें हैं, जो मिनटों में गैस से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. पुदीना

ये एक बहुत अच्छी औषधि भी है पुदीने में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। आपने इसका प्रयोग चटनी या शर्बत के रूप में तो किया होगा, लेकिन पुदीने की चाय के बारे में कम ही लोग जानते हैं। पेट से जुड़ी कई तरह की समस्या जैसे पेट दर्द, उल्टी, दस्त, मरोड़, गैस आदि के लिए पुदीने की चाय बेहद फायदेमंद साबित होती है। सिरदर्द और त्वचा रोग में लाभकारी होता है। इसीलिए पुदीने के पौधे में कैफीन नहीं होता है। जिसकी वजह से यह बहुत सारे रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच पुदीने का रस डालकर पिएं पुदीने की चाय भी पी सकते हैं।

2. हल्दी 

हल्दी खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। हल्दी में एंटी-इन्फ्लामेंट्री व एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं। यह कई रोगों में दवा का काम करती है। विशेषकर पेट के रोगों में। यह त्वचा और शरीर की कई अन्य बीमारियों को दूर करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है। गैस की समस्या को दूर करने के लिए आप आधा चम्मच हल्दी पाउडर खाकर पानी पिएं, फिर केला या दही खाएं।

3. जीरा

जीरे के उपयोग से खाने का स्वाद बढ़ जाता है, वहीं आयुर्वेद में इसे गुणकारी औषधि माना गया है। जीरे में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जीरा में आवश्यक तेल होते हैं, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं जो भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है और अतिरिक्त गैस के निर्माण को रोकता है इन गुणों के कारण ही यह गैस व पेट की अन्य बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही आपको बीमारी से उबरने में मदद करता है। आप ठंडे पानी में एक चम्मच बना जीरा पाउडर घोलकर पिएं। इससे डाइजेशन सुधरेगा और गैस दूर होगी।

इसे भी पढ़े: कब्ज़ के कारण सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रात में भूलकर भी न करें ये 5 काम 

4. पाइन एप्पल 

पाइनएप्पल में पाचक एन्जाइम्स मौजूद होते हैं। गैस की समस्या हो तो एल्कलाइन से भरपूर चीजें लेनी चाहिए। पाइनएप्पल में भी एल्कलाइन पाया जाता है। इसीलिए इसे खाने या इसका जूस पीने से गैस की समस्या दूर हो जाती है, लेकिन ध्यान रखें कि हमेशा पका हुआ पाइनएप्पल ही खाएं। कच्चा पाइनएप्पल पेट को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

5. लौंग 

लौंग एक ऐसा मसाला है, जो गैस की समस्या से परेशान लोगों के लिए एक बेहतरीन औषधि है। लौंग चूसने से या लौंग पाउडर को शहद के साथ लेने से एसिड रिफ्लक्स और गैस की समस्या दूर हो जाती है। यदि आपको भी गैस की समस्या है, तो आप एक गिलास पानी में 5-6 लौंग डालकर अच्छी तरह से उबाल लें और फिर इसका पानी छानें और एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें।

6. आलू

शायद ये आपको गैस दूर करने वाला सबसे अजीब उपाय लगे, लेकिन आलू का जूस पीने से भी गैस की समस्या दूर हो जाती है। यह एल्कलाइन का एक अच्छा स्रोत है। इसका जूस बनाने के लिए कच्चे आलू को छीलकर पानी डालकर मिक्सर में पीस लें। इस जूस को छानकर इसमें थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पिएं। गैस से राहत मिल जाएगी। यह जूस लिवर को भी साफ कर देता है।

इसे भी पढ़े: पेट के इन 9 हिस्सों के दर्द को हल्के में न लें, हो सकती हैं ये सीरियस प्रॉब्लम 

7. पपीता 

पपीता बीटा-केरोटीन से भरपूर फल है। इसमें खाना जल्दी पचाने वाले तत्व पाए जाते हैं। पपीता में पेपिन नाम का एन्जाइम पाया जाता है, जो बहुत लाभदायक होता है। यदि गैस की समस्या हो रही हो, तो खाना कम खाएं और इसके बाद थोड़ा काला नमक डालकर पपीता खाएं। कब्ज और गैस दोनों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

8. काली मिर्च 

काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। इस कारण काली मिर्च हमारे पेट और आंतों में पाई जाने वाली म्यूकस झिल्ली को सुरक्षा प्रदान करती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करती है। काली मिर्च, पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का निर्माण करती है, जिससे आंतें साफ होती हैं। आप एक चम्मच शहद में आधा छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाकर खाएं इसके आधे घंटे बाद ही पानी पिएं। यह उपाय आपको गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: पेट नहीं होगा खराब, आप करें ये 5 उपाय