Home Healthy Lifestyle इन 7 वजहों से नहीं बढ़ता आपका वजन, आजमाएं ये आसान TIPS

इन 7 वजहों से नहीं बढ़ता आपका वजन, आजमाएं ये आसान TIPS

Updated On

कुछ लोगों के लिए बढ़ता वजन मुसीबत बन जाता है, तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका वजन कई कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ता। चाहे वे कुछ भी और कितना भी खा लें पर उनका दुबलापन वैसे का वैसा ही रहता है। अनहेल्दी शेड्यूल या कोई हेल्थ समस्या भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। कुछ एक्सपर्ट के अनुसार वजन ना बढ़ने के भी कुछ कारण होते है। जो आपकी लाख कोशिशों के बाद भी आपके वजन को बढ़ने नहीं देते है। आजमाएं कुछ ऐसे आसान टिप्स जो वजन बढ़ने में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. पेट की प्रॉब्लम

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम ये आंतों से जुड़ी एक बीमारी है। वजन न बढ़ने का एक कारण यह भी होती है। जिसके कारण पेट में दर्द होता रहता है। यदि आपका पेट पूरी तरह से भोजन को पचा नहीं पा रहा है और आपका पेट अधिकतर समय खराब रहता है, तो इसकी वजह पेट में एसिडिटी, गैस, कब्ज जैसी की प्रॉब्लम होती है जिसके कारण आपका वजन नहीं बढ़ पाता है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी पेट की प्राॅबलम होने पर बाॅडी में ठीक से न्यूट्रिएंटस एब्जार्ब नहीं हो पाते है और ऐसे में वज़न कम ही रहता है।

2. न्यूट्रीशन की कमी  

 

खाने में आप अच्छे भोजन का सेवन कर रहे हैं और पेट भरकर खा भी रहे हैं। आप दूध, दही और मीठे-नमकीन सब आपके आहार में शामिल होने के बाद भी आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, तो इसकी मुख्य वजह आपके भोजन में सही पोषक तत्‍वों की कमी है। आपको अपने खाने में आयरन, विटामिन, फैट्स और सभी जरूरी मिनरल्‍स सही मात्रा में होना चाहिए।

3. मेटाबॉलिज्म   

बहुत से लोगों का मेटाबॉलिज्‍म खराब होता है, ये लोग जो भी भोजन करते है वह बिना शरीर को लगे ही पच जाता है।इन लोगों का वजन भी जल्‍दी से नहीं बढ़ता है। अगर भोजन करने के कुछ ही देर बाद दोबारा से भूख लगने लगे तो यह मेटाबॉलिज्‍म की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़े: सिर्फ 10 मिनट रोज करें यह काम, पेट हो जाएगा कम

4. गलत एक्सरसाइज

कई लोग वजन बढ़ाने के लिए जिम ज्वाइन कर लेते हैं। बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना एक्‍सरसाइज करना शुरू करते हैं। एक्‍सरसाइज ज़्यादा और गलत करने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है और ऐसे में आप बीमार भी पड़ सकते हैं। ज़्यादा एक्‍सरसाइज करने पर शरीर की कैलोरी तेज़ी से खर्च होती है और ऐसे में वज़न भी नहीं बढ़ता है। अगर जिम जाएं, तो ट्रेनर से सलाह लें और फिर एक्‍सरसाइज करें।

5. कम नींद  

 

कई लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती हैं और नींद पूरी न होने की वजह से एकदम से वजन घटने की वजह बन सकता है। सोते समय कॉर्टिसोल हार्मोन बनता है, जो आपके मसल्स बनाने में सहायता करता है अगर आप कम नींद लेते हैं, तो आपके वजन के बढ़ने में समस्या आ सकती है।

6. स्ट्रेस  

 

तनाव आपके जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। हमारी जीवनशैली, अस्वस्थ आदतें, काम का बोझ आदि हमारे दिमाग और शरीर दोनों में ही तनाव को बढ़ा देती हैं। ऐसे में बॉडी में से कुछ ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो आपको चिड़चिड़ा बना देते हैं। जिसके वजह से आप ढंग से खाना नहीं खाते हैं और खाने से दूरी बना लेते हैं। ऐसे लोग कुछ ज्‍यादा ही दुबले हो जाते हैं। स्‍ट्रेस में शरीर के सबसे ज्‍यादा हार्मोन्स बैलेंस बिगड़ता है।

7. कम खाना

हमारे शरीर का विकास हमारे भोजन पर निर्भर करता है। सबकी खाने की जरूरत अलग-अलग होती है। सही डाइट के लिए डायट एक्‍सपर्ट से मिलकर अपने वजन के अनुसार डायट चार्ट बनवाएं। समय से और नियम से भोजन करें। भोजन में कुछ भी ऐसा ना सेवन करें, जो आपकी बॉडी के लिए हानिकारक हो।

              इसे भी पढ़े: वजन घटाने से लेकर बाल घने करने तक, गाय के हैं ये 10 हेल्थ बेनिफिट्स

1. हेल्दी खाएं

आप अपने शरीर के वजन को यदि बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पूर्ण आहार लेना बेहद जरूरी है, अगर आप अपने पूर्ण आहार में ब्रेड, फल, सब्जियाँ, दुग्ध उत्पाद, नट जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर लेते हैं, तो इससे आपको वजन बढ़ाने में बहुत ही मदद मिलेगी।

2. कैलोरी बढ़ाएं

शरीर का वजन काफी हद तक कैलोरी पर ही निर्भर रहता है। हमें ऐसा लगता है, कि हमनें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी ले ली हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। जिससे हम अपनी कैलोरीज की मात्रा का गलत आंकलन कर लेते हैं, जिससे हमारा वजन नहीं बढ़ पाता है। वजन बढ़ाने के लिए अधिक मात्रा में कैलोरी लेनी चाहिए। नियमित रूप से 2000-2200 कैलोरी ले सकते हैं। आप अगर जंक फूड, मिठाई और बहुत अधिक फैट वाला खाना खाते हैं, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

3. मसल्स बनाएं 

शरीर को फिट बनाये रखने के लिए व वेट बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों का विकास अच्छी तरह होता है।वजन उठाने वाली एक्सरसाइज करने से मसल्स बनाने में मदद मिलती है, साथ ही इनसे बॉडी मास इंडेक्स बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इससे आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

4. दूध और शहद  

दूध और शहद, दोनों को ही स्वास्थ्य के मामले में बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर इन दोनों को मिलाकर इसका सेवन किया जाए, तो यह ओर भी अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में 2 चम्मच शहद डालकर पिएं। इससे दिए डाइजेशन सुधरेगा और वजन भी बढ़ेगा।

5. मक्खन 

मक्खन में कौंजुलेटेड लिनोलेक नाम का फैटी एसिड होता है, जो फैट को बढ़ाने में मदद करता है। मक्खन में विटामिन ए, डी, के, ई और आयोडिन-सेलेनियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो वज़न बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

6. दही-शक्कर

जल्द ही वज़न बढ़ाने के लिए दही को अपने आहार में शामिल करें। दही से बने पदार्थ जैसे लस्सी, अन्य पदार्थ का भी सेवन कर सकते हैं। दही में मौजूद कैलोरी की वजह से वजन जल्दी बढ़ता है। दही में शक्कर और ड्रायफ्रूट्स मिलाकर खाने से कमजोरी दूर होती है। भोजन के साथ एक कटोरी फुल क्रीम दूध से बने दही में शक़्कर डालकर खाएं।

7. पीनट बटर  

पीनट बटर में प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डायट में पीनट बटर को जरूर शामिल करें। नाश्ते में ब्रेड के साथ पीनट बटर खाएं इससे बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलेगी और वज़न बढ़ेगा। पीनट बटर अल्जाइमर की बीमारी में भी फायदेमंद होता है।

और भी आर्टिकल पढ़े: आपका वजन कितना होना चाहिए इस फॉर्मूले को याद रखिए