Home Healthy Lifestyle रोज बस 20 मिनट चलाएं साइकिल, मिलेंगे ये 8 फायदे

रोज बस 20 मिनट चलाएं साइकिल, मिलेंगे ये 8 फायदे

Updated On

साइकिल चलाने में बहुत मेहनत लगती है, लेकिन इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर रोजाना 20 मिनट तक साइकिलिंग की जाए, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है। यह फिट रहने का एक बहुत आसान और सस्ता साधन है। हम आपको प्रतिदिन 20 मिनट साइकिलिंग करने से होने वाले 8 फायदों केे बारे में बताते हैं।

1. हार्ट रखें हेल्दी 

साइकिल चलाते समय दिल सामान्य की अपेक्षा अधिक तेजी से धड़कता है। साइकिल चलाने से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। साइकिल चलाने से दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे रसायन निकलते हैं। यह एक ऐसा व्यायाम है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखता है।

2. ब्रेन पावर बढ़ाए

साइकिल चलाने से ब्रेन पावर एक्टिव होती है, जिससे ब्रेन सामान्य लोगों की तुलना में अधिक शक्तिशाली होता है।साइकिल चलाने से मस्तिष्क स्थिर और शांत रहता है। अमेरिका की इलिनॉय यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों द्वारा शोध करने के बाद यह बताया कि नियमित साइकिल चलाने से मस्तिष्क की नई ब्रेन सेल्स बनने में मदद मिलती है और मस्तिष्क की क्षमता दो से तीन गुना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़े: ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

3. फैट घटाए

मोटापा मधुमेह, हार्ट रोग और लिवर रोग जैसी कई बीमारियों का कारण बनता है। अगर आपको लंबी जिंदगी जीनी हैं, तो मोटापे से दूर रहना बहुत जरूरी है। हर दिन 20 मिनट साइकिल चलाने से आप मोटापे से दूर रह सकते हैं, साइकिल चलाने से आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है और ढेर सारी कैलोरी बर्न होती हैं। इसलिए साइकिलिंग आपको फिट और हेल्थी रखने के लिए सबसे आसान तरीका है।

4. फर्टिलिटी बढ़ाए

रोजना 20 मिनट साइकिल चलाने से बॉडी फंक्शन्स में सुधार आता है और इससे फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।कॉर्नेल यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए शोध के परिणाम से पता चलता है कि जो पुरुष या महिला जो प्रतिदिन साइकिल की चलते हैं, वे दूसरे हम उम्र के लोगों की तुलना में फिजिकल रिलेशन्स में ज्यादा बेहतर होते हैं।

5. स्ट्रेस दूर करें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, दूषित खानपान और व्यस्त दिनचर्या के कारण लोगों में तनाव की समस्या बहुत आम हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है, कि किसी भी प्रकार का खेल खेलने से तनाव कम हो सकता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के एक शोध में कहा गया है कि साइकिल चलाने से तनाव का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

यह भी पढ़े: रोज खुद को दीजिए बस 20 मिनट, एक माह में कम होगा पेट

6. मसल्स बनाए स्ट्रॉन्ग

साइकिलिंग एक ऐसा व्यायाम है जिसमें बहुत अधिक पैडल मारा जाता है। साइकिल चलाने से शरीर का निचला हिस्सा यानी जांघ और पैर मजबूत बनते हैं। यह हाथ की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। अगर आप नियमित साइकिलिंग करते हैं, तो आपकी हड्डियाँ और मांसपेशियाँ स्वस्थ रहती हैं। इसके साथ ही जोड़ों और हड्डियों के लिए ये बहुत अच्छा व्यायाम होता है।

7. इम्यूनिटी बढ़ाए

यदि आप हर दिन 20 मिनट साइकिल चलाते हैं, तो आप कई बीमारियों को अपने पास आने से रोकते हैं, इसके साथ ही साथ आप अपनी प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) को भी बढ़ाते हैं। जब आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, तो यह आपके शरीर को हर बीमारी से लड़ने में सहायता मिलती है।

8. उम्र का असर कम करे

उम्र बढ़ने का प्रभाव हड्डियों और त्वचा पर स्पष्ट रूप से देखा जाता है। जिसे साइकलिंग की एक्सरसाइज करने से काफी कम किया जा सकता है। साइकिल चलाते समय आप बहुत तेजी से सांस लेते हैं। जिससे स्किन को भरपूर ऑक्सीजन मिलती है और वो लंबे समय तक जवां रहती है। जिससे आप पर उम्र का प्रभाव भी बहुत कम होता है।

और पढ़े: हाइट बढ़ाना है, तो रोज आजमाएं यह सिंपल Tip