होम Healthy Lifestyle क्यों होता है पाइल्स यह है इसकी वजह और दूर करने के...

क्यों होता है पाइल्स यह है इसकी वजह और दूर करने के 12 उपाय

Author

Date

Category

Updated On बवासीर या पाइल्स एक ऐसा रोग है। जिसमें एनस के अंदर और बाहरी हिस्से की शिराओं में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से एनस के अंदरूनी हिस्से में या बाहर कुछ मस्से जैसे बन जाते हैं। जिनमें से कई बार खून निकलता है और दर्द भी होता है। हम आपको पाइल्स की समस्या को दूर करने के 12 उपायों के बारे में बता रहे हैं।

1. नीम के कोमल पत्तियों को घी में भूनकर उसमें थोड़ा कपूर डालकर मस्सों पर लगाएं।

piles-home-remedies-1_149

नीम के कोमल पत्ते घी में भूनकर इसमें थोड़ा सा कपूर डालकर इसकी टिकिया बना लें। अब प्रतिदिन 1 टिकिया वहाँ पर लगाकर रखने पर मस्से नष्ट होने लगते है। बवासीर के मस्सों को हटाने के लिए नीम का तेल और तोरई के रस में मिला कर मस्सों पर लगाए। नियमित रूप से इस उपाय को करने से मलद्वार के मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।

2. आधा चम्मच हरड़ पाउडर रोज गुनगुने पानी के साथ लेने से पाइल्स की प्रॉब्लम में फायदा होता है।

 

piles-home-remedies-2_149

पाइल्स होने का सबसे बड़ा कारण कब्ज़ हो सकता है। पेट ठीक से साफ नहीं होने से एनस में मस्से बन सकते हैं। यदि आपको यह समस्या है, तो आधा चम्मच हरड़ पाउडर को रोज गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए इससे पाइल्स की प्रॉब्लम में आराम मिलता है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से जलन में भी राहत मिलती है।

3. आक या मदार के दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर मस्सों पर लगाएं कुछ दिन में सूखकर गिर जाएंगे।piles-home-remedies-3_149

आक या मदार यह एक ऐसा पौधा होता है। जिसके पत्तों में से दूध निकलता है। इस दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ दिन लगातार इस उपाय को करने से मस्से सूखकर गिर जाएंगे और बवासीर की समस्या शीघ्र ही समाप्त भी हो सकती है।

4. कालीमिर्च और काला जीरा का पाउडर आधा चम्मच रोज शहद के साथ लेने से पाइल्स से राहत मिलती है। piles-home-remedies-4_149

पाइल्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप इस उपाय का प्रयोग भी कर सकते हैं। काली मिर्च और काले जीरे को पीसकर पाउडर बना लें। रोजाना आधे चम्मच पाउडर को शहद के साथ लेने से पाइल्स की समस्या में शीघ्र ही आराम मिलने लगता है। इसके अलावा रोज़ाना इसका सेवन करते रहने से कुछ समय के बाद पाइल्स की समस्या दूर हो जाती है।

इसे भी पढ़े: कब्ज़ के कारण सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रात में भूलकर भी न करें ये 5 काम 

5. लौकी के पत्तों को पीसकर पाइल्स के मस्सों पर रेग्यूलर लगाने से कुछ ही दिनों में फायदा मिलने लगता है।piles-home-remedies-5_149

टॉइलेट जाने की जरूरत महसूस होने पर भी किसी काम में जुटे रहने या सोते रहने जैसी वजहों से मोशन को टालने से भी कब्ज हो सकती है। कब्ज़ की वजह से अधिकतर लोग पाइल्स जैसी की समस्या का शिकार हो जाते हैं। यदि आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं, तो आप लौकी के पत्तों को पीसकर इसका पेस्ट बना लीजिए और फिर उस पेस्ट को मस्सों पर लगा दीजिए। रोज़ाना इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही दिनों में फायदा होने लगता है।

6. तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर मस्सों पर लगाने से जलन से राहत मिलती है मस्से ठीक होते हैं।piles-home-remedies-6_149

तुलसी एक ऐसी औषधि है, जो अपने गुणों के कारण दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। इसका उपयोग बहुत सारी बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। पाइल्स की समस्या को दूर करने में तुलसी बहुत फायदेमंद साबित हो  सकती है। पाइल्स की समस्या होने पर तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीसकर इसका लेप तैयार कर लें और फिर उस लेप को पाइल्स वाली जगह पर लगाएं लेप लगाने से जलन में काफी राहत मिलती है और मस्से ठीक हो जाते हैं।

7. आंवला पाउडर पानी में घोलकर रातभर मिट्टी के बर्तन में रखें सुबह चिरचिटा की जड़ और मिश्री मिलाकर पिएं। piles-home-remedies-7_149

आंवला पाउडर को एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये पाइल्स जैसी समस्या को दूर करने के बहुत मददगार साबित होता है। सूखे आंवलों का चूर्ण 20 ग्राम लेकर 250 मिलीलीटर पानी में मिलाकर मिट्टी के बर्तन में रातभर के लिए रख दें। दूसरे दिन सुबह उसे हाथों से मलकर छान लें तथा छने हुए पानी में 5 ग्राम चिरचिटा की जड़ का चूर्ण और 50 ग्राम मिश्री मिलाकर पीयें। इसको पीने से पाइल्स कुछ दिनों में ही ठीक हो जाता है और मस्से सूखकर गिर जाते हैं।

8. करेले के बीजों का माहिन पाउडर शहद और सिरका मिलाकर मस्सों पर लगाने से 20 दिन में मस्से सूख जाते हैं।
piles-home-remedies-8_149

पौष्टिक और औषधीय गुणों के कारण करेला व करेले के बीज़ दवा के रूप में भी काफी लोकप्रिय है। पाइल्स के अर्श मस्से बाहर निकले हुए होने पर आप करेले के बीजों का महीन पाउडर बना लें और उस पाउडर को शहद या सिरका में अच्छे से मिलाकर उसका लेप तैयार कर लें और फिर उस लेप को बाहर निकले हुए मस्सों पर लगा दें। ऐसा रोज़ करने से 20 दिन में मस्से अपने आप सूख जाते हैं और जलन व दर्द में काफी आराम मिलता है।

इसे भी पढ़े: पेट नहीं होगा खराब, आप करें ये 5 उपाय 

9. कच्ची प्याज को धीमी आंच पर भून लें इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिनों में फायदा होता है।piles-home-remedies-9_149

प्याज हर लिहाज से सेहत के लिए लाभदायक है। चाहे आप इसे कच्चा खाएं या सब्जी में डालकर। इसे फोलेट, आयरन, पोटैशियम और विटामिन-सी व बी6 का अच्छा स्रोत माना जाता है। साथ ही यह पाइल्स की समस्या को दूर करने में मदद करती है। यदि आप इस रोग से ग्रस्त हैं, तो आप कच्ची प्याज को धीमी आंच पर भून लें और फिर इसका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को मस्सों पर लगाए इस पेस्ट को लगाने से कुछ ही दिनों में राहत मिलने लगती है।

10. चाय की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और गर्म करके मस्सों पर लगायें कुछ ही दिनों में मस्से सूख जाएंगे।piles-home-remedies-10_14

अगर आपको पाइल्स की वजह से जलन एवं दर्द बहुत अधिक हो रहा है, तो आप चाय की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को बवासीर वाली जगह पर लगाने से कुछ ही दिनों में मस्से सूख जाते हैं एवं बवासीर भी धीरे- धीरे ठीक होने लगता है।

11. एक मुट्ठी काले तिल को एक कटोरी दही के साथ रेगुलर खाने से खूनी पाइल्स की प्रॉब्लम में फायदा होता है। piles-home-remedies-11_14

पाइल्स की समस्या में भी काले तिल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपको बवासीर की समस्या है, तो आप सबसे पहले एक मुट्ठी काले तिल को एक कटोरी दही के साथ मिलाकर रोज़ाना उसका सेवन करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको खूनी पाइल्स की समस्या में बहुत राहत मिलेगी।

12. मेंहदी के पत्तों को पानी में पीसकर इसका पेस्ट मस्सों पर लगाने से कुछ ही दिनों में मस्से सूख जाते हैं।

piles-home-remedies-12_14

बवासीर की समस्या को समाप्त करने के लिए यह नुस्खा बहुत कारगर साबित हो सकता है। पानी के साथ मेहंदी के पत्तों को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को अपने मस्सों वाली जगह पर लगाएं। कुछ ही दिनों में मस्से सूख व दर्द में काफी आराम मिलता है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: अगर आपका पेट फूलता है तो ये 5 चीजें बदल दीजिए, मिलेगा तुरंत फायदा 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...