होम Healthy Lifestyle अगर आपको मसल्स में पेन है, तो हो सकती हैं ये 7...

अगर आपको मसल्स में पेन है, तो हो सकती हैं ये 7 सीरियस प्रॉब्लम

Author

Date

Category

Updated On कई लोगों के मसल्स में बार-बार पेन होने की समस्या होने लगती है। यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो यह किसी गंभीर हेल्थ समस्या का संकेत भी हो सकता है। हम आपको मसल्स पेन से होने वाली 7 सीरियस प्रॉब्लम के बारे में बता रहे हैं।

1. तो बिगड़ेगा ब्लड सर्कुलेशन  muscles_pain2_1496163473

अगर आपको हमेशा मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो यह भी हो सकता है कि शरीर में ब्लड को संचार करने में समस्या आ रही है। जब शरीर के सभी अंगों तक ब्लड का संचार सही तरीके से नहीं पाता है, तो बॉडी में कई तरह की प्रॉब्लम होने  लगती हैं। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करें। मसल्स पेन बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने का संकेत भी हो सकता है।

2. तो हो सकता है मलेरिया  muscles_pain3_1496163473

मसल्स पेन बॉडी में मलेरिया का वायरस आने से हो सकता है। मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो प्लाज्मोडियम नाम के पैरासाइट से होती है। मलेरिया बुखार होने पर शरीर में कमज़ोरी महसूस होती है और धीरे-धीरे शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है। इस समस्या के चलते शरीर को सही तरीके से आराम भी नहीं मिल पाता है और मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव होने लगता है।

3. तो हो सकती है डायबिटीज़   muscles_pain4_1496163473

शरीर में इंसुलिन लेवल अंसतुलित होने से डायबिटीज होने के संकेत बढ़ जाते हैं और ऐसे में मांसपेशियों में दर्द होना सामान्य बात है। ऐसे में जब भी लगातार आपको मांसपेशियों में दर्द हो तो डायबिटीज़ टेस्ट जरूर करवा लें।

इसे भी पढ़े: पेट के इन 9 हिस्सों के दर्द को हल्के में न लें, हो सकती हैं ये सीरियस प्रॉब्लम 

4. तो हो सकता है गठिया  muscles_pain5_1496163473

यदि आपके मसल्स पेन बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने का संकेत होता है, इससे गठिया की आशंका बढ़ जाती है।  गठिया और जोड़ों का दर्द ऐसी बीमारी है, जिसके होने की कोई निश्चित वजह बता पाना बहुत ही मुश्किल है। इसीलिए मेडिकल साइंस की भाषा में इसे आटो-इम्यून डिज़ीज़ कहा जाता है। इनमें सूजन आना और हाथ-पैर के जोड़ों में तेजदर्द  होने लगता है।

5. तो हो सकती है प्रोटीन की कमी muscles_pain6_1496163473

मांसपेशियों में दर्द शरीर में प्रोटीन की कमी के संकेत भी बताता है। इससे शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और मांसपेशियों में अक्सर दर्द रहने लगता है। शरीर की मांसपेशियों को बिल्डअप करने से लेकर उसे ऊर्जा प्रदान करने तक का काम प्रोटीन ही करता है। इसलिए अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो इसका असर शरीर की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। इससे मसल्स में वीकनेस आ जाती है।

6. तो हो सकता है डिहाइड्रेशन muscles_pain7_1496163474

शरीर में पानी की कमी होने पर भी मांसपेशियों में दर्द रहता है। पानी की कमी होने पर शरीर में सिर्फ डिहाइड्रेशन ही नहीं बल्कि और भी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। जब आपकी मांसपेशियां डिहाइड्रेटेड हो तो उन्हें पर्याप्त हाइड्रेशन देना बहुत जरुरी होता है। पानी और इलेक्ट्रोलाइट (जूस, स्पोर्ट्स ड्रिंक आदि के रूप में) लेने से घटती हुई सप्लाई की पुनः पूर्ती में मदद मिलती है। आपकी मांसपेशियों को पर्याप्त रूप से संकुचन और विश्राम के लिए सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम की ज़रूरत होती है।

7. तो बढ़ सकता है स्ट्रेसmuscles_pain8_1496163474

मांसपेशियों में खिंचाव एक आम समस्या है। कई बार ऐसा होता है कि कुछ उठाते हुए, सीढ़ियां चढ़ते हुए या फिर तेज भागने से मांसपेशियां खिंच सकती है। इसे मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव कहा जाता है। मांसपेशियों का ये खिंचाव हाथ, पैर, जोड़ों या पीठ में हो सकता है। इसके अलावा इससे घुटने, कंधे, कोहनी में सूजन या दर्द भी उठ सकता है।मसल्स पेन बॉडी में कार्टिसोल हॉर्मोन बढ़ने का संकेत हो सकता है। इससे स्ट्रेस बढ़ने लगता है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: इग्नोर न करें ये 6 दर्द, हो सकती है सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...