Home Health Tips योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो...

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

योग करते समय सावधानी न बरतने से आपको फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है

Updated On

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों को जानना बहुत जरूरी है। योग करते समय सावधानी न बरतने से आपको फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है। आज हम आपको ऐसी ही 10 बातें बता रहे हैं, आपको इन बातों का योग करते समय ध्यान रखना चाहिए।

1. शुरुआत में कठिन आसन न करें 

योगासन करते समय शुरूआत में हमेशा सामान्य आसन का चयन करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना अभ्यास करते हैं, लेकिन योग को कभी भी कठिन आसन से शुरू नहीं करना चाहिए। यदि आप शरीर को तैयार किए बिना कठिन योग करना शुरू करते हैं, तो चोट लगने का डर ज्यादा रहता है।

2. बीमारी में न करें योग

यदि आपको कोई गंभीर समस्या या बीमारी है, तो योग करने के लिए डॉक्टर से परामर्श करें। इसके अलावा, किसी को योग करते समय बाथरूम जाने की ज़रूरत नहीं है, इसके अलावा योग करते समय बाथरूम में नहीं जाना चाहिए, बल्कि पसीने के माध्यम से आपके शरीर से पानी निकलना चाहिए।

3. योग करने से पहले शरीर को तैयार करें

जिस तरह एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करना जरूरी है, उसी तरह योग करने से पहले वार्मअप करना बहुत जरूरी है। इसलिए योगासन करने से पहले शरीर को गर्म करने के लिए हल्का व्यायाम करें। इससे आपका शरीर खुल जाएगा और लचीला हो जाएगा। आप चाहें तो इसके लिए सूक्ष्म आसन भी कर सकते हैं।

4. एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें योग

प्रशिक्षक के द्वारा बताए गए योग ही करें। गलत मुद्रा से पीठ दर्द, घुटने में तकलीफ या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको अपनी पीठ, घुटनों या मांसपेशियों में समस्या है, तो योग करने से पहले ट्रेनर से सलाह लें।

5. योगाभ्यास के दौरान न पिएं पानी

योग करते समय बीच में ठंडा पानी पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। योग के दौरान, शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है। ऐसी स्थितियों में, ठंडा पानी पीने से सर्दी, खांसी और एलर्जी हो सकती है। इसलिए योग के दौरान और बाद में सामान्य पानी ही पिएं।

इस फायदेमंद योग को भी देखें: रोज खुद को दीजिए बस 20 मिनट, एक माह में कम होगा पेट 

6. योग के दौरान न जाएं बाथरूम

योग करते समय बाथरूम नहीं जाना चाहिए, बल्कि पसीने के जरिए ही अपने शरीर से पानी निकलना चाहिए।

7. योग करने के तुरंत बाद न नहाएं

योगासन करने के तुरंत बाद स्नान न करना चाहिए, बल्कि थोड़ी देर बाद स्नान करना चाहिए। क्योंकि किसी भी व्यायाम करने से या अन्य शारीरिक गतिविधि करने के बाद शरीर गर्म हो जाता है और यदि हम तुरंत ही स्नान करते हैं, तो सर्दी, जुकाम, शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए योग करने के कम से कम एक घंटे बाद स्नान करना चाहिए।

8. योग करते समय ज्वेलरी न पहनें

जब भी आप योगासन करते हैं, तो उस समय गहने, चेन, घड़ी, कंगन आदि को उतार कर अलग रख दें। क्योंकि अगर आप इन्हें पहनकर योग करते हो, तो आपको योगासन करने में समस्या हो सकती है। यहां तक ​​कि इन चीजों से आपको चोट भी लग सकती है।

9. खाने के तुरंत बाद योग न करें

सुबह या शाम कभी भी खाने के तुरंत बाद योग न करें। खाने के लगभग 3 घंटे के बाद ही हमेशा योग करें। इसके अलावा सुबह आप खाली पेट भी योग कर सकते हैं। वज्रासन ही एकमात्र ऐसा योग है, जिसे भोजन करने के बाद किया जा सकता है।

10. योग करने का सही समय

योग सूरज उगने से पहले और सूरज डूबने के बाद किसी भी समय पर किया जा सकता है, लेकिन दिन में योग न करें। सुबह योग करने से अधिक लाभ मिलता है। लेकिन फिर भी अगर आप किसी भी कारणवश सुबह योग नहीं कर पा रहे हैं, तो आप शाम को या रात को खाना खाने से आधा घंटा पहले योग कर सकते हैं। इस बात का ख्याल रखें, कि आपका पेट भरा हुआ न हो। इसलिए भोजन करने के 3-4 घंटे के बाद और हल्का नाश्ता करने के 1 घंटे बाद ही योग करें।