Home Healthy Lifestyle आपका वजन कितना होना चाहिए इस फॉर्मूले को याद रखिए

आपका वजन कितना होना चाहिए इस फॉर्मूले को याद रखिए

Updated On

आपका वज़न आपकी हाइट के अनुसार सही है या नहीं, इसका पता BMI यानी बॉडी मास इन्डेक्स से लगाते है। 1990 के अंत में BMI का फॉर्मूला आया, जो वर्तमान दौर में मोटापा जांचने का इंटरनेशनल और सर्वमान्य मानक है। आइए जानते है, BMI फॉर्मूला के बारे में सभी बातें।

1. क्या है BMI?

हमारा यह वजन हमारे शरीर के लिए एक अनुकूल वज़न है या नहीं ओर कितने वज़न पर हमें यह कहना चाहिए, कि हम मोटापे के शिकार हैं या नहीं, इसके लिए एक मापदंड है। एक गणितीय मापदंड जो बताता है, कि आपका वजन आपके लंबाई के अनुसार कितना होना चाहिए। उस मापदंड को बॉडी मास इंडेक्स (BMI) कहा जाता है।

बिल्कुल सामान्य भाषा में कहा जाए, तो बॉडी मास इंडेक्स(BMI) हमारे शरीर के अनुपात के हिसाब से हमारे वजन को जो हमारी लंबाई के अनुसार होना चाहिए बीएमआई एक ऐसा मानक है, जो हमें हमारे शरीर का आदर्श वजन बताता है ना कि हमारे शरीर में कितनी चर्बी होना चाहिए। बीएमआई हमारे शरीर में यह भी बताता है कि हम स्वस्थ हैं या नहीं और अगर स्वस्थ हैं, तो कितने स्वस्थ और अस्वस्थ हैं तो कितने ज्यादा अस्वस्थ।

2. BMI फॉर्मूला

बीएमआई को नापने का एक गणितीय फार्मूला होता है, जो कि इस तरह होता है।

BMI = आपका वज़न (Kg.) में / आपकी लम्बाई (Meter)² में

BMI = Weight (Kg)/ Height (Meter) x Height (Meter)

  • आप सबसे पहले अपना वजन नाप लीजिये किलोग्राम में।
  • फिर आप अपनी लम्बाई नापिए मीटर में।
  • फिर आप इस फार्मूले से अपना BMI नाप लीजिए।

इसे भी पढ़े: डायटिंग किए बगैर वजन घटाना है तो आजमाएं ये 15 आसान उपाय 

3. BMI

यदि आपका वजन 70 kg. है और हाइट साढे 5 फ़ीट यानी 1.70 मी. है, तो आपका BMI होगा-

70 (kg)/1.70X1.70 (M.) = 24

4. BMI की माप 18 से कम

यदि BMI की माप में आपका 18 से कम आए, तो आपका वज़न सामान्य से कम है। आपको अपना वजन बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए, इसके लिए आपको प्रतिदिन अच्छे आहार के साथ-साथ व्यायाम भी करना चाहिए। इन दोनों की मदद से वज़न में बढ़ने की संभावना अधिक रहेगी।

5. BMI की माप 18.5 से 24.9 के बीच

बॉडी इंडेक्स से हम ये पता लगा सकते हैं, कि वजन के अनुसार हम स्वस्थ हैं या नहीं। आदर्श बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच मानी गई है। यदि आपकी BMI की माप 18.5 से 24.9 के बीच में आए, तो यह आदर्श स्थिति है। आप बिल्कुल फिट है और आपका वज़न सामान्य है बस अब आपको इसे मेनटेन रखना है।

इसे भी पढ़े: वजन कम करने से दूर होंगे ये 8 खतरे 

6. BMI की माप 25 से 29 के बीच

यदि BMI की माप 25 से 29 के बीच आए, तो आपका वज़न ज़्यादा हैऐसे में सांस फूलना, अधिक पसीना आना, सीढ़ी चढ़ने में तकलीफ, फैटी लिवर जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

7. BMI की माप 29.9 से ज़्यादा आए

यदि BMI की माप 29.9 से ज़्यादा आए है, तो आप मोटापे के शिकार हैं और साथ ही आपको सावधान भी हो जाना चाहिए। क्योंकि ऐसी स्थिति में आपको डायबिटीज, दिल का रोग या स्ट्रोक जैसी समस्या होने का खतरा भी हो सकता है। वहीं अगर आपका बीएमआई 30 से अधिक हो जाए, तो आप मोटापे के सभी दुष्परिणामों के लिए तैयार हो जाएं, यह समस्या अधिक गंभीर भी साबित हो सकती है।

8. आइडियल वेट फॉर्मूला

आइडियल बॉडी वेट कैलकुलेटर से आप अपने कद का पता लगा सकते हैं। कुछ फॉर्मूला के आधार पर जेंडर और कद के अनुसार अपने वजन का पता लगा सकते हैं। आइडियल वेट का पता लगाने के लिए आप cm. में अपनी लंबाई से 100 घटा सकते हैं। उदाहरण के लिए आपकी लंबाई साढ़े 5 फ़ीट यानी 170 cm. है, तो आपका आइडियल वेट आएगा-
170-100 = 70 kg.

इस आर्टिकल को भी पढ़े: इन 7 वजहों से नहीं बढ़ता आपका वजन, आजमाएं ये आसान TIPS