Home Healthy Lifestyle सुबह 8 बजे के पहले करें ये 7 काम, तेजी से कम...

सुबह 8 बजे के पहले करें ये 7 काम, तेजी से कम होगा वजन

Updated On

वज़न कंट्रोल में रखने के लिए बॉडी का मेटाबॉलिक रेट अच्छा होना जरूरी है। इससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है जिससे बॉडी में फैट जमा नहीं हो पाता। इसके लिए अगर हम सुबह कुछ एक्टिविटीज और खान-पान पर ध्यान दें तो वज़न को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। हम आपको ऐसी ही 7 एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सुबह के वक्त किया जाना चाहिए।

1. गुनगुना पानी

अधिकतर लोग जानते ही हैं, कि सेहतमंद रहने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना कितना जरूरी है। सुबह उठते ही खाली पेट 1 या 2 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालने और बॉडी फैट घटाने में मदद मिलेगी। एक शोध में बताया गया है कि जिन महिलाओं ने रोजाना 1 लीटर या उससे ज्यादा पानी पिया उनका एक साल में लगभग 2 किलो वजन कम हुआ।

2. सुबह की धूप

सुबह उठकर रोज 15 से 20 मिनट धूप में रहना चाहिए इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है। धूप से शरीर को विटामिन D भी मिलता है। एक शोध में इस बात की जानकारी दी गई है कि विटामिन डी लेने से वजन तो कम होता ही है, साथ ही ये वजन को बढ़ने भी नहीं देता। इस स्टडी में लगभग 218 से ज़्यादा वज़न वाली महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने एक साल तक विटामिन डी सप्लीमेंट लिया।

3. ग्रीन टी

 

सुबह दूध वाली चाय के बजाय बगैर शक्कर की ग्रीन टी या हर्बल टी पिएं इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फैट बर्निंग प्रोसेस तेज़ करते हैं। ग्रीन टी जल्‍दी वजन कम करने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन करने से आपके शरीर पर जमा अतिरिक्‍त चर्बी को कम करने का कार्य करती है। अध्ययनों से पता चला है, कि दिन में ग्रीन टी के 3 से 5 कप पीने के दौरान लगभग 40% अधिक फैट बर्न होता हैं।

4. 30 मिनट वॉक

एक्सरसाइज फिट रहने के लिए बेहद जरूरी है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करने सेहत अच्छी बनी रहती है और रोज सुबह 30 मिनट तेज वॉक या एक्सरसाइज करें इससे फैट बर्न होगा और बॉडी फंक्शन्स बेहतर होंगे इससे वजन भी जल्दी घटाने में मदद मिलेगी। सुबह के समय एक्सरसाइज करने से दिनभर ब्लड शुगर का लेवल भी नॉर्मल बना रहता है, इसलिए डायबिटीज़ के रोगियों को सुबह उठकर सबसे पहले एक्सरसाइज करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े: बस रोज लीजिए एक चम्मच यह मसाला, उम्मीद से तीन गुना कम होगा वजन 

5. नींबू पानी

नींबू को विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना माना जाता है और रोज सुबह नींबू-पानी को पीने से बहुत सारे के फायदे होते हैं। इससे डाइजेशन बेहतर होगा और पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर भी मिलता है। नींबू का सेवन हमारे शरीर से अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने में बहुत मदद भी करता है और मोटापे को दूर भी करता है। इसीलिए दिन में कम से कम 1 नींबू का सेवन जरूर करना चाहिए।

6. मेडिटेशन 

जब आप वज़न कम करने की सोच रहे हो तो आपको थोड़ा समय निकालकर मेडिटेशन करना चाहिए आपको रोज सुबह 10 मिनट तक मेडिटेशन करना चाहिए इससे स्ट्रेस कम होगा और साथ ही मन व दिमाग भी शांत रहेगा। मेडिटेशन करने से आपको वज़न को कण्ट्रोल में करने में काफी मदद मिलेगी। मेडिटेशन करने से कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन कम करता है। जिससे तनाव होने की संभावना कम होती है, क्योंकि तनाव के कारण आपको फैटी, मीठा, चटपटा खाने का मन करता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ता है।

7. प्रोटीन ब्रेकफास्ट

खानपान आपके वज़न बढ़ने का सबसे मुख्य कारण होता है। अगर आपके खाने में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होगी, तो वज़न बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। ज़्यादा तला-भुना, फास्ट फूड, मीठा, ज्यादा नमक आदि का सेवन करने से बॉडी में ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी एकत्रित हो जाती हैं। इसलिए आपको अपने खानपान में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन हो। आपको रोज सुबह के नाश्ते में अंडा, दूध, बींस, ओट्स, स्प्राउट्स, पनीर चीज़ जैसे फ़ूड खाने चाहिए इनसे भरपूर प्रोटीन मिलेगा और वज़न कण्ट्रोल रखने में हेल्प मिलेगी।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: इस महिला ने कैसे घटाया 48 kg वजन ये हैं इनके सीक्रेट्स, आप भी करें फॉलो