होम Healthy Lifestyle भूलकर भी न आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे, हो सकता है नुकसान

भूलकर भी न आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे, हो सकता है नुकसान

Author

Date

Category

Updated On ये घरेलू नुस्खे काफी आसान होते हैं और इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर कई तरह की हेल्थ समस्याओं को दूर किया जा सकता है। कुछ लोगों को इन घरेलू नुस्खों की सही जानकारी न होने के कारण वे गलत घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। जिसकी वज़ह से हेल्थ प्रॉब्लम्स ओर भी बढ़ जाती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, जो आपकी सेहत और शरीर दोनों को ही बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं।

1. जलने पर मक्खन लगाना  home_remedies_1499960631

अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि जले पर मक्खन लगाने से जलन शांत होती है, लेकिन यह भी पूरा सच नहीं है, क्योंकि इससे जलन तो शांत होगी पर कुछ मिनटों के लिए। आपके शरीर के तापमान से मक्खन पिघल जाता है, जलने पर स्किन बहुत सेंसेटिव हो जाती है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैऐसे में जले पर मक्खन लगाने के कारण घाव में मौजूद बैक्टीरिया आसपास भी फैल जाते हैं, जिससे शरीर पर संक्रमण का खतरा अत्याधिक बढ़ने लगता है।

2. नमक वाला चूर्ण  home_remedies2_1499960631

आमतौर पर सीने में दर्द उठने पर लोग हार्ट अटैक की संभावनाओं की वजह से परेशान हो जाते हैं। उनके लिए सीने का दर्द मतलब दिल का दौरा ही होता है, जबकि सीने का दर्द हार्ट अटैक के अलावा कई अन्य किस्म की बीमारी का कभी कभी ऐसा होता है, कि धमनियों के सिकुड़ने के कारण रक्त के आवागमन में बाधा पहुंचती है और धमनियों में रक्त का ऐसी स्थिति में सांस लेने में मुश्किल होने लगती है और सीने में दर्द शुरु हो जाता है। हार्ट के पेशेंट्स को सीने में दर्द होने पर कुछ ऐसा चूर्ण पिलाने लगते हैं, जिनमें नमक की काफी मात्रा होती है। ज़्यादा नमक के कारण BP अचानक बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक की आशंका बढ़ सकती है।

3. मुंहासों पर टूथपेस्ट home_remedies3_1499960632

सामान्यत: यह माना जाता है कि पिंपल या चेहरे पर आए दानों से छुटकारा पाने के लिए उन पर टूथपेस्ट लगाना चाहिए। जबकि टूथपेस्ट में एल्कोहल, हाइड्रोजन पैराक्साइड और मेंथॉल जैसे केमिकल्स होते हैं। जिसे मुंहासों पर लगाने से बैक्टीरिया और पनपने लगते हैं जिससे स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है।

4. मस्सा काटना    home_remedies4_1499960632

चेहरे पर दिखाई देने वाले बड़े-बड़े मस्से अजीब तो जरूर लगते हैं, लेकिन इनसे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर के पास जाने के बजाय लोग मस्से को धागे, पतले तार या ब्लेड से काटने की कोशिश करने लगते हैं और काटकर हटाने की कोशिश में घाव बन बना लेते हैं। काटने के दौरान बैक्टीरिया स्किन के अंदर पहुंच जाते हैं, जिसकी वज़ह से इंफेंक्शन  का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़े: ये 3 फेस पैक, कम करेंगें कील-मुंहासे, चेहरे की डलनेस और ब्‍लैकहैड्स 

5. कान में इरिटेशन  home_remedies5_1499960632

कान की सफाई करने के लिए लोग हेयर पिन का प्रयोग करते हैं, जबकि इनके नुकीले होने की वजह से यह हर समय आपके लिए एक खतरा ही है। कुछ लोग नोक से बचने के लिए पिन के सिरे पर कॉटन लपेट लेते हैं। लेकिन ये दोनों ही तरीके सही नहीं है। हेयर पिन की नोक आपके कान के पर्दे को फाड़ सकती है तो कॉटन का कान में रह जाने का डर रहता है।

6. घाव पर कपड़ा बांधना  home_remedies6_1499960633

कई बार चोट लगने पर लोग उसे मोटे कपड़े से बांध देते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से चोट में हवा नहीं लग पाती और चोट बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से घाव ठीक होने में ज्यादा समय लगता है और इंफेक्शन का ख़तरा भी बढ़ सकता है।

7. पीलिया में चूने का पानी   home_remedies7_1499960633

पीलिया की बीमारी ठीक करने के लिए कई लोग घरेलू उपचार का सहारा लेते हैं और उसके लिए मरीज को चूने का पानी पिलाया जाता है। ऐसा करने से बचें क्‍योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स पीलिया ठीक नहीं करते बल्कि बॉडी पर बुरा असर डाल सकते हैं।

8. पलक की फुंसी फोड़ना

आंख की पलकों पर बाहर की तरफ या अंदर की तरफ फुंसी हो जाती है, जो कि बहुत ही दर्दनाक होती है। यह फुंसी ज़्यादातर बाहर की तरफ होती है। फुंसी आंख के ऊपरी या निचले हिस्‍से में कहीं भी हो सकती है। इस फुंसी में बहुत दर्द होता है और साथ ही सूजन भी आ जाती है, जिसकी वजह से पलक झपकाने में मुश्किल होने लगती है। कई बार इससे आंख में खुजली या जलन भी होती है, तेज रोशनी से दिक्कत होने लगती है।

home_remedies8_1499960633

अक्‍सर ये समस्या धूल मिट्टी से फैलने वाले बैक्‍टीरिया या फिर स्टैफिलोकोकस बैक्‍टीरिया द्वारा होती है। इस समस्या के होने के अन्य कारण भी हो सकते हैं। आंख की फुंसी को मसलना नहीं चाहिए। किसी नुकीली चीज़ से फुंसी को फोड़ने या पस निकालने की कोशिश बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। फुंसी को मसलने या फोड़ने की वजह से आँख में घाव या इन्फेक्शन हो सकता है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: आंखें लाल हो रही हों तो न करें अवॉयड, हो सकते हैं ये 10 कारण 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...