Home Food & Nutrition पेट नहीं होगा खराब, आजमाएं ये 7 Tips

पेट नहीं होगा खराब, आजमाएं ये 7 Tips

Updated On

व्यस्त जीवनशैली में अधिकतर लोग दिनभर में कई ऐसी एक्टिविटीज करते हैं, जिनके कारण पेट खराब हो जाता है। इसके कारण अल्सर, कब्ज या एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। हम आपको ऐसी 7 टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके पेट को हेल्दी रखा जा सकता है।

1. पर्याप्त पानी पिएं

पानी हमारी हेल्‍थ के लिए बहुत जरुरी है यह बात तो सभी लोग जानते ही हैं। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी बॉडी को अच्‍छे से डिटॉक्‍स करने में सबसे लाभदायक होता है। जिनको पेट साफ न होने, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या होती है उन्हें तो दिनभर में खूब सारा पानी पीना चाहिए। सुबह के समय तो गुनगुना पानी पीने से बहुत फायदा होता है। सुबह उठने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी अवश्य पीएं, फिर टॉयलेट जाएं। इससे आपका पेट अच्‍छे से साफ हो जाएगा। आप चाहे तो इसमें 1 ढक्‍कन गोअर्क मिलाकर पी सकती हैं। कुछ दिन इस उपाय को करने से आपका पेट तुरंत साफ होने लगेगा।

2. फाइबर डाइट लें   

रेग्यूलर अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट्स, सलाद, रसदार और चिकनाई वाले फ्रूट्स शामिल करें, इनमें मौजूद फाइबर्स पेट को हेल्दी रखेंगे। आयरन के साथ ही प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर और खनिज लवण भरा पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सब्जियों को खाने पर सबसे ज़्यादा जोर दिया जाता है। खासतौर पर कुछ सब्जियों को कच्चा खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है, लेकिन कई बार सब्जियों की पोषकता केवल उबालने के बाद ही बढ़ती है और ये कई रोग में जरूरी भी है। ये सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें अगर उबाल कर खाया जाए तो इसमें कच्चे से ज्यादा पोषकता मिलती है। भले ही आपको उबलने के बाद ये स्वाद में बहुत स्वादिष्ट न लगें लेकिन सेहत के लिहाज से ये ज़्यादा अच्छे बन जाते हैं।

3. गैप लेकर खाएं     

खाने के बाद पेट भारी हो जाना, एसीडिटी, गैस की समस्या या लगातार कब्ज का बने रहना ये सभी पेट से जुड़ी ऐसी समस्याएं हैं जो आमतौर पर देखी जाती हैं। पेट की इस समस्या से बचने के लिए आप इस विधि का उपयोग कर सकते है आप खाने को एक साथ पूरा न खाकर उसे 2 या 3 घंटे के गैप में खाएं। इससे खाना सही तरीके से डाइजेस्ट होगा और पेट खराब नहीं होगा। ऐसा करने से आप पेट में होने वाली कई समस्याओं से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़े: 10 फायदे एक गिलास गुनगुना पानी के तेजी से पेट भी कम करेगा 

4. हाई फैट कम खाएं  

हाई फैट मीट (बीफ या मटन) का सेवन करने से बचें, इससे पाचन संबंधी समस्‍या तो होती है साथ ही यह आंतों को भी नुकसान पहुंचाता है। इस मीट में संतृप्‍त वसा की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर का वजन भी बढ़ सकता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला कोलेस्‍ट्रॉल आंतों पर बुरा प्रभाव डालता है। इसका अधिक सेवन करने से अपच की समस्‍या भी हो सकती है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए इन चीज़ों का सेवन न करना ही ठीक रहेगा।

5. नशा छोड़े     

अत्यधिक सिगरेट पीने से, आप पेट और आंत में क्रमश: जलन और सूजन का अनुभव कर सकते हैं, जिससे पाचन तंत्र में अल्सर हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान नहीं करने वालों के मुकाबले धूम्रपान करने वाले ज्यादा पेट और आंत के कैंसर से ग्रस्त होते हैं। कई लोग कहते हैं कि वे सिर्फ शराब के साथ ही सिगरेट पीते हैं। लेकिन ऐसे में यह सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। एल्कोहल का असर लीवर, ह्रदय आदि पर होता है तो वहीं सिगरेट का असर फेफड़ों, ह्रदय पर होता है और ये दोनों ही कई तरह के कैंसर के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। इसलिए साथ में इनके सेवन से कैंसर होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसलिए सिगरेट या शराब पीने की आदत छोड़ें इससे पेट का अल्सर और हार्टबर्न की प्रॉब्लम कण्ट्रोल होगी।

6. स्ट्रेस कम करें    

अक्सर देखा जाता है कि हम ऑफिस के काम को लेकर तनाव में रहते हैं। ऑफिस में आठ से नौ घंटें काम करने के बाद घर लौटने पर भी तनाव हमारा पीछा नहीं छोड़ता है। रात में सोने से हम तनाव से बाहर तो आ जाते हैं लेकिन फिर अगली सुबह ऑफिस जाने पर दोबारा तनाव में आ जाते हैं। इस तरह से ऑफिस स्ट्रेस की यह प्रक्रिया चलती रहती है। इससे हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके चलते नतीजा यह होता है कि ढेरों बीमारियां और इंफेक्शन हमें घेर लेते हैं। इसलिए स्ट्रेस, तनाव, और टेंशन को दूर करने के लिए मेडिटेशन सबसे अच्छा उपाय है। स्ट्रेस कम करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है इससे डाइजेशन बेहतर होता है ऐसे में कब्ज और एसिडिटी की प्रॉब्लम कंट्रोल होती है।

7. समय से खाएं    

अक्सर देखा जाता है कि अधिकतर लोगों ने देर से खाना खाने की आदत बना रखी है चाहे महिला हो या पुरुष। इसलिए समय पर भोजन न करने की इस आदत को बदल देना चाहिए। यह आदत शरीर के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है। दिनभर में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर निर्धारित समय पर करें, ऐसे में खाना सही तरीके से डाइजेस्ट होता है, इससे कब्ज की प्रॉब्लम नहीं होती है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: सिर्फ 10 मिनट रोज करें यह काम, पेट हो जाएगा कम